![](http://doonxpress.in/wp-content/uploads/2023/07/IMG-20230726-WA0434-1-300x134.jpg)
रोबस्ट वर्ल्ड संस्था ने हरेला माह के अवसर पर सीजेएम वेवरली और सीजेएम हैम्पटन कोर्ट मसूरी में कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। रोबस्ट वर्ल्ड के शुभ बिश्नोई ने पर्यावरण से संबंधित छात्रों को जागरूक करने के लिए एक प्रस्तुति और बातचीत दी। कला प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय आने पर छात्रों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। रोबस्ट वर्ल्ड संस्था के शुभ बिश्नोई ने बताया कि पहले रोबस्ट वर्ल्ड एनजीओ देहरादून के विभिन्न स्कूलों जैसे सेंट मैरी डन, मोरिवियन इंस्टीट्यूट आदि में पर्यावरण को लेकर छात्रों को जागरूक करने के लिये विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गए। उन्होने कहा कि हरेला पर्व पर्यावरण संरक्षण का प्रतीक है। इस पर्व से मौसम को पौधरोपण के लिए उपयुक्त माना जाता है। उन्होने कहा कि युवा पीढ़ी को र्प्यावरण के जड़ों से जोड़ना जरूरी है। जिसके लिये उनके संस्था द्वारा लगातार विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। इस मौके पर शुभ बिश्नोई, शगुन बिश्नोई, आशुतोष पंत, सानवी गर्ग, प्रियांशी मयूरा,विदुषी खंडूरी आदि मौजूद थेै