![](http://doonxpress.in/wp-content/uploads/2023/10/IMG-20231028-WA0027-1-300x169.jpg)
![](http://doonxpress.in/wp-content/uploads/2023/10/IMG-20231028-WA0022-1-300x169.jpg)
वाल्मीकि समाज उत्थान सभा द्वारा मसूरी में वाल्मीकि समाज और सर्वे समाज के लोगों के साथ वाल्मीकि जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर सुबह मसूरी लाइब्रेरी कैंपटी रोड स्थित वाल्मीकि मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की गई। इसके बाद मसूरी सनातन धर्म मंदिर से गांधी चौक तक भगवान वाल्मीकि की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें भगवान शिव का तांडव और राधा कृष्ण का नृत्य के साथ विभिन्न भगवानों पर प्रदर्षित झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। महर्षि वाल्मीकि की जयंती को लेकर मसूरी में काफी उत्साह देखा गया। इस दौरान कई धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।शोभायात्रा में शामिल हुई झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं। जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत किया गया।
![](http://doonxpress.in/wp-content/uploads/2023/10/IMG-20231028-WA0025-1-300x169.jpg)
![](http://doonxpress.in/wp-content/uploads/2023/10/IMG-20231028-WA0012-1-300x169.jpg)
मसूरी नगर पालिका के पूर्व पालिका अध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल ने कहा कि मसूरी में वाल्मीकि जयंती सभी वर्ग और धर्म के लोग हर्षोल्लास के साथ बनाते हैं। उन्होंने कहा कि वाल्मीकि जयंती के दिन सभी समाज के लोग भगवान वाल्मीकि की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लेते हैं और भाईचारे का संदेश देते हैं। मसूरी वाल्मीकि सभा उत्थान सभा के सदस्य सुरेन्द्र पाल ने कहा कि वाल्मीकि समाज मसूरी के अन्य समाज के लोगों के साथ बाल्मीकि जयंती धूमधाम के साथ मनाया जाता है
![](http://doonxpress.in/wp-content/uploads/2023/10/IMG-20231028-WA0014-1-300x169.jpg)
![](http://doonxpress.in/wp-content/uploads/2023/10/IMG-20231028-WA0029-1-300x169.jpg)
मसूरी में बाल्मीकि जयंती पर विशाल शोभा यात्रा का आयोजन किया जाता है जिसमें विभिन्न भगवानों की झांकियां आकर्षण का केन्द्र होती है व भगवान वाल्मीकि की डोली की लोग पूजा अर्चना कर प्रसाद ग्रहण करते हैं उन्होंने कहा कि मसूरी में बाल्मीकि जयंती पर सभी समाज के लोग बढ़ चढ़कर प्रतिभा देते है। इस मौके पर वाल्मीकि समाज उत्थान सभा मसूरी अध्यक्ष निरंजन लाल, महससचिव सोहन लाल सोनू, कोशाध्यक्ष सचिन गुहेर, गुरूचरण चैनालिया, सुरेन्द्र पाल, कमल कुमार गोडियाल, बिल्लू वाल्मीकि, मनोज ढिंगिया, मुकेष कांगडा, राजेंद्र बिड़लान, सोमपाल, अजय करौत्तिया, सुनील सोनकर, राधेष रजौरी, राजे, राजेष, कृश्णा गोदियाल, अनुप, पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता, व्यापार मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल, जगजीत कुकरेजा, नगेन्द्र उनियाल, अतुल अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, प्रिंस पवार, मनोल अग्रवाल, परमवीर खरोला,सभासद दर्षन रावत सहित कई लोग मौजूद थे।