Wednesday, November 29, 2023
  • Login
Doon Xpress | Dehradun News | Uttarakahnd News
  • मुख्य पृष्ठ
  • देहरादून
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • देहरादून
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Doon Xpress | Dehradun News | Uttarakahnd News
No Result
View All Result
Home अन्य

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने मसूरी को दी पार्किंग, टाउनहाल, पेयजल और आवासों की दी सौगात

Sunil Sonker by Sunil Sonker
December 20, 2021
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने मसूरी को दी पार्किंग, टाउनहाल, पेयजल और आवासों की दी सौगात
Share on FacebookShare on Whatsapp
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को मसूरी पेट्रोल पंप के पास लगभग 32 करोड़ की लागत से 212 वाहनों के लिए बनी पार्किंग,  मसूरी नगर पालिका कार्यालय के पास 18 करोड़ से बने टाउन हॉल का लोकार्पण किया वही मसूरी 144 करोड़ की लागत से मसूरी यमुना पेयजल योजना के तहत मसूरी क्षेत्र में डल रही पेयजल लाइनों का शिलान्यास किया। वह मसूरी से शिफनकोर्ट से बेघर हुए 84 परिवारों के विस्थापन के लिए मसूरी नगर पालिका द्वारा मसूरी आईडीएच बिल्डिंग के पास दी गई जमीन पर हंस फाउंडेशन की संस्थापक माता मंगला के सहयोग से 5 करोड़ 24 लाख की लागत से बनने वाले हंस कॉलोनी का भूमि पूजन किया। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी मौजूद थे।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के शहीद और आंदोलनकारियों को किया नमन करते हुए कहा कि उत्तराखंड के शहीदों और आंदोलनकारियों के सपनों का उत्तराखंड बने इसको लेकर काम किया जा रहा है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई को याद करते हुए कहा कि अटल जी द्वारा उत्तराखंड बनाया था उस को संवारने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगातार विकास काम किए जा रहे हैं ।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा 18 हजार करोड़ की सौगात दी गई उन्होंने प्रदेश के धार्मिक स्थलों का लगातार सौंदर्यीकरण किया जा रहा है।
 
उन्होंने कहा है कि मसूरी पर्यटन स्थल जिस को विकसित किया जाना जरूरी है लगातार कई योजनाओं में काम चल रहा है उन्होंने कहा कि पार्किग ना होने के कारण मसूरी में लगातार जाम लगता है इसी को लेकर सरकार लगातार पार्किंग का निर्माण करा रही है ।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गणेश जोशी की क्षेत्र के विकास के लिए लगातार काम रहे हैं उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में पर्यटन के क्षेत्र में रिकॉर्ड टूटने वाला है आने वाले 10 सालों में उत्तराखंड में पर्यटन उद्योग काफी बढेेगा ।उन्होंने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि 55 वर्ष एक पार्टी का शासन किया और इन 55 वर्षों में एक ही परिवार का शासन रहा है उन्होंने कहा कि उनका हाथ भी काला था और उनकी नियत भी काली है राज्य में पूर्व सरकार द्वारा भ्रष्टाचार भू माफिया खनन माफियाओ का संरक्षण देकर प्रदेश को विकास को रोकने का काम किया गया। उन्होंने कहा चुनाव के समय विपक्ष को उत्तराखंडियत की याद आ रही है जबकि उत्तराखंड के विकास के लिये कुछ नही किया।
उन्होने कहा कि  केदरनाथ 2013 में आपदा के बाद बर्बाद हो गया था जिसका विकास भाजपा की मोदी सरकार द्वारा की गई है यमुनोत्री को लेकर भी विशेष प्लान तैयार किया जा रहा है। उन्होंने सीडीएस विपिन रावत को याद भी किया उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सैनिक बहुलये राज्य है भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार द्वारा कई फैसले लिए गए जिसके तहत वन रैंक वन पेंशन को लागू करा उन्होंने कहा विपक्ष ने लगातार सैनिको का अपमान किया है उन्होंने कहा कि उनको समय कम मिला पर वह लगातार प्रदेश के विकास के लिए काम कर रहे है वह जो घोषणा उनके द्वारा की गई है वह भी उनके द्वारा पूरी की जायेगी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को देश का नंबर वन राज्य बनाने के लिए लगातार लोगों के सुझाव दिए जा रहे है वही इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सभी की सहभागिता जरूरी है मसूरी में वन टाइम सेटलमेंट को लेकर जल्द मुख्य सचिव से बैठक करेंगे। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में 1 लाख करोड़ की योजना केंद्र सरकार के सहयोग से चल रही है जिससे उत्तराखंड का चहुंमुखी विकास होगा। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता मसूरी भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन पटवाल पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर देहरादून जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक पुंडीर पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल कुशाल राणा पुष्पा पडियार, सपना शर्मा अभिलाष कुणाल आदि मौजूद थे
ReplyForward

यह भी पढ़ें 👉

दून इंटरनेशनल स्कूल द्वारा आयोजित कैरियर टाउन इंटर-स्कूल प्रतियोगिता में  मंत्री गणेश जोशी ने कि शिरकत

 विकसित भारत संकल्प यात्रा की तैयारियो के संबंध में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने की बैठक

जम्मू-कश्मीर के राजौरी सेक्टर में आतंकवादियों से हुई मुठभेड़ में शहीद हुए जवानों को सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने पुष्प चक्र अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

ShareSendTweet
Previous Post

मसूरी शिफन कोर्ट के बेघर लोगों को पुलिस ने मुख्यमंत्री के मसूरी पहुचने से पहले उठाया, बेघर लोगों में भारी आक्रोष

Next Post

मसूरी एमपीजी कॉलेज छात्रसंघ ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को कॉलेज की विभिन्न समस्याओं को लेकर पांच सूत्रीय मांग पत्र दिया

Next Post
मसूरी एमपीजी कॉलेज छात्रसंघ ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को कॉलेज की विभिन्न समस्याओं को लेकर पांच सूत्रीय मांग पत्र दिया

मसूरी एमपीजी कॉलेज छात्रसंघ ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को कॉलेज की विभिन्न समस्याओं को लेकर पांच सूत्रीय मांग पत्र दिया

ताजा खबरे

  • दून इंटरनेशनल स्कूल द्वारा आयोजित कैरियर टाउन इंटर-स्कूल प्रतियोगिता में  मंत्री गणेश जोशी ने कि शिरकत
  •  विकसित भारत संकल्प यात्रा की तैयारियो के संबंध में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने की बैठक
  • जम्मू-कश्मीर के राजौरी सेक्टर में आतंकवादियों से हुई मुठभेड़ में शहीद हुए जवानों को सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने पुष्प चक्र अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
  • मसूरी की 80 मजदूर महिलाओं को सर्द मौसम से बचने को लेकर लॉज डलहौजी ने वितरित की सामग्री
  • कृषि विभाग की राज्य पोषित योजनाओं के लिए कोटक महिंद्रा बैंक द्वारा तैयार किए गए डैशबोर्ड का  मंत्री गणेश जोशी ने किया अनावरण

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • अन्य
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • देश
  • देहरादून
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार

सम्पर्क सूत्र

Sunil Sonkar

सुनील सोनकर
संपादक

पता : भक्ति भवन न्यू कॉटेज कुलरी मसूरी रेंज मसूरी देहरादून 248179
दूरभाष : +91-9837038315
ई मेल : editordoonxpress@gmail.com
वेबसाइट: www.doonxpress.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 doonxpress.in

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • देहरादून
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा

© 2021 DoonXpress

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In