Monday, February 6, 2023
  • Login
Doon Xpress | Dehradun News | Uttarakahnd News
Advertisement
  • मुख्य पृष्ठ
  • देहरादून
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • देहरादून
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Doon Xpress | Dehradun News | Uttarakahnd News
No Result
View All Result
Home अन्य

मसूरी में कांग्रेस को मजबूत बनाए जाने को लेकर एक दिवसीय संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Sunil Sonker by Sunil Sonker
November 14, 2021
मसूरी में कांग्रेस को मजबूत बनाए जाने को लेकर एक दिवसीय संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन
Share on FacebookShare on Whatsapp
मसूरी में कांग्रेस को मजबूत बनाए जाने को लेकर एक दिवसीय संवाद कार्यक्रम मसूरी के कांग्रेस भवन में आयोजित किया गया। कांग्रेस भवन में जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती के अवसर पर जवाहरलाल नेहरू जी के प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया और कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाए जाने का संकल्प लिया गया। इस मौके पर कई युवाओं ने कांग्रेस की सदस्यता भी ग्रहण की।एक दिवसीय संवाद कार्यक्रम में कई वरिष्ठ कांग्रेसियों ने अपने विचार विमर्श रखें और कांग्रेस को एकजुटता के साथ मजबूत करने का आह्वान किया।
कांग्रेस नेता मेघ सिंह कंडारी और महेश चंद ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने देश की आजादी में अपना अहम योगदान दिया है। 70 साल में देश को विकास की ओर अग्रसर किया परंतु वर्तमान की भाजपा सरकार ने कांग्रेस द्वारा स्थापित संस्थाओं को बेचने का काम कर रही है।  भाजपा सरकार द्वारा कुछ बड़े उद्योगपतियों के हाथों में देश को बेचने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि देश की जनता के सामने भाजपा की गलत नीतियों को रखा जाए। उन्होंने कहा कि आज के समय में महंगाई बेरोजगारी के साथ भ्रष्टाचार चरम पर है । युवा रोजगार के लिए दर-दर भटकने को मजबूर है। परंतु भाजपा सरकार मात्र जुमलेबाजी के कुछ नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार जनता को गुमराह करने के लिए विभिन्न माध्यमों से आंकड़े दिखाती है वह धरातल पर कुछ नजर ही नहीं आ रहा हैं।
उन्होंने कहा कि 2022 में जहां उत्तराखंड से भाजपा की विदाई तय है वहीं 2024 में भी देश में मोदी सरकार की विदाई तय है। उन्होंने कहा कि मसूरी विधानसभा में भाजपा विधायक और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने एक भी काम विकास का नहीं किया गया है जो काम कांग्रेस के कार्यकाल में स्वीकृत किए गए थे उन्हीं को आगे बढ़ा कर भाजपा विधायक गणेश जोशी श्रेय लेने का काम कर रहे हैं । उन्होंने कहा कि मसूरी की जनता अब कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के बहकावे में आने वाली नहीं है और इस बार मसूरी से कांग्रेस का विधायक भारी मतों से जीतने जा रहा है ।वहीं उत्तराखंड में भी सभी विधानसभाओं में भाजपा के विधायकों का हाल बेहाल है और उत्तराखंड में भी कांग्रेस की सरकार पूर्ण बहुमत के साथ आ रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हरीश रावत के नेतृत्व में प्रदेश के विकास के लिए कई अहम काम किए गए परंतु वर्तमान की पुष्कर सिंह धामी मात्र घोषणाएं करने में व्यस्त है वही भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाएं आज तक पूरी नहीं हो पाई है उन्होंने कहा कि सरकार अब भाजपा के बहकावे में आने वाली नहीं है और उसका उत्तराखंड से जाना तय है।इस मौके पर मेघ सिंह  कंडारी, पूर्व छावनी परिषद उपाध्यक्ष महेश चंद्र, जय प्रकाश उत्तराखंडी, राम प्रसाद कवि, सभासद  जसबीर कौर, पूर्व सभसाद कुलदीप रावत, महफूज़ खान,रमेश भंडारी, अमित गुप्ता, गौरव गुप्ता,वसीम खान, अक्षत वर्मा ,आशीष रावत, सचिन थापली, कुलदीप रावत ,कामिल अली, राजेश सक्सेना, विकास कुमार, जगपाल गुसाईं, निखिल थापा,आशीष भट्ट सूरज कुमार, राजीव रावत,राजीव अग्रवाल सहित कई लोग मौजूद थे।

यह भी पढ़ें 👉

मसूरी में शिफन कोर्ट के बेधर 84 परिवारों को मिला उक्रांद का साथ, कैबिनेट मंत्रियों को बताया दो कौड़ी का

उक्रांद मसूरी के राजेन्द्र प्रसाद सेमवाल बने नगर अध्यक्ष, देवेश्वर प्रसाद जोशी बने संरक्षक

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सेना के पूर्व सैन्य अधिकारियो से की शिष्टाचार भेंट

ShareSendTweet
Previous Post

मसूरी में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा इगास के पर्व को घूमघाम के साथ मनाया, लोगों ने पारंपरिक व्यंजनों का भी जमकर उठाया लुत्फ

Next Post

पहाड़ों की रानी मसूरी में इगास पर्व की धूम, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी  लोकगितो में जमकर नाचे

Next Post
पहाड़ों की रानी मसूरी में इगास पर्व की धूम, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी  लोकगितो में जमकर नाचे

पहाड़ों की रानी मसूरी में इगास पर्व की धूम, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी  लोकगितो में जमकर नाचे

ताजा खबरे

  • मसूरी में शिफन कोर्ट के बेधर 84 परिवारों को मिला उक्रांद का साथ, कैबिनेट मंत्रियों को बताया दो कौड़ी का
  • उक्रांद मसूरी के राजेन्द्र प्रसाद सेमवाल बने नगर अध्यक्ष, देवेश्वर प्रसाद जोशी बने संरक्षक
  • सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सेना के पूर्व सैन्य अधिकारियो से की शिष्टाचार भेंट
  • कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने महंत देवेन्द्र दास महाराज जी से की शिष्टाचार भेंट
  •  कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी द्वारा सन्त शिरोमणी गुरु रविदास की जयंती पर उन्हें किया नमन 

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • अन्य
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • देश
  • देहरादून
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क सूत्र

Sunil Sonkar

सुनील सोनकर
संपादक

पता : भक्ति भवन न्यू कॉटेज कुलरी मसूरी रेंज मसूरी देहरादून 248179
दूरभाष : +91-9837038315
ई मेल : editordoonxpress@gmail.com
वेबसाइट: www.doonxpress.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 doonxpress.in

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • देहरादून
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा

© 2021 DoonXpress

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In