Wednesday, February 1, 2023
  • Login
Doon Xpress | Dehradun News | Uttarakahnd News
Advertisement
  • मुख्य पृष्ठ
  • देहरादून
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • देहरादून
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Doon Xpress | Dehradun News | Uttarakahnd News
No Result
View All Result
Home अन्य

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जनपद टिहरी क्षेत्रान्तर्गत कैम्पटी में 30वां अगलाड़घाटी खेल एवं सांस्कृतिक विकास समारोह में की शिरकत

Sunil Sonker by Sunil Sonker
November 22, 2022
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तीन दिवसीय सशक्त उत्तराखंड @25 चिंतन शिविर के प्रथम सत्र का किया शुभारंभ
Share on FacebookShare on Whatsapp
प्रदेश के मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी द्वारा जनपद टिहरी क्षेत्रान्तर्गत कैम्पटी पहुंचकर 30वां खेल एवं सांस्कृतिक विकास समारोह अगलाड़घाटी में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री जी द्वारा कैम्पटी में लगने वाले इस मेले को इस वर्ष 02 लाख रुपए का अनुदान देने तथा कैम्पटी क्षेत्र के सुनियोजित विकास के लिए केम्पटी को नगर पंचायत बनाये जाने की घोषणा की गई।मुख्यमंत्री धामी  ने कहा कि भटोली-मंदर्सूं मोटर मार्ग कि.मी. 09 घंडियाला से सरतली तक 05 कि.मी. अवशेष मोटर मार्ग के नव निर्माण हेतु निकटभविष्य मंे डीपीआर बनवाने का काम किया जायेगा। इसके साथ ही ग्राम पंचायत सिया कैम्पटी, ग्राम पंचायत बंग्लांे की काण्डी, कैम्पटीफॉल में सिविल भूमि पर बने व्यवसायिक दुकानों एवं आवासीय भवनों के नियमितिकरण प्रक्रिया को आगे बढाये जाने की भी बात कही गयी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मेलों की सांस्कृतिक धरोहरों को बचाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उत्तराखण्ड में गौचर एवं जौलजीवी मेला अंतर्राष्ट्रीय महत्व के मेले हैं। कैम्पटी क्षेत्र पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण क्षेत्र है। राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। बागवानी एवं जल विद्युत परियोजनाओं के क्षेत्र में भी राज्य में अनेक संभावनाएं हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड को 2025 तक देश के श्रेष्ठ राज्यों की श्रेणी में लाने के लिए राज्य सरकार प्रयासरत है। सभी प्रदेशवासियों के सहयोग से उत्तराखण्ड को हर क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाया जायेगा। उन्होंने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री अकादमी में आयोजित चिंतन शिविर में उत्तराखंड को देश का अग्रणी राज्य बनाने की दिशा में मंथन चल रहा है। अधिकारियों को इसके लिए सुनियोजित योजना बनाने के लिए कहा गया है। अन्य राज्यों में जो अच्छे कार्य हो रहे हैं, अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि उत्तराखण्ड की भौगोलिक परिस्थितियों के हिसाब से ऐसे कुछ कार्यों को राज्य में बेस्ट प्रैक्टिस के रूप में अपनाया जाय।
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश हर क्षेत्र में तेजी से प्रगति कर रहा है। वैश्विक स्तर पर भारत का मान, सम्मान एवं स्वाभिमान बढ़ा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने बाबा केदार की भूमि से कहा कि 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का दशक होगा। इस बार चारधाम यात्रा में लगभग 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।इस अवसर पर विधायक धनोल्टी श्री प्रीतम सिंह पंवार, क्रीडा समारोह के अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सिंह पंवार, मसूरी के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्री मनमोहन सिंह मल, ब्लॉक प्रमुख जौनपुर श्रीमती सीता रावत, क्रीडा समिति के संयोजक श्री राजेश नौटियाल, जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल डॉ. सौरभ गहरवार, एसएसपी श्री नवनीत सिंह भुल्लर, उपजिलाधिकारी धनोल्टी लक्ष्मीराज चौहान एवं अन्य गणमान्य मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉

मसूरी एमपीजी काॅलेज परिसर में 2018 से नवनिर्मित बंद पडे शौचालय और कैंटीन को छात्रसंध अध्यक्ष प्रीतम लाल ने खुलवाया, छात्रों को किया समर्पित

मसूरी में धूमधाम के साथ मनाया जा रहा कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का 65 जन्मदिन, गरीबों को बांटे कम्बल और स्वास्थ्य किट

मसूरी में धूमधाम के साथ मनाया जा रहा कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का 65 जन्मदिन, सभी धर्मों के लोग कर रहे विशेष पूजा अर्चना

ShareSendTweet
Previous Post

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तीन दिवसीय सशक्त उत्तराखंड @25 चिंतन शिविर के प्रथम सत्र का किया शुभारंभ

Next Post

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने एसजीआरआर पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव समारोह में की शिरकत

Next Post
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तीन दिवसीय सशक्त उत्तराखंड @25 चिंतन शिविर के प्रथम सत्र का किया शुभारंभ

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने एसजीआरआर पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव समारोह में की शिरकत

ताजा खबरे

  • मसूरी एमपीजी काॅलेज परिसर में 2018 से नवनिर्मित बंद पडे शौचालय और कैंटीन को छात्रसंध अध्यक्ष प्रीतम लाल ने खुलवाया, छात्रों को किया समर्पित
  • मसूरी में धूमधाम के साथ मनाया जा रहा कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का 65 जन्मदिन, गरीबों को बांटे कम्बल और स्वास्थ्य किट
  • मसूरी में धूमधाम के साथ मनाया जा रहा कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का 65 जन्मदिन, सभी धर्मों के लोग कर रहे विशेष पूजा अर्चना
  • मसूरी मालरोड के सौंदर्यीकरण के कार्य का कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास
  • मसूरी स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा सीएयू पदाधिकारी सम्मानित हुए

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • अन्य
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • देश
  • देहरादून
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क सूत्र

Sunil Sonkar

सुनील सोनकर
संपादक

पता : भक्ति भवन न्यू कॉटेज कुलरी मसूरी रेंज मसूरी देहरादून 248179
दूरभाष : +91-9837038315
ई मेल : editordoonxpress@gmail.com
वेबसाइट: www.doonxpress.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 doonxpress.in

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • देहरादून
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा

© 2021 DoonXpress

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In