भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के द्वारा सूबे के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के जन्मदिवस (31 जनवरी) को सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है। सेवा सप्ताह के तीसरे दिन में भाजपा मसूरी मंडल द्वारा मसूरी स्थित श्रीराधाकृष्ण मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी द्वारा प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दर्जाधारी राज्यमंत्री ज्योति प्रसाद गैरोला ने कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज की। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी काफी भावुक हो गए उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि उन्होंने गरीबों को काफी पास से देखा है इसलिए वह अपने जन्म दिवस को गरीब और असहाय लोगों के बीच में बनाते हैं और उनकी हर संभव मदद करने की कोशिश करते हैं।इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और मुख्य अतिथि ज्योति प्रसाद गैरोला द्वारा मसूरी श्रीराधाकृष्ण मंदिर के लिए 06 ए.सी. एवं क्यार कुली भट्टा ग्राम की स्वयं सहायता समूहों को महिलाओं को 10 सिलाई मशीन
वितरित की गई। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को जन्म दिवस की अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके लंबी उम्र की कामना की। कार्यक्रम में पहुंचे दर्जाधारी राज्यमंत्री ज्योति प्रसाद गैरोला ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को जन्म दिवस की अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके दीर्घयु की कामना की। उन्होंने कहा मंत्री गणेश जोशी अपनी राजनीतिक पारी में गरीब वंचितों से जुड़कर सेवाभाव से कार्य करते है। उन्होंने कहा मंत्री गणेश जोशी कोई भी गरीब वंचितों की मदद के लिए हमेशा आगे रहते है। उन्होंने कहा जब किसी गरीब असहाय लोगों की मदद के लिए हाथ आगे उठते है,उसका आशीर्वाद जरूर मिलता है। उन्होंने कहा राजनीतिक क्षेत्र में जितना मुश्किल काम नही है। उन्होंने कहा मुश्किल लोगों का दिल जीतना है। उन्होंने कहा कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने लोगों का दिल जीता है।
![](http://doonxpress.in/wp-content/uploads/2024/01/IMG-20240127-WA0063-300x200.jpg)
![](http://doonxpress.in/wp-content/uploads/2024/01/IMG-20240127-WA0070-300x200.jpg)
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सभी मसूरी वासियों का स्नेह के लिए उनका आभार व्यक्त किया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी अपने सम्बोधन के दौरान भावुक हो गए। उन्होंने कहा मैंने गरीबी बहुत नजदीकी से देखा है और महसूस किया है। उन्होंने कहा मैं कभी अपने अतीत को नहीं भूलता हूं, इसलिए में गरीब असहाय लोगों की सेवा करता हूं। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा परिवार में जो भी शुभ कार्य हो चाहे पत्नी या बच्चों का जन्म दिवस हो वह सब समाज के गरीब और असहाय लोगों के बीच में खुशियां बांटते आए है।
![](http://doonxpress.in/wp-content/uploads/2024/01/IMG-20240127-WA0064-300x200.jpg)
उन्होंने कहा मसूरी की जनता के स्नेह और आशीर्वाद से ही में तीन बार मसूरी विधानसभा से विधायक बना हूं उन्होंने कहा आज अगर मैं मंत्री हूं तो मसूरी के जनता का अपार स्नेह और आशीर्वाद के कारण ही मंत्री बना हूं, उन्होंने कहा अगर मैं आपकी सेवा कर पाता हूं तो यह ताकत भी आपने मुझे दी है। उन्होंने मसूरी की जनता से वादा करते हुए कहा मैं विधायक या मंत्री बनकर नहीं, एक भाई और बेटा बनकर मसूरी की जनता की सेवा करता रहूंगा। उन्होंने कहा हमारी सरकार सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास के ध्येय के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश को अग्रणी राज्यों में शामिल करने की दिशा में निरंतर प्रयासरत हैं। इस अवसर पर दर्जाधारी राज्यमंत्री ज्योति प्रसाद गैरोला, माणिक शर्मा, राज्य मंत्री ज्योति प्रसाद गैरोला , कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, कार्यक्रम संयोजक धन प्रकाश अग्रवाल,मंडल अध्यक्ष राकेश रावत, पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल,मंडल महामंत्री कुशाल राणा,नरेंद्र मेलवान,उपाध्यक्ष अमित भट्ट,होटल एसोसिएशन अध्यक्ष संजय अग्रवाल, सतीश ढौंढियाल, सुरेश गोयल,महिला मोर्चा अध्यक्षा गीता ने कुमाई , मनोनीत सभासद अरविंद सेमवाल, पूर्व सभासद जसोदा शर्मा,युवा मोर्चा अध्यक्ष रविंद्र रावत, छात्रसंघ अध्यक्ष मोहन शाही,मनोज रेंगवाल,अशोक अग्रवाल,राकेश ठाकुर,देवी गोदियाल,अनीता धनाई,कमला थपलियाल, गुड्डी देवी,नर्मदा नेगी, अनिल सिंह अन्नू, गजेंद्र सिंह,अजय सोधियाल,अमित पंवार,उमेद कुमाई,पूर्व उपाध्यक्ष सौरभ सिंह, सुदीप्त भंडारी,आशुतोष जोशी,नितिन भण्डारी,विजय बिंदवाल,ज्योति प्रसाद,पुष्पदीप,मनोज,राहुल रांगड,अंकित सेमवाल सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।