मसूरी में अग्निशमन सेवा सप्ताह, स्कूलों में मॉक ड्रिल से छात्रों को सिखाए सुरक्षा के गुर

Blog
 Image


हैम्पटन कोर्ट स्कूल व घनानंद इंटर कॉलेज में प्रशिक्षण की आपात स्थिति में 112 डायल करने की दी जानकारी

मसूरी में अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत अग्निशमन एवं आपात सेवा केंद्र की टीम ने जागरूकता अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में फायर टीम द्वारा शहर के प्रमुख शिक्षण संस्थानों में मॉक ड्रिल आयोजित कर छात्र-छात्राओं को आग से बचाव के उपाय सिखाए गए। अग्निशमन एवं आपात सेवा उत्तराखंड के मुख्यालय, देहरादून के निर्देश पर प्रभारी अग्निशमन अधिकारी मसूरी के नेतृत्व में हैम्पटन कोर्ट स्कूल और घनानंद राजकीय इंटर कॉलेज में अग्नि सुरक्षा मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालयों के प्रधानाचार्यों की मौजूदगी में छात्रों और स्टाफ को आपात स्थिति से निपटने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। मॉक ड्रिल के दौरान छात्रों को आग लगने की स्थिति में सुरक्षित तरीके से बाहर निकलने, प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों के उपयोग और घबराहट से बचने के बारे में विस्तार से बताया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्यों ने भी स्वयं अग्निशमन यंत्रों को चलाकर अभ्यास किया। फायर टीम ने छात्रों को बताया कि किसी भी आगजनी की घटना होने पर तुरंत आपातकालीन नंबर 112 पर कॉल करें और समय रहते सहायता प्राप्त करें। साथ ही विद्यालय प्रबंधन को निर्देश दिए गए कि सभी प्रवेश और निकास मार्ग हमेशा अवरोध मुक्त रखें, ताकि आपात स्थिति में किसी प्रकार की बाधा न हो। इस जागरूकता कार्यक्रम की विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों ने सराहना की। उन्होंने भविष्य में भी इस तरह के मॉक ड्रिल और प्रशिक्षण कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित करने का अनुरोध किया गया।
एमयूएस 110(मसूरी फायर सर्विस)