मसूरी शहर में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां जोर-जोर से चल रही है। सोमवार को पुलिस विभाग की ओर से हर घर तिरंगा अभियान के तहत रैली निकाली गई। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपने-अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज लगाने की अपील की। मसूरी कोतवाल शंकर सिंह बिष्ट ने शहर के सभी लोगो से अपने घरों और प्रतिष्ठानों में तिरंगा लगाने की अपील की।उन्होंने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों को अपने घर पर राष्ट्रीय ध्वज लगाने के लिए प्रेरित करना है। ताकि आम लोगों में देशभक्ति की भावना जागृत हो सके और सभी लोग राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करते हुए अपने-अपने घरों पर तिरंगा लहराएं। शहर के पुलिस ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत रैली शुरू की गई। यात्रा में सबसे आगे पुलिस विभाग के अधिकारी और जवान हाथों में तिरंगा झंडा लेकर शामिल हुए। इसके पीछे स्कूली बच्चे देशभक्ति के नारे लगाते हुए शहर की सड़कों पर निकले। रैली में पुलिस अधिकारी और जवानों ने लोगों को अपने-अपने घरों पर तिरंगा झंडा लगाने के लिए प्रेरित किया।
सुनील सोनकर
संपादक