![](http://doonxpress.in/wp-content/uploads/2024/01/IMG_20240110_154015-300x170.jpg)
कई हजार किलोमीटर का पदयात्रा कने वाले रोहन अग्रवाल बुधवार को देहरादून होते हुए मसूरी पहुचे। रोहन अग्रवाल ने 25 अगस्त 2020 को पद यात्रा का आगाज किया था. जिसका उद्देश्य मानवता, भाईचारे और शांति और प्लास्टिक के प्रति पर्यावरण संबंधी लोगों को जागरूक करना है। रोहन अग्रवाल का मसूरी पहुंचने पर अग्रवाल महासभा और युवा प्रकोष्ठ द्वारा अग्रसेन चौक पर षॉल और पुष्प भेंट कर स्वागत किया। प्लास्टिक के उपयोग और पर्यावरण पर इसके खतरनाक प्रभाव के खिलाफ एक वैश्विक अभियान फैलाने के मिशन के साथ, कामठी, नागपुर महाराष्ट्र से 22 वर्षीय रोहन अग्रवाल बुधवार को मसूरी पहुंचे। रोहन पिछले तीन साल चार महीने से अपने मिशन पर हैं और अब तक अपने पर्यावरण अभियान मिशन में भारत के 28 राज्यों को कवर करते हुए कई हजारों किलोमीटर लंबी पैदल यात्रा पूरी कर चुके है।पद यात्रा करने वाले रोहन अग्रवाल (22) महाराष्ट्र का रहने वाला है. इस पदयात्रा में मानवता, भाईचारे और शांति और प्लास्टिक के प्रति पर्यावरण संरक्षण को लेकर लोगो को जागरूक कर रहे है वह प्लास्टिक से पर्यावरण को होने वाले नुकसान के बारे में बताते हुए इसके प्रयोग ना करने को लेकर जागरूक कर रहे है।
![](http://doonxpress.in/wp-content/uploads/2024/01/IMG-20240110-WA0045-300x169.jpg)
![](http://doonxpress.in/wp-content/uploads/2024/01/IMG-20240110-WA0038-300x169.jpg)
रोहन अग्रवाल ने बताया कि पृथ्वी पर सबसे ठंडे स्थान साइबेरिया (-72 डिग्री सेल्सियस) तक पैदल चलेगे और पैदल चलकर पहुंचने वाला पहला भारतीय बनेगे। रोहन ने बताया कि वह जीवन के प्रति अपने दृष्टिकोण को व्यापक बनाने और एक बुद्धिमान व्यक्ति बनने के लिए विभिन्न धर्मों, भाषाओं, संस्कृतियों और लोगों को समझने के लिए डेस्टन नामक प्राचीन भारत गुरुकुल संस्कृति का अनुसरण कर रहे हैं। हालांकि, रोहन ने कहा कि अपने मिशन में वह मुख्य रूप से प्लास्टिक और पर्यावरण पर इसके प्रभाव के बारे में जागरूकता फैलाने और भारत को एकजुट करने के लिए लोगों तक मानवता और भाईचारे का संदेश फैलाने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। उन्होने बताया कि भारत के सभी राज्यों में पैदल यात्रा का वह कुछ अन्य देशों में भी पदयात्रा करेगे। इस मौके पर संरक्षक धन प्रकाश अग्रवाल ,संस्था महामंत्री संदीप अग्रवाल, संरक्षक विनेश संगल, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष अतुल अग्रवाल, संदीप अग्रवाल , राजीव अग्रवाल आदि मौजूद थे।