मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डाकरा, देहरादून में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में वर्ष 2022 भारत के लिये विशेष उपलब्धियों से भरा रहा है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि इस वर्ष देश ने विकास की रफ्तार पकड़ी है और हम दुनिया की सबसे तेज गति से बढती अर्थव्यवस्था हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी जी के नेतृत्व में भारत की शक्ति को विश्व ने माना है। #G20Summit की अध्यक्षता की जिम्मेदारी मिलना हम सभी के लिए गर्व की बात है।
सुनील सोनकर
संपादक