Monday, September 25, 2023
  • Login
Doon Xpress | Dehradun News | Uttarakahnd News
  • मुख्य पृष्ठ
  • देहरादून
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • देहरादून
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Doon Xpress | Dehradun News | Uttarakahnd News
No Result
View All Result
Home अन्य

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी निकले सम्पर्क अभियान में, कई विशिष्ट लोगों से किया सम्पर्क

Sunil Sonker by Sunil Sonker
June 17, 2023
भारी उद्योग मंत्रालय (एमएचआई) की हिंदी सलाहकार समिति की 7वीं बैठक मसूरी में हुई संपन्न
Share on FacebookShare on Whatsapp
 भारतीय जनता पार्टी के महा जनसंपर्क अभियान कार्यक्रम ‘संपर्क से समर्थन‘ के तहत कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी विधानसभा के शहीद दुर्गामल्ल नगर मण्डल में विशिष्ट व्यक्तियों से संपर्क किया। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के 09 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर 2024 के लिए उनका समर्थन मांगा। संपर्क से समर्थन अभियान के दौरान मंत्री जोशी ने गोर्खाली सुधार सभा के अध्यक्ष पदम सिंह थापा, बिग्रेडियर पीएस गुरुंग, टीडी भूटिया एवं समाज सेविका बेला गुप्ता से सपंर्क किया और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सरकार की उपलिब्धयों को उनके सम्मुख रखा।
  सभी विशिष्टजनों ने मोदी सरकार के समर्थन के लिए टोल फ्री नम्बर 9090902024 में कॉल किया और देश में हो रहे विकास कार्याे के लिए प्रधानमंत्री मोदी को समर्थन दिया। साथ ही सभी ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सरकार 2024 में पुनः बनने में अपना समर्थन दिया। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के इस अभियान की सराहना भी की। इस दौरान मंत्री ने बताया कि महा जनसंपर्क अभियान के तहत विशिष्ट लोगों से मिलना हुआ और उन्हें मोदी सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों से अवगत कराया। मंत्री ने बताया कि मोदी सरकार द्वारा किये गये कार्याे को लेकर लोग अत्यधिक उत्साहित हैं और सभी ने 2024 में मोदी सरकार बनाने का संकल्प लिया है।
  कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 9 सालों में देश के समग्र विकास के लिए अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। पिछले 9 वर्षों में करीब 4 करोड़ से अधिक पक्के घर गरीब परिवारों को मिल चुके हैं। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पिछले 9 सालों में देश में विकास के हर क्षेत्र में ऐतिहासिक काम हुए हैं। प्रधानमंत्री मोदी की वजह से वैश्विक स्तर पर भारत को एक नई पहचान मिली है। उनको विदेशों में जो सम्मान मिल रहा है, वह हर भारतवासी का सम्मान है। समाज के सभी वर्गों को ध्यान में रखते हुए केन्द्र सरकार द्वारा जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। समाज के अन्तिम पंक्ति पर खड़े लोगों को योजनाओं का लाभ मिल रहा है। मंत्री गणेश जोशी ने कहा प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड तेजी से आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री द्वारा राज्य में समान नागरिक संहिता, सख्त नकल विरोधी कानून, जबरन कन्वर्जन को रोकने के लिए सख्त कानून जैसे लिए गए निर्णयों की पूरे देश में सराहना हो रही है।
   इस अवसर पर शहीद दुर्गामल्ल नगर मंडल अध्यक्ष ज्योति कोटिया, महामंत्री प्रभा शाह, विष्णु गुप्ता, मनोज क्षेत्री, निर्मला भट्ट सहित कई अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सुनी प्रधानमंत्री मोदी की मन की बात

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने श्रीअन्न महोत्सव की तैयारियों के सम्बन्ध में अधिकारियों के साथ की बैठक

देहरादून मसूरी मार्ग पर देर रात्रि खुलने वाले मैंगी प्वाईंट संचालकों के विरुद्ध मसूरी पुलिस ने की कार्यवाही

ShareSendTweet
Previous Post

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पूर्व सैनिक की पुत्री के विवाह के लिए 51 हजार का किया चैक भेट

Next Post

मसूरी विधानसभा क्षेत्र से सम्बन्धित विद्युत एवं पेयजल विभाग के अधिकारियों को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने दिए निर्देश

Next Post
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने  मसूरी मॉल रोड़ के सम्बन्ध में अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक 

मसूरी विधानसभा क्षेत्र से सम्बन्धित विद्युत एवं पेयजल विभाग के अधिकारियों को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने दिए निर्देश

ताजा खबरे

  • कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सुनी प्रधानमंत्री मोदी की मन की बात
  • कृषि मंत्री गणेश जोशी ने श्रीअन्न महोत्सव की तैयारियों के सम्बन्ध में अधिकारियों के साथ की बैठक
  • देहरादून मसूरी मार्ग पर देर रात्रि खुलने वाले मैंगी प्वाईंट संचालकों के विरुद्ध मसूरी पुलिस ने की कार्यवाही
  • मसूरी में श्री गणेष मूर्ति का धूमधाम के साथ किया गया विसर्जन
  • मालरोड से 3 मीटर नीचे निर्माण की जगह पर 2.19 मीटर पर होटल हैक्मनस् द्वारा किये गए निर्माण को एमडीडीए ने रुकवाया, काटा चालान

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • अन्य
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • देश
  • देहरादून
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार

सम्पर्क सूत्र

Sunil Sonkar

सुनील सोनकर
संपादक

पता : भक्ति भवन न्यू कॉटेज कुलरी मसूरी रेंज मसूरी देहरादून 248179
दूरभाष : +91-9837038315
ई मेल : editordoonxpress@gmail.com
वेबसाइट: www.doonxpress.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 doonxpress.in

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • देहरादून
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा

© 2021 DoonXpress

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In