govt-ads

सुनील रावत मेमोरियल फुटबॉल, दून लीजेंड्स और यूके मास्टर्स फाइनल में

Blog
 Image


मसूरी। सातवीं स्वर्गीय सुनील रावत मेमोरियल सेवन-ए-साइड तीन दिवसीय डे-नाइट फुटबॉल प्रतियोगिता में दूसरे दिन खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाया। 40 प्लस वर्ग के मुकाबलों में जीत दर्ज कर दून लीजेंड्स और यूके मास्टर्स ने फाइनल में जगह बनाई। वहीं, जूनियर वर्ग के फाइनल में टीएचएफ ने दून सिटी को 3-1 से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। प्रतियोगिता के दूसरे दिन का शुभारंभ भाजपा युवा मोर्चा उत्तराखंड के प्रदेश मंत्री आर्यन देव उनियाल ने किया। प्रतियोगिता में अंडर-16, 40 प्लस और ओपन वर्ग में मुकाबले आयोजित किए जा रहे हैं। इसमें उत्तराखंड के साथ चंडीगढ़, दिल्ली और अन्य राज्यों की टीमें भी प्रतिभाग कर रही हैं। प्रतियोगिता के मैचों का लाइव प्रसारण यूके स्पोर्ट्स पर किया जा रहा है। दिन का पहला मुकाबला हैप्पी वैली और यूके मास्टर्स के बीच खेला गया। इसमें यूके मास्टर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए हैप्पी वैली को 4-0 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। दूसरे मुकाबले में मसूरी ब्वॉयज और हिमालयन एफसी के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। निर्धारित खेल के बाद पेनाल्टी शूटआउट में मसूरी ब्वॉयज ने 9-8 से जीत दर्ज की। तीसरे मुकाबले में दून लीजेंड्स ने द्वारका डायनोस दिल्ली को 1-0 से हराया, जबकि चौथे मुकाबले में सुंदरवाला ने शिवा स्पोर्ट्स क्लब को 1-0 से शिकस्त देकर अगले दौर में जगह बनाई।
40 प्लस वर्ग के पहले सेमीफाइनल में दून लीजेंड्स और मसूरी ब्वॉयज लीजेंड्स आमने-सामने हुए। रोमांचक मुकाबले में दून लीजेंड्स ने 2-1 से जीत हासिल कर फाइनल का टिकट पक्का किया। दूसरे सेमीफाइनल में सुंदरवाला और यूके मास्टर्स के बीच कड़ी टक्कर हुई। पेनाल्टी शूटआउट में यूके मास्टर्स ने 5-4 से बाजी मारकर फाइनल में प्रवेश किया। अब खिताबी मुकाबले में दून लीजेंड्स और यूके मास्टर्स के बीच भिड़ंत होगी। प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग का फाइनल मुकाबला टीएचएफ और दून सिटी के बीच खेला गया। इसमें टीएचएफ ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दून सिटी को 3-1 से पराजित किया और ट्रॉफी अपने नाम कर ली। मुकाबले में खिलाड़ियों ने आक्रामक खेल के साथ शानदार तालमेल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दौरान मंच संचालन अनिल सिंह अन्नू और अमित पंवार ने किया। निर्णायक की भूमिका मनीष, अभिषेक और निक्कू ने निभाई। इस मौके पर सभासद पवन थलवाल, वीरेंद्र पंवार जिप्सी, विक्रम पंवार, रूप चंद गुरुजी, गंभीर पंवार, कुलदीप रावत, अंतरराष्ट्रीय रेफरी सैमुअल चंद्रा, अजय मार्क, गिरिराज उनियाल, मानक चमोली, प्रकाश राणा, मनोज गर्ग और सुरेंद्र रावत सहित समिति के सदस्य नरेंद्र रावत, नरेंद्र थापा, सुशील नेगी, स्वराज राणा, अमित पंवार, रवींद्र रावत, राहुल रांगड़, मनोज थापा, अनिल सिंह अन्नू, कमलेश, मनवीर बर्त्वाल, हिमांशु सजवाण, सुरेश सुखौती, दीपक मेहर और पदम थापा मौजूद रहे।