govt-ads

मेजर ध्यानचंद हॉकी में खालसा क्लब का दबदबा महिला टीमों ने दिखाया दम

Blog
 Image


मसूरी। राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में मसूरी स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से आयोजित मेजर ध्यानचंद सिक्स.ए.साइड हॉकी प्रतियोगिता के दूसरे दिन मैदान पर रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। अलग.अलग आयु वर्गों में खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। सीनियर बालिका वर्ग में खालसा हॉकी क्लब कोलकाता का दबदबा रहा और टीम ने लगातार जीत दर्ज कर अपनी स्थिति मजबूत की। मसूरी पब्लिक स्कूल के मैदान में खेले गए सीनियर बालिका वर्ग के मुकाबलों में खालसा हॉकी कोलकाता ने रॉक ब्लू को 18.0 से हराया। इसके अलावा टीम ने मानसी हॉकी मुंबई को 3.0 और यमुनानगर हरियाणा को 1.0 से शिकस्त दी। खालसा अमृतसर पंजाब ने भी यंग वुमैन रामनगर को 7.0 से हराकर दमदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के अन्य मुकाबलों में बरेली उत्तर प्रदेश ने रॉक ब्लू को 11.0 से हराया। स्टील प्लांट भिलाई ने बरीसा कोलकाता को 9.1 से शिकस्त दी। एमडी हॉकी हल्द्वानी ने रॉक ब्लू को 7.0 और बरेली को 3.0 से हराया। यंग वुमैन रामपुर ने रोशन हॉकी पटना को 3.0 तथा बरीसा कोलकाता ने रोशन हॉकी पटना को 3.1 से हराया। मुंबई हॉकी ने रॉक ब्लू को 3.0 से हराया जबकि यमुनानगर हरियाणा ने बरेली को 8.1 से मात दी। सिक्स.ए.साइड प्रारूप में तेज गति से हो रहे मुकाबलों ने दर्शकों का उत्साह बढ़ाया। कम समय में गोल करने और मैच का रुख बदलने की कोशिश में खिलाड़ियों ने आक्रामक हॉकी का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में सीनियर के साथ बालक.बालिका जूनियर और सब.जूनियर वर्ग के मुकाबले भी खेले जा रहे हैं। इससे मैदान पर विभिन्न आयु वर्ग के उभरते खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल रहा है।आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता का उद्देश्य राष्ट्रीय खेल दिवस और मेजर ध्यानचंद की स्मृति को खेल भावना के साथ आगे बढ़ाना तथा स्थानीय और बाहरी खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धी मंच उपलब्ध कराना है। इस मौके पर मसूरी स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सूरत सिंह रावतए सचिव सौरभ सोनकरए रूपचंदए सुरेश गोयलए बीएस नेगीए राजेंद्र शाहए बिजेंद्र पुंडीरए साहिल सोनकरए अनुज तायलए अनिल गोयलए मिजान सिंहए परविंदर रावतए अथर्व गंगा और समीर रैना सहित अन्य लोग मौजूद रहे।