![](http://doonxpress.in/wp-content/uploads/2024/03/IMG-20240309-WA0025-225x300.jpg)
![](http://doonxpress.in/wp-content/uploads/2024/03/IMG-20240309-WA0024-225x300.jpg)
मसूरी में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के द्वारा मसूरी महिला मोर्चा की अध्यक्ष गीता कुमाई द्वारा झड़ीपानी व बार्लाेगंज प्राथमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं को ट्रैक सूट वितरित किया गया। मसूरी महिला मोर्चा की अध्यक्ष गीता कुमाई ने कहा कि कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी द्वारा किया जा रहा सेवाभाव का कार्य प्रशंसनीय है। उन्होंने कहा ऐसे बहुत कम लोग होते हैं,जो सेवा भाव का कार्य करते है। उन्होंने कहा कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी गरीब वंचितों असहाय लोगों की मदद के लिए हमेशा अग्रणी रहते है, जो उनको अलग बनाती है। उन्होंने कहा आज देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में गरीब वंचितों के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा अनेक कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है। जिसका लाभ देष की जनता को मिल रहा है। मसूरी भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व अध्यक्ष मीरा सुरियाल ने कहा कि कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी क्षेत्र के हर एक व्यक्ति से जुड़े है। उन्होंने कहा वह परिवार के सदस्य के रूप में कार्य करते है। उन्होंने कहा प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं पहुंचे इस दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है। इस मौके पर राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बार्लाेगंज की सहायक अध्यापिका वंदना कर्नवाल, राजकीय प्राथमिक विद्यालय बार्लाेगंज कविता भंडारी, सहायक अध्यापिका विविधा रावत, आदि मौजूद रही।