मसूरी में महिला कांग्रेस द्वारा मसूरी महिला कांग्रेस अध्यक्ष जसबीर कौर के नेतृत्व में महिला दिवस और होली मिलन का कार्यक्रम धूमधाम के साथ मनाया गया।

मसूरी के गुरुद्वारा सभागार में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं ने एक दूसरों पर फूलों और गुलाल की होली खेली और जमकर आनंद लिया इस मौके पर पारंपरिक वेशभूषा में महिलाओं ने लोक गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया जिसमें सभी के मन को मोह लिया। महिलाएं एक-दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर होली और महिला दिवस पर शुभकामनाएं दी। इस मौके पर महिला कांग्रेस द्वारा शुभ मंगलम संस्था के महिला पदाधिकारियों का स्वागत निर्धनयुवक युवतियों का विवाह कराये जाने पर सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि शुभ मंगलम संस्था लगातार समाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग ले रहा है जिसका लाभ गरीब लोगों को मिल रहा है वही हर साल रीति रिवाज के साथ निर्धन युवक युवतियों का विवाह का आयोजन करती है। जसवीर कौर ने कहा कि इस बार का महिला दिवस और होली का पर्व एक ही दिन पड़ रहा है जिसको सभी लोग बड़े धूमधाम के साथ मना रहे हैं उन्होंने कहा कि हर साल वह होली और महिला दिवस का कार्यक्रम करती हैं जिसमें मसूरी और आसपास के क्षेत्र की महिलाएं बड़ी संख्या में प्रतिभाग करती हैं और एक दूसरे को महिला दिवस और होली में गुलाल और फूलों की वर्षा करके मनाती है।


उन्होंने कहा कि वर्तमान में महिलाएं किसी भी क्षेत्र में कम नहीं है पुरुषों के मुकाबले महिलाएं बेहतर काम कर रही है और हर क्षेत्र में महिलाएं सक्रिय हैं। उन्होंने कहा कि लक्ष्मीबाई ने भी अपने बच्चे को कमर में बांधकर लड़ाई को लड़ी, स्पेस पर जाने वाली पहली महिला कल्पना चावला रही वहीं इंदिरा गांधी हमारे देश की प्रधानमंत्री बनी और वहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुरमू वर्तमान में देश का नेतृत्व कर रही हैं और कई ऐसे उदाहरण है जहां पर महिलाओं ने देश की आन बान शान के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने महिलाओं को संदेश देते हुए कहा कि महिलाएं अपने आप को कमजोर ना समझे और महिलाएं अपने अधिकार की लड़ाई लगातार लडती रहें और समाज में स्वयं अपनी जगह बनाए।


उन्होंने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनाए जाने को लेकर वह भी लगातार काम करती रहती है। इस मौके पर सम्मानित होने वालों में रेनू अग्रवाल व उनकी टीम, लक्ष्मी काला, सविता, सुनीता सेमवाल, सुनीता रावत और सफाई कर्मचारी पूनम को सम्मानित किया गया। इस मौके पर सोनिया रुबीना अंजुम आरती अग्रवाल सरिता पवार मनीषा खरोला, जशोदा शर्मा, भरोसी रावत किरण आशा बिंद्रा पवार सुलोचना अनारी देवी पार्वती संगीता आदि मौजूद थे।