![](http://doonxpress.in/wp-content/uploads/2024/01/IMG-20240113-WA0070-1-300x225.jpg)
पहाड़ो की रानी मसूरी मे लोहड़ी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। पंजाबी समुदाय के लोगों ने लोहड़ी जलाकर पूजा अर्चना की। उसके बाद प्रसाद के रूप में रेवड़ी, मूंगफली और पॉपकार्न वितरित किए गये। इस दौरान लोहड़ी के गीतों पर लोग खूब थिरके।
शनिवार को लोहड़ी के पर्व पर गुरु सिंह सभा लंढौर और लाइब्रेरी गुरुद्वारा साहिब ट्रस्ट में शबद कीर्तन का आयोजन किया गया। इसके बाद लंढौर गुरुद्वारा चौक, ग्रीन चौक व गांधी चौक पर लोहड़ी जलाकर लोगों ने घेरा बनाकर प्रसाद चढ़ाया। मसूरी घूमने आए पर्यटकों ने भी लोहड़ी पर्व में शिरकत की। वहीं, पंजाबी महासभा मसूरी ने ग्रीन चौक पर लोहड़ी का पर्व मनाया।
![](http://doonxpress.in/wp-content/uploads/2024/01/IMG-20240113-WA0072-1-225x300.jpg)
लोहड़ी जलाकर लोहड़ी के गीतों पर लोग खूब थिरके। मसूरी महिला कांग्रेस अध्यक्ष जसबीर कौर ने बताया कि भारत देश को बनाने में सिक्ख समुदाय का विशेष योगदान रहा है।लोहड़ी का त्योहार हमारे देश की धरोहर है और सभी वर्गों को इसे पूरे हर्षाेल्लास के साथ धूमधाम से मनाना चाहिए। उन्होंने जश्न में मौजूद सभी लोगों को लोहड़ी की बधाई दी। गुरुद्वारा समिति के अध्यक्ष एमपीएस खुराना ने बताया कि सिख समाज द्वारा मकर संक्रांति की पूर्व संध्या पर लोहड़ी पर्व मनाया जाता है। यह पंजाबी समाज का प्रमुख त्योहार है। पर्व को लेकर सुबह से ही समाज के बड़े-बूढ़े व बच्चों में उत्साह था। घरों में कार्यक्रम हुए। शाम को शहर मुख्य चौहराहो पर समाज के लोगों ने लोहड़ी मनाई। लोहड़ी के गीत गाए, सभी खुशियों से झूमे। एक-दूसरे को लोहड़ी पर्व की बधाई दी। कार्यक्रम के समापन पर गुड़, तिल, रेबड़ी, गजक और मूंगफली का प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर पंजाबी महासभा के अध्यक्ष एमपीएस खुराना, सुबोध कपूर, पूर्व विधायक मसूरी जोत सिंह गुनसोला, पूर्व पालिका अध्यक्ष ओपी उनियाल, सतीश ढौंडियाल, नरेंद्र सिंह, जगजीत कुकरेजा, जसबीर कौर आदि मौजूद रहे।