![](http://doonxpress.in/wp-content/uploads/2024/01/IMG-20240102-WA0075-1-300x135.jpg)
![](http://doonxpress.in/wp-content/uploads/2024/01/IMG-20240102-WA0074-1-300x135.jpg)
पहाड़ों की रानी मसूरी में जय श्री राम के जय घोष के साथ अयोध्या से पूजित अक्षत कलश यात्रा मसूरी के टिहरी बस स्टैंड से गांधी चौक तक निकाली गई इसमें आरएसएस कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में राम भक्त शामिल हुए। कलश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं द्वारा पुष्प वर्षा भी की गई। पूरा वातावरण और राम में नजर आया भारत माता की जय व वंदे मातरम के भी नारे सुनाई देते रहे। प्रत्येक घर की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। 22 जनवरी 2024 तक अक्षत कलश पूजन करने का संकल्प लिया गया कलश यात्रा का आयोजन श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा किया गया इस मौके पर मसूरी के सामाजिक संस्थाओं द्वारा जगह-जगह पर कलश यात्रा का स्वागत किया गया वहीं प्रसाद वितरित किया गया।
![](http://doonxpress.in/wp-content/uploads/2024/01/IMG-20240102-WA0069-300x135.jpg)
![](http://doonxpress.in/wp-content/uploads/2024/01/IMG-20240102-WA0065-1-300x135.jpg)
मसूरी के अनुज तायल, सतीश ढौंडियाल, अनीता सक्सेना और मसूरी व्यापार मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कहा कि हिंदू समाज के 550 वर्षों की तपस्या, संघर्षों और बलिदानों के बाद अयोध्या में श्रीराम मंदिर का सपना साकार होने जा रहा है। आने वाली 22 जनवरी का दिन हम लोगों के लिए सौभाग्यशाली होने के साथ ही गौरवशाली भी होगा। उन्होने कहा कि आज वर्षों की तपस्या पूरी तरह हो रही है। उन्होंने कहा कि देश विदेश के करोड़ों सनातनी 22 जनवरी को दीपावली मनाएंगे। बताया कि प्रभु श्री राम के 14 वर्ष का वनवास पूरा कर जब अयोध्या लौटे थे, तब अयोध्या के नगर वासियों ने दीपावली मना कर उनकी वापसी पर खुशी दिखाई थी। वैसे ही 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर में प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा की खुशी में शहर में हम दीपावली मनाएंगे। संपर्क अभियान में लोगों से अपील करेंगे कि 22 जनवरी की शाम वह घरों के बाहर दीपक जलाएं।
![](http://doonxpress.in/wp-content/uploads/2024/01/IMG-20240102-WA0068-1-300x169.jpg)
अक्षत कलश यात्रा के दौरान जगह जगह लोगों ने पूजन आदि के साथ फूल बरसाए। मंदिर से शुरू हुई अक्षत कलश यात्रा में स्थानीय लोगों के अलावा आसपास के गांवों से लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। गाजे बाजे के साथ निकली अक्षत कलश यात्रा के दौरान भक्तों द्वारा लगाए गए जय श्री राम के जयकारों से पहाडों की रानी गूंजती रही। शंखनाद के साथ साथ बैंड बाजे की धुन पर श्रद्धालु नाचते हुए निकले। जगह-जगह स्वागत और आतिशबाजी की गई। समूचा नगर जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा। इस मौके पर
मोहन पेटवाल, ओ पी उनियाल,अनुज तायल,मनोज रयाल, रमेश डिमरी ,राकेश रावत, कुशाल राणा, अरविंद सेमवाल, बादल प्रकाश,परशुराम, उमेश नौटियाल,मुकेश धनाई, धन प्रकाश, विजय बुटोला, गीता कुमाई, पुष्पा पड़ियार,अनीता धनाई,अनीता सक्सेना,अमित सिंघल,नरेंद्र पड़ियार, अनीता जवाड़ी,कुलदीप रावत,प्रोमिला नेगी,गुड्डी देवी,कुलदीप रौंछैला,मीरा सुयाल,अमित भट्ट,राकेश ठाकुर,गजेंद्र सिंह,मनोज रेंगवाल,रजत अग्रवाल, अनिल सिंह अन्नू, रविंद्र रावत,सुमित भंडारी,मोहन शाही,कमला थपलियाल, विजय रमोला,आशीष जोशी,विजय बिंदवाल,आशीष कोठारी,उमेद कुमाई,आशुतोष जोशी,सीता पंवार,सुनीता डबराल,सौरभ सिंह, आदि मौजूद थे।