प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी ने सिद्ध पीठ मां सुरकंडा देवी में जाकर 101 कन्या के साथ अश्टमी का पूजा अर्चना की और देश और प्रदेश की सुख शांति के लिए कामना की। इस अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जहां पर सैकड़ो की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय लोगों ने भी प्रसाद ग्रहण किया ं
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मां सुरकंडा के दरबार में पूजा अर्चना के बाद ने कहा कि उन्होने मां सुरकंडा के दरबार में प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की है। उन्होंने कहा कि देश मोदी जी के नेतृत्व में और प्रदेश पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में लगातार विकास की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मैजिक बरकरार है जिस तरीके से पिथौरागढ़ में मोदी जी को सुनने के लिए लाखों की सख्या में जनता उमड कर आई उससे साफ है कि उत्तराखंड की पांचो लोक सभा सीट भारतीय जनता पार्टी जीतने जा रही है और एक बार फिर देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश का कमान संभालेंगे और भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी ।उन्होंने कहा कि पिथौरागढ़ की रैली को देखकर कांग्रेस बौखला गई है । उन्होने कहा कि कांग्रेस के नेताओं के पास कुछ करने के लिए नहीं है जिस कारण वह बेवजह के आरोप लगाने का काम करते है जिसको लेकर उनको कांग्रेस पर तरस आता है।
![](http://doonxpress.in/wp-content/uploads/2023/10/IMG-20231022-WA0060-300x200.jpg)
![](http://doonxpress.in/wp-content/uploads/2023/10/IMG-20231022-WA0061-300x225.jpg)
भाजपा युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी ने कहा कि वह हर अष्टमी को एक विशाल भंडारी का आयोजन करती हैं इस बार उनके द्वारा मां सुरकंडा के दरबार पर इस आयोजन को करने का सौभाग्य मिला जहां पर उन्होंने 101 कन्याओं के साथ पूजा अर्चना कर उनका आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि जहां मोदी जी ने महिलाओं को केंद्र में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिया है वही पुष्कर सिंह धामी की सरकार ने महिलाओं को सरकारी नौकरी में 30 प्रतिशत का आरक्षण देकर उनका सम्मान देने का काम किया गया है। उन्होंने कहा कि जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता महिलाओं के लिए महिलाओं के सम्मान के लिए समर्पित है ।
![](http://doonxpress.in/wp-content/uploads/2023/10/IMG-20231022-WA0062-300x225.jpg)
उन्होंने कहा कि मोदी जी और पुष्कर सिंह धामी की सरकार लगातार बेटियों और महिलाओं को स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बनाए जाने को लेकर विभिन्न योजनाओं के तहत काम कर रहे हैं जिसका लाभ प्रदेश और देश की महिलाओं और बेटियों को मिल रहा है और आज हर क्षेत्र में बिटिया पुरुषों से आगे हैं। उन्होने कहा कि देश में एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनने जा रही है। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी, राज्य मंत्री कैलाश पंत, भाजयुमो राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी, जिलाध्यक्ष टिहरी राजेश नौटियाल, जिलाध्यक्ष उत्तरकाशी सतेंद्र राणा, जिलाध्यक्ष देहरादून ग्रामीण मीता सिंह, जिलाध्यक्ष महानगर सिद्धार्थ अग्रवाल, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान, प्रदेश मंत्री आदित्य चौहान, मसूरी बीजेपी पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, सभासद अरविंद सेमवाल, राजेश नौटियाल, विजय बुटोला सहित भाजपा के कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोगों मौजूद रहे।