Thursday, December 7, 2023
  • Login
Doon Xpress | Dehradun News | Uttarakahnd News
  • मुख्य पृष्ठ
  • देहरादून
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • देहरादून
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Doon Xpress | Dehradun News | Uttarakahnd News
No Result
View All Result
Home अन्य

हल्द्वानी मे श्री अन्न महोत्सव के कार्यक्रम स्थल का कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किया स्थलीय निरीक्षण

Sunil Sonker by Sunil Sonker
September 21, 2023
हल्द्वानी मे श्री अन्न महोत्सव के कार्यक्रम स्थल का कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किया स्थलीय निरीक्षण
Share on FacebookShare on Whatsapp
प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने आज हल्द्वानी पहुंचकर आगमी  07 और 08 अक्टूबर को हल्द्वानी के एमबी इंटर कॉलेज मैदान  में आयोजित होने वाले श्री अन्न महोत्सव के संबंध में विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। मंत्री ने मौका मुआयना कर कार्यक्रम से संबंधित सभी तैयारियों को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने श्री अन्न महोत्सव में कार्यक्रम स्थल लोगों के बैठने, पानी सुरक्षा व्यवस्था सहित सभी व्यवस्थाएं तय समय पर सुनियोजित ढंग से कार्य करने के निर्देश दिए। इसके उपरांत मंत्री गणेश जोशी ने हल्द्वानी स्थित नगर निगम सभागार में आगामी अक्टूबर माह में आयोजित होने वाले श्री अन्न महोत्सव के संबंध में विभागीय अधिकारियों जिला प्रशासन एवं स्थानीय जन प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन के लिए जन प्रतिनिधियों और जिला प्रशासन के अधिकारियों को आपसी समन्वय बनाकर कार्य करने के निर्देशित किया।
    कृषि मंत्री गणेश जोशी ने बताया कि आगामी 7 व 8 अक्टूबर माह में हल्द्वानी में श्रीअन्न (मिलेट्स) महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है। जिसमें केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह व उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट के अलावा अन्य राज्यों के कृषि मंत्री भी शामिल होंगे। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने श्रीअन्न महोत्सव की सभी तैयारियां को सुनियोजित ढंग से कार्य करने के भी अधिकारियों को निर्देशित किया करते हुए कहा कि श्री श्रीअन्न महोत्सव करने का मकसद लोगों को मोटे अनाज के उत्पादन और उसके विपणन के साथ साथ ही लोगों को श्री अन्न के प्रति जागरूकता लाना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयास से संयुक्त राष्ट्र महासभा ने वर्ष 2023 को अंतरराष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष यानी इंटरनेशनल इयर ऑफ़ मिलेट्स घोषित किया है। मंत्री ने कहा उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार मिलेट्स के प्रोत्साहन और विपणन के लिए लगतार कार्य रही है। मंत्री ने कहा मिलेट्स को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार द्वारा पूर्व में देहरादून मुख्यमंत्री आवास और गैरसैंण में मिलेट भोज का आयोजन कर चुकी है। मंत्री ने कहा मिलेट्स को बढ़ावा और उसके प्रचार प्रसार के लिए राज्य सरकार द्वारा पहला चार दिवसीय मिलेट्स महोत्सव देहरादून में आयोजित किया गया था। जिसमें केन्द्रीय कृषि मंत्री सहित कई राज्यों के मंत्रि गणों ने प्रतिभाग किया। उन्होंने बैठक के दौरान जन प्रतिनिधियों से अधिक से अधिक संख्या में श्री अन्न महोत्सव में पहुंचने की अपेक्षा भी जताई।
    कृषि मंत्री बताया  कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण के रूप में उत्तराखण्ड के मोटे अनाज (मिलेट) से सम्बन्धित उत्पादों की प्रदर्शनी, उत्तराखण्ड के प्रमुख समूहों की ओर से मिलेट उत्पाद व अन्य उत्पादों का प्रदर्शन, स्टार्टअप के द्वारा उत्पादों का प्रर्दशन, प्रदेश के प्रमुख होटलों द्वारा फूड फेस्टिवल एंव प्रदेश के प्रमुख लोक- कलाकारों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम की झांकिया रहेंगी। महोत्सव में तकनीकी सत्र इन्डियन इन्स्टीट्यूट ऑफ मिलेट रिसर्च द्वारा प्रस्तुतिकरण एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के छात्र छात्राएं सहित सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त उत्कृष्ट किसानों भी सम्मानित भी किया जाएगा। श्री अन्न महोत्सव में मिलेट से संबंधित स्टॉल लगाये जायेंगे। महोत्सव में बड़ी संख्या में कृषक शामिल होंगे।  इस अवसर पर विधायक नैनीताल सरिता आर्य, लालकुआँ विधायक मोहन बिष्ट, सचिव कृषि दीपेंद्र चौधरी, डीएम ल वंदना सिंह, एसएसपी प्रहलाद मीणा, जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला सहित कई लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉

 मसूरी  में निशुल्क स्वास्थ्य प्रशिक्षण शिविर में 150 लोगो ने उठाया लाभ

भाजपा प्रदेश कार्यालय में तीन राज्यों में बीजेपी की प्रचंड जीत का  मंत्री गणेश जोशी ने मनाया जश्न

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने माताश्री मंगला से की भेंट

ShareSendTweet
Previous Post

मसूरी में श्री गणेश उत्सव सेवा समिति द्वारा मसूरी में श्री गणेश चतुर्थी उत्सव के तहत निकाली शोभा यात्रा

Next Post

पंतनगर स्थित उत्तराखंड जैव प्रौद्योगिकी परिषद पहुंचे कृषि मंत्री गणेश जोशी

Next Post
पंतनगर स्थित उत्तराखंड जैव प्रौद्योगिकी परिषद पहुंचे कृषि मंत्री गणेश जोशी

पंतनगर स्थित उत्तराखंड जैव प्रौद्योगिकी परिषद पहुंचे कृषि मंत्री गणेश जोशी

ताजा खबरे

  •  मसूरी  में निशुल्क स्वास्थ्य प्रशिक्षण शिविर में 150 लोगो ने उठाया लाभ
  • भाजपा प्रदेश कार्यालय में तीन राज्यों में बीजेपी की प्रचंड जीत का  मंत्री गणेश जोशी ने मनाया जश्न
  • कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने माताश्री मंगला से की भेंट
  • मसूरी में  तीन राज्यों में भाजपा की जीत के बाद मसूरी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
  • वाहन चोरी करने वाला 01 शातिर चोर मसूरी पुलिस ने 24 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • अन्य
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • देश
  • देहरादून
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार

सम्पर्क सूत्र

Sunil Sonkar

सुनील सोनकर
संपादक

पता : भक्ति भवन न्यू कॉटेज कुलरी मसूरी रेंज मसूरी देहरादून 248179
दूरभाष : +91-9837038315
ई मेल : editordoonxpress@gmail.com
वेबसाइट: www.doonxpress.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 doonxpress.in

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • देहरादून
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा

© 2021 DoonXpress

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In