राहुल गांधी की श्रीनगर में दिए गए विवादित बयान के मामले में रविवार को दिल्ली पुलिस उनके आवास पर पहुंची कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस के उच्च अधिकारियों द्वारा राहुल से मुलाकात की पुलिस के मुताबिक कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने वयान दर्ज कराये जाने को लेकर कुछ समय मांगा है। दरअसल राहुल गांधी ने श्रीनगर में अपनी भारत जोड़ो यात्रा के आखिरी दिन बयान दिया था कि आज भी महिलाओं के साथ यौन शोषण हो रहा है। वहीं दिल्ली पुलिस के एक्शन के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हल्ला बोल दिया है पूरे देश भर में कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली पुलिस और केंद्र की भाजपा सरकार की आलोचना कर उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। जिसके तहत मसूरी में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता के नेतृत्व में मसूरी पिक्चर पैलेस चौक पर एकत्रित हुए और जमकर दिल्ली पुलिस और केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और दिल्ली पुलिस और केंद्र की भाजपा सरकार के पुतले को आग के हवाले किया।
शहर कांग्रेस के अध्यक्ष अमित गुप्ता और कांग्रेस नेता मेघ सिंह कंडारी ने कहा कि भाजपा की केंद्र की सरकार लगातार कांग्रेस के नेताओं के साथ दबाव की राजनीति कर रही रही है जिससे कि जो आवाज कांग्रेस लगातार महंगाई भ्रष्टाचार भर्ती घोटाले को लेकर उठा रही है उसको दबा दिया जाए। उन्होंने कहा कि परंतु ऐसा होगा नहीं क्योंकि भारत जोड़ो यात्रा से कांग्रेस को देष के लोगों की भारी समर्थन मिला है और लगातार लोग कांग्रेस से जुड़ रहे हैंजिससे भाजपा बौखला गई है। उन्होने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में देष की जनता के सहयोग से कांग्रेस पार्टी केंद्र में राहुल गांधी के नेतृत्व में सरकार बनाने जा रही है जिससे जनता भाजपा की गलत नीतियों का जबाब भाजपा का दे सकें। उन्होने कहा कि जिस तरीके से दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी के घर गए और उनके साथ अभद्रता की है उसके लिये समस्त कांग्रेस के कार्यकर्ता दिल्ली पुलिस की घोर निंदा करती हैं।और उनकी मांग है कि दिल्ली पुलिस राहुल गांधी से माफी मांगे। इस मौके पर रामप्रसाद कवि, महेश चंद, प्रिंस पवार, सलीम अहमद, जयपाल राणा, महिपाल कैन्तुरा, रमेष राव, नाजिम, मुकेश पंवार, दानिश खान सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।