![](http://doonxpress.in/wp-content/uploads/2023/10/IMG-20231001-WA0013-300x200.jpg)
![](http://doonxpress.in/wp-content/uploads/2023/10/IMG-20231001-WA0016-1-300x200.jpg)
मसूरी के आइटीबीपी के हिमवीर जवानों ने मसूरी झील के आसपास सफाई अभियान चलाया। इस दौरान लोगों को साफ सफाई के प्रति जागरूक किया। आइटीबीपी डिप्टी कमाडेंट गणेष कुमार के नेतृत्व में आइटीबीपी के हिमवीर जवानों ने मसूरी झील परिसर और सड़क में सफाई अभियान चलाया। इस दौरान भाजपा युवा मोर्चा की राश्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोषी और भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा स्थानीय लोगो और आइटीबीपी के जवानों के साथ सड़क के दोनों ओर एकत्रित कूडे़ को एकत्र कर उसका निस्तारण किया गया।
![](http://doonxpress.in/wp-content/uploads/2023/10/IMG-20231001-WA0158-1-135x300.jpg)
इस अवसर पर आइटीबीपी जवानों ने सड़क के आसपास रहने वाले लोगों को जागरूक करते हुए कूड़ा न फेंकने की सलाह दी और स्वच्छता का महत्व बताया। लोगों से अपने घर में ही नहीं वरन आसपास के क्षेत्र में भी साफ सफाई रखने के लिए अन्य को भी प्रेरित करने की अपील की गई। भाजपा युवा मोर्चा की राश्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोषी ने स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि व्यक्तिगत साफ-सफाई के साथ ही सभी लोग अपने परिवेश को साफ सुथरा रखें। सफाई को एक आदत के रूप में विकसित करने पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि इसी से स्वच्छ भारत का लक्ष्य पूरा हो सकेगा। इस मौके पर इंस्पेक्टर संदीप तिवारी, जनसम्पर्क अधिकारी धमेन्द्र भंडारी, मसूरी भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश रावत आदि मौजूद थे।