

मसूरी में भारत विकास परिषद मसूरी शाखा द्वारा भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस बल के जवानों के साथ मसूरी के पास ग्राम टकारना टिहरी गढ़वाल में वृक्षारोपण किया गया इस मौके पर भारत विकास परिषद मसूरी शाखा की अध्यक्ष राजश्री रावत ने बताया कि भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस बल के जवानों और परिषद के सदस्यों के द्वारा टकारना गांव के आसपास के क्षेत्र में करीब 200 वृक्ष लगाए गए जिसमें बांझ, भिमल, सेमला, चीड, अनार, संतरा, आमला नींबू आदि के पौधे हैं उन्होंने बताया कि लगाए गए पौधों का संरक्षण की जिम्मेदारी टकारना गांव के ग्रामीणों को दी गई है जिससे कि लगाए गए पौधे फल फूल सके और पेड़ का स्वरूप ले सके र्प्यावरण को संरक्षित कर सके। राजश्री रावत ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से समाज मे एक नया संदेश जाएगा। और लोग पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक होंगे। साथ ही पर्यावरण संरक्षण के लिए धरा को हरा-भरा बनाने का संकल्प लिया गया।


उन्होने कहा कि वर्तमान समय मे पेड़-पौधों की अवैध कटाई निरंतर जारी है। इससे पर्यावरण पर बुरा असर पड़ रहा है। आमजनो को शुद्ध हवा एवं ऑक्सीजन पर्याप्त मात्रा में नही मिल पा रहा है। आये दिन लोग कई तरह के बीमारी का शिकार हो रहे हैं। पेयजल की समस्या भी दिन-प्रतिदिन गहराता जा रहा है। अगर समय पर लोगों द्वारा ध्यान नही दिया गया तो ऐसा समय आएगा कि लोगों को पेयजल मिलना भी मुश्किल हो जाएगा। उन्होंने कहा कि संस्था द्वारा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में पौधारोपण अभियान चलाया जा गया है। इससे लोगों को सीखने व जागरूक होने की जरूरत है। तभी पर्यावरण को दूषित होने से बचाया जा सकता है। समाज के हरेक लोग अपने घर व अन्य स्थान पर जन्मदिन ,शादी-विवाह आदि मौके पर कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं। साथ ही पर्यावरण संरक्षण के लिए हरेक लोगों को एक पौधा लगाने का आह्वान किया गया। इस मौके पर राजश्री रावत, विजयलक्ष्मी, तहमीना खान, पुष्पा पोखरियाल, सुरेंद्र रावत, धर्मेंद्र भंडारी, आइटीबीपी इंस्पेक्टर सुमेर चंद समेत अन्य सदस्य उपस्थित थे।