मसूरी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देश के प्रथम महिला पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि व देश के प्रथम गृहमंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती मनाई गई दोनों महान नेताओं के चित्र पर माला अर्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। देहरादून जिलाध्यक्ष लक्ष्मी अग्रवाल ने कहा कि दोनों महान नेताओं ने देश की एकता व अखंडता के लिए अपना जीवन दे दिया उनकी कुर्बानी व योगदान को बुलाया नहीं जा सकता है इनके बताए सिद्धांतों व आदर्शाे पर चलकर ही देश की एकता व अखंडता को बनाया जा सकता है उन्होंने कहा कि आज दोनों नेताओं को याद करने का समय है दोनों नेताओं ने देश के लिए अपने जीवन को समर्पित कर दिया था। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि आजीवन संघर्ष, साहस व कुशल नेतृत्व की मिसाल, भारत की लौह महिला इंदिरा गांधी की जयंती पर शत शत नमन। भारत की एकता व अखंडता को संजोए रखने के लिए उन्होंने अपने जीवन का बलिदान तक दे दिया। राष्ट्र को समर्पित उनकी राजनीतिक दृढ़ता को हम भारतवासी हर पल याद करते हैं।
वहीं मसूरी शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि देश के लिए दुर्गा एवं दुश्मनों के लिए काली कहे जाने वाली निडर, तेजस्विनी, प्रियदर्शनी, देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री आयरन लेडी ने देश के लिए अंतिम सांस एवं खून का अंतिम कतरा भी कुर्बान कर दी। वहीं देश को आजादी दिलाने में अग्रणी भूमिका निभाने वाले स्पष्टवादी निर्भीक देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता एवं अखंडता बनाए रखने के लिए कई रियासतों को एक सूत्र में बांधने का काम किया। देश की आजादी के लिए खेड़ा का संघर्ष, किसान आंदोलन, बारडोली का संग्राम जैसे अविस्मरणीय आंदोलन के नायक रहे। जिलाध्यक्ष लक्ष्मी अग्रवाल ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि सभी कांग्रेस कार्यकर्ता और देश की जनता को सत्ता में बैठे सत्ताधारियों की दमनकारी नीतियों का विरोध करना होगा और देश को बचाना होगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी की सरकार घोटाले की सरकार है भ्रष्टाचारियों, खनन माफिया और शराब माफिया की सरकार है। उन्होंने कहा कि आए दिन सरकार की घोटाले सामने आ रहे हैं और सरकार उसे पर पर्दा डालने की कोशिश कर रही है सभी घोटालों की सीबीआई जांच होनी चाहिए वही जो भी दोषी है उनको कठोर से कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता तैयार है जहां प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा द्वारा गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के जिला अध्यक्षों की बैठक की गई है वहीं बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को मजबूत किया जा रहा है वह कांग्रेस की नीतियों से लोगो को अवगत कराया जा रहा है। उन्होने कहा कि इस बार उत्तराखंड की पांचो लोकसभा की सीट जीतेगे और कांग्रेस को मजबूत करने का काम करेंगे। उन्हें पूरा विश्वास है कि कांग्रेस पार्टी देश में जनता के सहयोग से देश में सरकार बनाने का काम करेगी । इस मौके पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता, पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, महिला कांग्रेस अध्यक्ष जसबीर कौर, मेघ सिंह कंडारी, वसीम खान, रमेश राव, महिमानंद, अक्षत वर्मा, महेश चंद, राजीव अग्रवाल आदि मौजूद थे।