मसूरी म्युनिसिपल पोस्ट ग्रेजुएट (एमपीजी) कॉलेज के छात्रसंघ का चुनाव 7 नवंबर को होना है जिसको लेकर कॉलेज प्रशासन ने तैयारी शुरू कर चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी है। चुनाव अधिकारी डा. आर.पी.एस चौहान ने बताया कि 2 नवंबर को दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक विभिन्न पदों के लिए नामांकन पत्र जमा किए जाएंगे वहीं 3 नवंबर को दोपहर 2 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच कर परिणाम घोषित किए जाएंगे वहीं 3 नवंबर को ही सांय 3 बजे से 4 बजे तक नामांकन वापस लेने का समय दिया गया है 3 नवंबर को सायं 5 बजे तक प्रत्याशियों की अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा। 7 नवंबर को प्रातः 9 बजे से दोपहर 1ः30 बजे तक कॉलेज की बुरांस सभागार में मतदान किया जाएगा वहीं 7 नवंबर को ही मतदान पूर्ण होने के बाद दोपहर में मतगणना एवं चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे वहीं 7 नवंबर को ही चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद निर्वाचित पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी को शपथ ग्रहण कराया जाएगा। चुनाव को लेकर प्रशासन और पुलिस द्वारा भी तैयारी कर ली गई है जिसको लेकर मसूरी में अतिरिक्त पुलिस फोर्स तैनात की जायेगी।
सुनील सोनकर
संपादक