Monday, October 2, 2023
  • Login
Doon Xpress | Dehradun News | Uttarakahnd News
  • मुख्य पृष्ठ
  • देहरादून
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • देहरादून
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Doon Xpress | Dehradun News | Uttarakahnd News
No Result
View All Result
Home अन्य

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सैन्यधाम का किया निरीक्षण

 अधिकारियों को नवम्बर माह तक हर हाल में निर्माण कार्य को पूर्ण करने के दिए निर्देश

Sunil Sonker by Sunil Sonker
May 24, 2023
क्षेत्रीय थ्रो बॉल प्रतियोगिता गुरु नानक स्कूल का कमाल, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के हुआ चयन
Share on FacebookShare on Whatsapp
 सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने मंगलवार को देहरादून के गुनियाल गांव में निर्माण हो रहे उत्तराखंड के पंचम धाम सैन्यधाम के निर्माण स्थल का विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। सैनिक कल्याण मंत्री ने निरीक्षण के दौरान मौके पर मौजूद अधिकारियों से निर्माण कार्यों को प्रगति की जानकारी ली।
   अधिकारियों द्वारा विभागीय मंत्री को अवगत कराया गया कि सैन्यधाम का निर्माण कार्य लगभग 50 प्रतिशत से अधिक पूर्ण हो गया है। मंत्री ने अधिकारियों को निर्माण कार्य को गुणवत्ता के साथ ही निर्माण कार्य को तेजी से करने के निर्देश दिए। मंत्री ने अधिकारियों को सैन्यधाम के निर्माण कार्य को दिन-रात कार्य कर हर हाल में नवम्बर माह तक पूर्ण करने के सख्त निर्देश भी दिए। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा उत्तराखंड में बन रहे सैन्यधाम की भव्यता एवं दिव्यता का भी विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परिकल्पना के स्वरूप उत्तराखंड में सैन्यधाम निर्माण हो रहा है। यह राज्य सरकार के साथ ही मेरा ड्रीम प्रोजेक्ट भी है और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी सैन्यधाम में विशेष रुचि है। उन्होंने कहा सैन्यधाम का बजट 58 करोड़ से बढ़कर अब 98 करोड़ हो गया है। मंत्री ने कहा पूरे देश के विभिन्न स्मारकों का अध्ययन करने के बाद सैन्य धाम का निर्माण हो रहा है।   मंत्री ने बताया कि भारतीय सेना में जिन दो सैनिकों की पूजा होती है, बाबा हरभजन सिंह और बाबा जसवंत सिंह, उनके मंदिर सैन्य धाम में बनाए जा रहे हैं। इसी प्रकार सैन्य धाम का मुख्य गेट देश के प्रथम सीडीएस जनरल बिपिन रावत के नाम से बनाया जा रहा है। मंत्री ने कहा अगले माह से अमर ज्योति जवान का कार्य प्रारंभ होगा और उसमे जो शहीदों के आंगन की मिट्टी लाई गई है, वह उस अमर जवान ज्योति के स्थल में डाला जाएगा। मंत्री गणेश जोशी ने विश्वास जताते हुए कहा कि पांचवें धाम सैन्यधाम के बनने के बाद जिस प्रकार चारों धामों के दर्शन करने लोग यहां आते हैं ठीक उसी प्रकार से सैन्यधाम को देखने लोग यहां आएंगे। इस भावना के साथ सैन्य धाम का निर्माण किया जा रहा है।  इस अवसर पर सचिव दीपेंद्र चौधरी, निदेशक ब्रिगेडियर अमृतलाल लाल, उपनल के एमडी ब्रिगेडियर जेएनएस बिष्ट, दीपक पुंडीर, लक्ष्मण रावत, संध्या थापा सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉

मसूरी में गांधी चौक पर मंत्री गणेश जोशी ने गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि, फहराया राष्टीय ध्वज

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने नव नियुक्त दायित्वधारी शिव सिंह बिष्ट को दी बधाई

मसूरी में गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर आयोजित विद्या मंदिर में कार्यक्रम में मंत्री गणेश जोशी ने मूर्ति पर किया माल्यार्पण

ShareSendTweet
Previous Post

मसूरी में वन विभाग और जिला प्रशासन द्वारा अवैध मजार को किया ध्वस्त

Next Post

मसूरी कोतवाली में रह रहे पुलिस और होमगार्ड के जवान बूंद बूंद पानी को रहा तरस, दो दिनो से पेयजल आपूर्ति ठप

Next Post
मसूरी कोतवाली में रह रहे पुलिस और होमगार्ड के जवान बूंद बूंद पानी को रहा तरस, दो दिनो से पेयजल आपूर्ति ठप

मसूरी कोतवाली में रह रहे पुलिस और होमगार्ड के जवान बूंद बूंद पानी को रहा तरस, दो दिनो से पेयजल आपूर्ति ठप

ताजा खबरे

  • मसूरी में गांधी चौक पर मंत्री गणेश जोशी ने गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि, फहराया राष्टीय ध्वज
  • कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने नव नियुक्त दायित्वधारी शिव सिंह बिष्ट को दी बधाई
  • मसूरी में गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर आयोजित विद्या मंदिर में कार्यक्रम में मंत्री गणेश जोशी ने मूर्ति पर किया माल्यार्पण
  • मसूरी में अल्पसंख्यक समुदाय को भाजपा कार्यकर्ताओं ने सरकार की योजनाओं से कराया रूबरू
  • मसूरी पालिका में  कार्यरत स्वच्छता कर्मचारियों को 4 साल से  नहीं मिली वर्दी, कर्मचारियों में भारी आक्रोष

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • अन्य
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • देश
  • देहरादून
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार

सम्पर्क सूत्र

Sunil Sonkar

सुनील सोनकर
संपादक

पता : भक्ति भवन न्यू कॉटेज कुलरी मसूरी रेंज मसूरी देहरादून 248179
दूरभाष : +91-9837038315
ई मेल : editordoonxpress@gmail.com
वेबसाइट: www.doonxpress.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 doonxpress.in

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • देहरादून
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा

© 2021 DoonXpress

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In