Monday, February 6, 2023
  • Login
Doon Xpress | Dehradun News | Uttarakahnd News
Advertisement
  • मुख्य पृष्ठ
  • देहरादून
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • देहरादून
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Doon Xpress | Dehradun News | Uttarakahnd News
No Result
View All Result
Home अन्य

मसूरी होटल एसोसिएशन ने कैबिनेट मंत्री के सामने रखी विभिन्न मांगें

मसूरी होटल एसोसिएशन के नई कार्यकारिणी हुई घोषित, संजय अग्रवाल बने अध्यक्ष और अजय भार्गव महामंत्री

Sunil Sonker by Sunil Sonker
December 19, 2021
मसूरी होटल एसोसिएशन ने कैबिनेट मंत्री के सामने रखी विभिन्न मांगें
Share on FacebookShare on Whatsapp

मसूरी होटल एसोसिएशन की आम सभा मसूरी के एक होटल के सभागार में हुई। इस दौरान एसोसिएशन के महामंत्री संजय अग्रवाल ने एसोसिएशन के क्रियाकलापों का सदन में ब्योरा प्रस्तुत किया। कोषाध्यक्ष शैलेंद्र कर्णवाल ने आय-व्यय का ब्योरा दिया। इस मौके पर मसूरी होटल एसोसिएशन के नई कार्यकारिणी की भी घोषणा की गई। जिसमें संजय अग्रवाल अध्यक्ष और अजय भार्गव महामंत्री बनाया गया। इस मौके पर उत्तराखण्ड होटल एंड रेस्टारेट अध्यक्ष संदीप सहानी ने होटल और रेस्टारेंट व्यवसाय को लेकर कई मांगे सरकार के सामने रखी।


मसूरी होटल एसोसिएशन के नवनियुक्त कार्यकारिणी को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बधाई देते हुए कहा कि मसूरी होटल एसोसिएशन की सभी मांगों के लिए मिल बैठकर मंत्रणा करेंगे और उनके समाधान के लिए सार्थक प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि मसूरी में पार्किंग एक बहुत बड़ी समस्या है जिसको लेकर लगातार सरकार काम कर रही है 20 दिसंबर को प्रदेश के मुख्यमंत्री 32 करोड़ की लागत से 212 वाहनों के लिए बने पार्किंग शहर को देने जा रही है वहीं जीरो पॉइंट पर 500 वाहनों की पार्किंग के निर्माण का लेकर शिलान्यास किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि मसूरी के पर्यटन की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है ऐसे में होटल व्यवसाय को अब इंडस्ट्री का दर्जा दे दिया गया है जिसके तहत सब्सिडी रेट पर होटल निर्माण के लिए पैसा दिया जा रहा है क्योंकि होटल इंडस्ट्री रोजगार के साधन उपलब्ध कराने में अहम भूमिका निभाती है । वही पहाड़ों में छोटे-छोटे उद्योग स्थापित किए जा रहे हैं तो शहरों में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए होटल होटलों का निर्माण किया जा रहा ह।ै उन्होंने कहा कि मसूरी और आसपास के क्षेत्र में पर्यटन की दृष्टि से छोटे-छोटे पर्यटन क्षेत्र बनाए जा रहे हैं जिसके तहत 24करोड़ की लागत से मसूरी जॉर्ज एवरेस्ट का जीर्णाेद्धार किया गया है । उन्होंने कहा कि सरकार पर्यटन क्षेत्र को विकसित करने के लिए कटिबद्ध है जिसके लिए लगातार काम किया जा रहा है।


मसूरी होटल एसोसिएशन के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने सभी सदस्यों ने उनपर पर विश्वास जताया जाने को लेकर आभार व्यक्त किया ।उन्होंने कहा कि मसूरी होटल एसोसिएशन के द्वारा विभिन्न मांगों कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के सम्मुख रखी गई है जिसमें सरकार द्वारा हाउस टैक्स को बढ़ाए जाने को लेकर काम किया जा रहा है उन्होंने कहा कि कोरोना कॉल में सभी व्यवसाय पूरी तरीके से प्रभावित हुए हैं ऐसे में हाउस टैक्स को बढ़ाएं जाना उचित नहीं है उन्होंने कैबिनेट मंत्री से मांग की हाउस टैक्स को ना बढाया जाये। उन्होंने सभी होटल स्वामियों से आग्रह किया है कि मसूरी में पार्किंग की समस्या को देखते हुए अगर किसी भी होटल के पास पार्किंग की जगह है तो वह पार्किंग का निर्माण करें जिसको लेकर सरकार से एक प्रतिनिधिमंडल मिलेगा और पार्किंग निर्माण को लेकर अनुमति देने की मांग करेगा। उन्होंने सभी लोगों से बिजली पानी बचाने का भी आह्वान किया।
इस अवसर पर एसोसिएशन की नव नियुक्त 20 सदस्यीय कार्यकारिणी ने पदभार ग्रहण किया। अगले तीन सालों के लिए चुनी गई कार्यकारिणी में अध्यक्ष संजय अग्रवाल, सचिव अजय भार्गव, कोषाध्यक्ष राजकुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेन्द्र कर्णवाल, उपाध्यक्ष हर्षदा बोहरा, सहसचिव आशीष गोयल को बनाया गया। साथ ही पीआरओ कमेटी में चेयरमैन अमित वैश्य, लेबर कमेटी जीएस मनचंदा, विधिक विनेश संघल और पर्यटन कमेटी के लिए माधुरी नौटियाल को चेयरमैन बनाया गया। एसोसिएशन में अभिषेक हरि, यशवंत गर्ग, दीपक गुप्ता, रजत कपूर को क्षेत्रीय सचिव बनाया गया। कार्यकारिणी में रविंद्र गोयल, मो. सलीम, दीपक गुप्ता, रजत अग्रवाल, विपिन विज, दिनराज प्रताप सिंह को सदस्य बनाया गया।

यह भी पढ़ें 👉

मसूरी में शिफन कोर्ट के बेधर 84 परिवारों को मिला उक्रांद का साथ, कैबिनेट मंत्रियों को बताया दो कौड़ी का

उक्रांद मसूरी के राजेन्द्र प्रसाद सेमवाल बने नगर अध्यक्ष, देवेश्वर प्रसाद जोशी बने संरक्षक

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सेना के पूर्व सैन्य अधिकारियो से की शिष्टाचार भेंट

ShareSendTweet
Previous Post

मसूरी एमपीजी कॉलेज छात्र संघ मुख्यमंत्री को ज्ञापन देकर करेगा विभिन्न मांग

Next Post

सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मसूरी को देंगे पार्किंग और बहुउदशीय टाउन हाल की सौगात

Next Post
सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मसूरी को देंगे पार्किंग और बहुउदशीय टाउन हाल की सौगात

सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मसूरी को देंगे पार्किंग और बहुउदशीय टाउन हाल की सौगात

ताजा खबरे

  • मसूरी में शिफन कोर्ट के बेधर 84 परिवारों को मिला उक्रांद का साथ, कैबिनेट मंत्रियों को बताया दो कौड़ी का
  • उक्रांद मसूरी के राजेन्द्र प्रसाद सेमवाल बने नगर अध्यक्ष, देवेश्वर प्रसाद जोशी बने संरक्षक
  • सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सेना के पूर्व सैन्य अधिकारियो से की शिष्टाचार भेंट
  • कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने महंत देवेन्द्र दास महाराज जी से की शिष्टाचार भेंट
  •  कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी द्वारा सन्त शिरोमणी गुरु रविदास की जयंती पर उन्हें किया नमन 

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • अन्य
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • देश
  • देहरादून
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क सूत्र

Sunil Sonkar

सुनील सोनकर
संपादक

पता : भक्ति भवन न्यू कॉटेज कुलरी मसूरी रेंज मसूरी देहरादून 248179
दूरभाष : +91-9837038315
ई मेल : editordoonxpress@gmail.com
वेबसाइट: www.doonxpress.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 doonxpress.in

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • देहरादून
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा

© 2021 DoonXpress

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In