Monday, February 6, 2023
  • Login
Doon Xpress | Dehradun News | Uttarakahnd News
Advertisement
  • मुख्य पृष्ठ
  • देहरादून
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • देहरादून
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Doon Xpress | Dehradun News | Uttarakahnd News
No Result
View All Result
Home अन्य

मसूरी में पर्यटन मंत्री ने किया हिमालय दर्शन सेवा का शुभारंभ

पर्यटक अब मसूरी में हेलीकॉप्टर के माध्यम से कर सकेंगे हिमालय के दर्शन

Sunil Sonker by Sunil Sonker
October 3, 2022
मसूरी में पर्यटन मंत्री ने किया हिमालय दर्शन सेवा का शुभारंभ
Share on FacebookShare on Whatsapp
 विश्व प्रसिद्ध हिल स्टेशन मसूरी के जॉर्ज एवरेस्ट से पर्यटक अब हेलीकॉप्टर के माध्यम से हिमालय के दर्शन भी कर सकेंगे। सोमवार को पर्यटन मंत्री  सतपाल महाराज ने मसूरी में हिमालय दर्शन सेवा का शुभारंभ किया।इस अवसर पर पर्यटन मंत्री  सतपाल महाराज ने कहा कि माउंट एवरेस्ट की खोज करने वाले महान सर्वेयर जॉर्ज एवरेस्ट की इस पवित्र भूमि पर पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। इसको ध्यान में रखते हुए उत्तराखंड में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मसूरी से हिमालय दर्शन सेवा शुरू की गई है। अब सामान्य पर्यटक भी जॉर्ज एवरेस्ट से इस सेवा का लाभ उठा सकेंगे। इस सेवा के माध्यम से अब पर्यटक जॉर्ज एवरेस्ट से हेलीकॉप्टर के माध्यम से हिमालय की ऊंची ऊंची चोटियों और उत्तराखंड के अलौकिक नैसर्गिक सौंदर्य का आनंद ले सकेंगे। यह हेलीकॉप्टर हिमालय दर्शन के उपरांत पर्यटकों के साथ वापस जॉर्ज एवरेस्ट पर ही लैंड करेगा।
 सतपाल महाराज ने कहा कि इस सेवा के आरंभ होने के बाद हिमालय दर्शन की इच्छा रखने वाले पर्यटक अधिक से अधिक संख्या में यहां आने के लिए प्रेरित होंगे। जिससे स्थानीय स्तर पर लोगों को रोजगार मिलेगा और प्रदेश अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड पर्यटन विभाग द्वारा जॉर्ज एवरेस्ट मसूरी में महान सर्वेयर जॉर्ज एवरेस्ट की याद में एक संग्रहालय बनाया जा रहा है। जल्द ही उसका कार्य पूरा कर लिया जाएगा। इसके अलावा यहां पर भारतीय कार्टोग्राफी के पुरोधा स्वर्गीय पंडित नैन सिंह रावत एवं राधानाथ सिकदर जी की भी मूर्तियां स्थापित की जा रही हैं और उनके जीवन की उपलब्धियों  के संबंध में इस संग्रहालय के माध्यम से एक पूरा अध्याय आगंतुकों की जिज्ञासाओं को शांत करने और ज्ञानवर्धन के लिए प्रस्तुत किया जा रहा है।
पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर पर्यटन प्रेमियों के लिए एक बहुत ही आकर्षक फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया है। इसके अंतर्गत पांच विभिन्न श्रेणियों में फोटो एवं वीडियो ऑनलाइन आमंत्रित किए जा रहे हैं। इस प्रतियोगिता के माध्यम से पर्यटन प्रेमियों को 25 लाख रुपए से भी अधिक के पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इस अवसर पर पर्यटन विभाग के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी (साहसिक विंग) कर्नल अश्विनी पुण्डीर ने बताया कि एयरो स्पोर्ट्स से जुड़ी कई अन्य आकर्षक गतिविधियाँ भी जॉर्ज एवरेस्ट एस्टेट मसूरी से कुछ ही दिनों में शुरू की जाएँगी। जैसे जाइरोकॉप्टर, हॉट एयर बैलून जिनके लिए पर्यटन विभाग ने ट्रायल के लिए एक प्रतिष्ठित कम्पनी से अनुबंध किया है। इसके अलावा छात्रों में एरीयल ऐक्टिविटीज़ में रुचि उत्पन्न करने के लिए हम एरोमोडलिंग को भी स्कूल तथा कॉलेज तक पहुँचाने के लिए प्रयास कर रहे हैं। भविष्य में शिक्षण संस्थानों के साथ मिलकर इनका विस्तार करने के लिए कार्य किए जाएँगे। इनका प्रयोग कर छात्र एक नए रोज़गार क्षेत्र के लिए तैयार किए जाएँगे। इस अवसर पर मनीष सैनी सीओओ राजस ऐरोस्पोर्ट्स, मसूरी बीजेपी मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, मंडल महामंत्री कुशाल राणा, मंडल उपाध्यक्ष अमित भट्ट, सभासद अरविंद सेमवाल, सभासद मदन मोहन शर्मा, जिला पर्यटन विकास अधिकारी देहरादून जसपाल चौहान, सतीश नौटियाल, बादल प्रकाश, अभिलाश राणा, आशुतोष कोठारी आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉

मसूरी में शिफन कोर्ट के बेधर 84 परिवारों को मिला उक्रांद का साथ, कैबिनेट मंत्रियों को बताया दो कौड़ी का

उक्रांद मसूरी के राजेन्द्र प्रसाद सेमवाल बने नगर अध्यक्ष, देवेश्वर प्रसाद जोशी बने संरक्षक

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सेना के पूर्व सैन्य अधिकारियो से की शिष्टाचार भेंट

ShareSendTweet
Previous Post

मसूरी में अंकिता भंडारी को दी गई श्रद्धांजलि, 12 बजे दोपहर तक मसूरी रही बंद

Next Post

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कन्या पूजन कर मां दुर्गा का लिया आशीर्वाद

Next Post
मसूरी में पर्यटन मंत्री ने किया हिमालय दर्शन सेवा का शुभारंभ

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कन्या पूजन कर मां दुर्गा का लिया आशीर्वाद

ताजा खबरे

  • मसूरी में शिफन कोर्ट के बेधर 84 परिवारों को मिला उक्रांद का साथ, कैबिनेट मंत्रियों को बताया दो कौड़ी का
  • उक्रांद मसूरी के राजेन्द्र प्रसाद सेमवाल बने नगर अध्यक्ष, देवेश्वर प्रसाद जोशी बने संरक्षक
  • सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सेना के पूर्व सैन्य अधिकारियो से की शिष्टाचार भेंट
  • कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने महंत देवेन्द्र दास महाराज जी से की शिष्टाचार भेंट
  •  कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी द्वारा सन्त शिरोमणी गुरु रविदास की जयंती पर उन्हें किया नमन 

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • अन्य
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • देश
  • देहरादून
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क सूत्र

Sunil Sonkar

सुनील सोनकर
संपादक

पता : भक्ति भवन न्यू कॉटेज कुलरी मसूरी रेंज मसूरी देहरादून 248179
दूरभाष : +91-9837038315
ई मेल : editordoonxpress@gmail.com
वेबसाइट: www.doonxpress.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 doonxpress.in

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • देहरादून
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा

© 2021 DoonXpress

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In