देहरादून। राजधानी दून में डेंगू पांव पसारने लगा है। यहां डेंगू के मरीज लगातार बढ़ते जा रहे हैं। हालांकि सभी मरीजों की अस्पताल से छुट्टी हो चुकी है। शहर में कुल 14 एवं इंदिरानगर में 10 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। वहीं इंदिरानगर के 17 वर्षीय युवक एवं 53 साल की महिला में भी डेंगू की पुष्टि हुई है। युवक एक अस्पताल में भर्ती रहा और अब घर पर आराम कर रहा है। वहीं महिला का भी घर पर उपचार चल रहा है। सभी मरीजों की हालत सामान्य बनी है। उधर स्वास्थ्य महकमे की टीम ने इंदिरानगर के डेंगू प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण किया। यहां पर डेंगू लार्वा सर्वे एवं सोर्स रिडक्शन कराया गया। इस दौरान लोगों को जागरूक भी किया गया। स्वास्थ्य महकमे ने लोगों से डेंगू से बचाव की अपील की। कहा गया कि घरों में गंदा पानी इक्ट्ठा न होने दें और अपने आस-पास स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें।
सुनील सोनकर
संपादक