देहरादून। वीकेंड में उत्तर प्रदेश से ऋषिकेश घूमने आए दो पर्यटक गंगा में डूब गए, जिससे उनके साथियों और पुलिस प्रशासन में हडकंप मचा हुआ है। उधर दोनों पर्यटकों की तलाश के लिए प्रशासनिक अमले ने रेस्क्यू अभियान चलाया है, जो बदस्तूर जारी है।
जानकारी के अनुसार नोएडा की एक एंड्राइड कंपनी में काम करने वाले अधिकारियों का एक ग्रुप वीकेंड पर ऋषिकेश घूमने आया है। आज सुबह करीब नौ बजे ग्रुप के नौ सदस्य राम झूला घाट पर पहुंचे। इस दौरान एक व्यक्ति हाथ धोने गंगा में गया तो अचानक रेत में उसका पैर फिसल गया जिससे वह बहने लगा। युवक को बहता देख उसका साथी आगे गया तो वह भी गंगा के तेज बहाव में डूब गया। उधर सूचना मिलते ही पुलिस और एनडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंच गयी और रेस्क्यू अभियान चलाया। घटना से पर्यटकों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस प्रशासन लगातार डूबे युवकों की तलाश कर रही है।
सुनील सोनकर
संपादक