Tuesday, March 28, 2023
  • Login
Doon Xpress | Dehradun News | Uttarakahnd News
Advertisement
  • मुख्य पृष्ठ
  • देहरादून
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • देहरादून
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Doon Xpress | Dehradun News | Uttarakahnd News
No Result
View All Result
Home अन्य

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गुनियाल गांव में विधायक निधि से 15 ग्राम पंचायतों के महिला मंगलदल को वितरित किया जरूरी सामान 

मंत्री बोले, महिलाओं को आर्थिक तौर पर मज़बूत करना सरकार का संकल्प

Sunil Sonker by Sunil Sonker
January 3, 2023
मसूरी  घर  में लगी आग, घर में रखा सभी सामान जलकर हुआ खाक
Share on FacebookShare on Whatsapp
 कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मंगलवार को सामुदायिक भवन गुनियाल गांव में विधायक निधि से स्वीकृत मसूरी विधानसभा क्षेत्र के भगवंतपुर, भितरली, क्यारकुली, चंद्रोटी, गंगोल पंडितवाडी, गल्जवाड़ी, पुरकुल गांव, सिगली, गाजियावाला, बिष्ट गांव, बिलासपुर कांडली, हरियावाला खुर्द, पुरोहित वाला सहित 15 ग्राम पंचायतों के महिला मंगलदल की महिलाओं को सामाजिक उपयोग हेतु साज सज्जा की सामग्री वितरित किया।  मंत्री जोशी ने कहा कि राज्य की अर्थव्यवस्था में महिलाओं का बहुत बड़ा योगदान है। उन्होंने कहा आज महिलाओं ने समूहों के माध्यम से अपने जीवन को नई दिशा दी है। महिलाएं अचार, पापड़, अगरबती, ऊनी वस्त्र, ब्यूटी पार्लर, सिलाई, डेयरी आदि जैसे अनेक आजीविका उपार्जक कार्य कर रही हैं। सरकार द्वारा महिलाओं के उत्थान और उनकी आर्थिकी को मजबूत करने के लिए कई जन कल्याणकारी योजना संचालित की जा रही है।
    उन्होंने कहा हमारा संकल्प है कि जब राज्य 25 वर्ष का हो तो हम महिला समूहों में कार्य कर रही महिलाओं की आजीविका को दोगुना करेंगे। मंत्री जोशी ने कहा राज्य जब 25 वर्ष का होगा, तब राज्य की करीब 3 लाख 67 हजार स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं में से सवा लाख महिलाओं को आजीविका मिशन के तहत लखपति बनाया जाएगा। जिसके माध्यम से उनकी सालाना आय एक लाख से ऊपर पहुंचाई जाएगी। जिससे महिलाओं की आय में सुधार आएगा और इस योजना के माध्यम से महिलाएं शशक्त और मजबूत होंगी। मंत्री जोशी ने कहा जल्द ही गुनियाल गांव में उद्यान बिभाग के माध्यम से बोटैनिकल गार्डन बनाया जाएगा। इसके अलावा मंत्री जोशी ने कहा कि शीघ्र ही गुनियाल गांव में बिजली घर का निर्माण किया जा रहा है और निश्चित ही इस बिजली घर बनने से क्षेत्र में बिजली की समस्या से निजात मिलेगी।
      इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक पुंडीर, वंदना बिष्ट, लक्ष्मण सिंह रावत, हरेंद्र रावत, सुरेंद्र डंगवाल, किशन सिंह पुंडीर, योगेश बिष्ट, युद्धवीर नेगी, अनुराग नेगी, ग्राम प्रधान सीता देवी, लीला शर्मा, सोहन सिंह, अन्नू पुंडीर, किरन, रचना थापा, प्रेम सिंह  पंवार, महेंद्र पुंडीर, राधे जुयाल , सीमा जुयाल सहित महिला मंगल दल अध्यक्ष शिवानी, पूनम, रीना रावत, दीक्षा, अंजली खत्री, बिमला क्षेत्री, पिंकी, प्रिया थापली, सीमा, अनु गुरुंग, रजनी पंवार, रीना, मीना थापा, ममता थापा, तनुजा घले सहित कई लोग उपस्थित रहे।

*प्रत्येक दल को ये समान दिया गया*

भोजन थाली-100 पीस, गिलास 100 पीस, चम्मच 100 पीस, जग 05 पीस, बाल्टी 02 पीस, कुर्सी 60 पीस, ढोलक 01 पीस, चिमटा 01 पीस, ढफली 01 पीस, बैग 01 पीस सम्मिलित हैं।
ReplyForward

यह भी पढ़ें 👉

मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा मसूरी एसडीएम को दिया ज्ञापन, मालरोड और सम्पर्क मार्गों का दुरस्त करने की करी मांग

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सैन्य धाम के संबंध में विभागीय अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

मंत्री गणेश जोशी ने कैंट क्षेत्र में बनने जा रहे सामुदायिक भवन की भूमि का किया निरीक्षण

ShareSendTweet
Previous Post

कनक चौक पर बनने जा रहे सीडीएस रावत के स्मारक को शीघ्र पूर्ण करने के मंत्री ने दिए निर्देश

Next Post

मसूरी में शहीद स्थल के साथ हो रहे अवैध निर्माण को लेकर लोगो ने दिया सांकेतिक धरना

Next Post
मसूरी में शहीद स्थल के साथ हो रहे अवैध निर्माण को लेकर लोगो ने दिया सांकेतिक धरना

मसूरी में शहीद स्थल के साथ हो रहे अवैध निर्माण को लेकर लोगो ने दिया सांकेतिक धरना

ताजा खबरे

  • मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा मसूरी एसडीएम को दिया ज्ञापन, मालरोड और सम्पर्क मार्गों का दुरस्त करने की करी मांग
  • सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सैन्य धाम के संबंध में विभागीय अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक
  • मंत्री गणेश जोशी ने कैंट क्षेत्र में बनने जा रहे सामुदायिक भवन की भूमि का किया निरीक्षण
  • मां नैना देवी की पद यात्रा में शामिल हुए मंत्री गणेश जोशी, माता रानी का लिया आशीर्वाद
  • मसूरी के भाजपा नेता रमेश खंडूरी को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का बनाया गया स्वास्थ्य विभाग का प्रतिनिधि

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • अन्य
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • देश
  • देहरादून
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क सूत्र

Sunil Sonkar

सुनील सोनकर
संपादक

पता : भक्ति भवन न्यू कॉटेज कुलरी मसूरी रेंज मसूरी देहरादून 248179
दूरभाष : +91-9837038315
ई मेल : editordoonxpress@gmail.com
वेबसाइट: www.doonxpress.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 doonxpress.in

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • देहरादून
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा

© 2021 DoonXpress

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In