Tuesday, February 7, 2023
  • Login
Doon Xpress | Dehradun News | Uttarakahnd News
Advertisement
  • मुख्य पृष्ठ
  • देहरादून
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • देहरादून
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Doon Xpress | Dehradun News | Uttarakahnd News
No Result
View All Result
Home अन्य

देहरादून में सैन्य धाम निर्माण को लेकर शहीद मेजर विजय अहलावत के आंगन की पवित्र माटी की गई एकत्रित

रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट और सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने की माटी एकत्रित

Sunil Sonker by Sunil Sonker
November 25, 2021
देहरादून में सैन्य धाम निर्माण को लेकर शहीद मेजर विजय अहलावत के आंगन की पवित्र माटी की गई एकत्रित
Share on FacebookShare on Whatsapp

प्रदेश भर में विगत 15 नवम्बर से जारी ‘‘शहीद सम्मान यात्रा’’ के क्रम में देहरादून के विजय कॉलोनी, से शहीद मेजर विजय अहलावत के आंगन से पवित्र माटी एकत्रित की गई। इस पवित्र माटी को  गुनियाल गांव में बनने वाले भव्य सैन्य धाम के निर्माण के लिए ले जाया जाऐगा। शहीदों के आंगन से पवित्र माटी लाने के इस कार्यक्रम में रक्षा राज्य मंत्री, अजय भट्ट एंव सैनिक कल्याण मंत्री, गणेश जोशी स्वयं उपस्थित रहे।इस अवसर पर शहीद सम्मान यात्रा तथा सैन्य धाम निर्माण कार्य के सूत्रधार, राज्य के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि मोदी जी की परिकल्पना के अनुसार राज्य में ऐतिहासिक सैन्य धाम का निर्माण किया जा रहा है। राज्य के अमर बलिदानी वीरों का पुण्य आशीर्वाद सैन्य धाम के कण-कण में विराजित हो, इस हेतु राज्य के 1734 अमर शहीदों के आंगन की पवित्र माटी को सैन्य धाम के निर्माण में लगाये जाने हेतु राज्य के इतिहास में प्रथम बार ‘‘शहीद सम्मान यात्रा’’ का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज शहीद मेजर विजय अहलावत के आंगन की पवित्र माटी को एकत्र करने के लिए मुझे रक्षा राज्य मंत्री, अजय भट्ट जी का सानिध्य प्राप्त हुआ है। यह इस बात का प्रतीक है कि भाजपा के लिए सैनिकों को सम्मान कितना अहम और महत्वपूर्ण है। राज्य में जारी शहीद सम्मान यात्रा के दौरान राज्यभर से 1734 अमर शहीदों के आंगन की पवित्र माटी के कलशों को सैन्य धाम में लाया जा रहा है। इस दौरान शहीदों के परिजनों को ताम्रपत्र तथा सॉल देकर सार्वजनिक कार्यक्रमों में सम्मानित किया जा रहा है।


बता दे कि राज्य के गढ़वाल मण्डल में विगत 15 नवम्बर को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, रक्षा राज्य मंत्री एवं सैनिक कल्याण मंत्री की गरिमामयी उपस्थिति में, चमोली के सवाड़ गांव से तथा 20 नवम्बर से कुमांऊ मण्डल के सीमांत जनपद पिथौरागढ़ के मुनाकोट गांव से ‘‘शहीद सम्मान यात्रा’’ प्रारम्भ हुई। 22 दिनों तक संचालित की जाने वाली इस ऐतिहासिक ‘‘शहीद सम्मान यात्रा’’ के दौरान विभिन्न जिला स्तरीय कार्यक्रम एवं ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। जिला स्तरीय कार्यक्रमों में केन्द्र/प्रदेश स्तरीय नेतागण प्रतिभाग कर रहे हैं। जिला/ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रमों  में  प्रभारी  मंत्री/विधायक/जनप्रतिनिधिगण प्रतिभाग कर रहे हैं। इसके साथ ही, अमर शहीदों के आंगन की पवित्र माटी को कलशों के माध्यम से सैन्यधाम लाये जाने के कार्यक्रमों में भी जनप्रतिनिधि बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।देहरादून के एतिहासिक परेड मैदान में 05 अप्रैल 2019 को आयोजित आम सभा में अपने संबोधन के दौरान देवभूमि को चार धामों के बाद पांचवें धाम ‘‘सैन्यधाम’’ की परिकल्पना दी थी।प्रधानमंत्री द्वारा दी गई परिकल्पना के अनुरूप ही उत्तराखण्ड राज्य के अमर बलिदानी योद्वाओं को उनके अप्रतीम एवं स्वर्णिम बलिदान के लिए एक सच्ची श्रद्वांजली ‘‘सैन्यधाम’’ देने तथा, आने वाली युवा पीढ़ियों को भी देश-प्रेम और देश-सेवा के लिए देहरादून के गुनियाल गांव में सैन्यधाम निमार्ण किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉

देहरादून पुलिस द्वारा मिशन कामधेनु के तहत कार्यवाही कर जनता को किया गया जागरूक

मसूरी में शिफन कोर्ट के बेधर 84 परिवारों को मिला उक्रांद का साथ, कैबिनेट मंत्रियों को बताया दो कौड़ी का

उक्रांद मसूरी के राजेन्द्र प्रसाद सेमवाल बने नगर अध्यक्ष, देवेश्वर प्रसाद जोशी बने संरक्षक

ShareSendTweet
Previous Post

पहाड़ों की रानी मसूरी में अवैध निर्माण जोरों पर, अधिकारी मौन

Next Post

जल्द राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी करेगे मसूरी पेयजल पंम्पिग योजना के शिलान्यास

Next Post
जल्द राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी करेगे मसूरी पेयजल पंम्पिग योजना के शिलान्यास

जल्द राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी करेगे मसूरी पेयजल पंम्पिग योजना के शिलान्यास

ताजा खबरे

  • देहरादून पुलिस द्वारा मिशन कामधेनु के तहत कार्यवाही कर जनता को किया गया जागरूक
  • मसूरी में शिफन कोर्ट के बेधर 84 परिवारों को मिला उक्रांद का साथ, कैबिनेट मंत्रियों को बताया दो कौड़ी का
  • उक्रांद मसूरी के राजेन्द्र प्रसाद सेमवाल बने नगर अध्यक्ष, देवेश्वर प्रसाद जोशी बने संरक्षक
  • सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सेना के पूर्व सैन्य अधिकारियो से की शिष्टाचार भेंट
  • कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने महंत देवेन्द्र दास महाराज जी से की शिष्टाचार भेंट

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • अन्य
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • देश
  • देहरादून
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क सूत्र

Sunil Sonkar

सुनील सोनकर
संपादक

पता : भक्ति भवन न्यू कॉटेज कुलरी मसूरी रेंज मसूरी देहरादून 248179
दूरभाष : +91-9837038315
ई मेल : editordoonxpress@gmail.com
वेबसाइट: www.doonxpress.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 doonxpress.in

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • देहरादून
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा

© 2021 DoonXpress

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In