देश ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के 104 वां जन्मदिन पर मसूरी झूलाघर पर मसूरी युथ कांग्रेस के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के तहत झूलाघर पर स्थित इंदिरा गांधी जी मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित कर याद किया गया वही उनके बताये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। यूथ कांग्रेस के मसूरी विधानसभा के अध्यक्ष वसीम खान, कांग्रेस नेता मेघ सिंह कंडारी और महेंश चंद ने कहा कि इंदिरा जी एक कुशल प्रशासक थीं।उन्होने कहा की कहा कि इंदिरा गांधी जी के पांच सूत्र दूर दृष्टि, पक्का इरादा, कड़ी मेहनत, दृढ़ निश्चय, अनुशासन यदि यह पांच सूत्र आज प्रत्येक कांग्रेसी अपना ले तो कांग्रेस पार्टी को चुनावों में भारी सफलता मिल सकती है। वही कहा कि इंदिरा जैसी सशक्त महिला को आज देश ही नहीं वरन पूरा विश्व नमन करता है।उन्होंने बताया कि इंदिरा जी ने बहुत से ऐसे काम किये जिससे विश्व में भारत का सम्मान बढ़ा। उन्होंने भारत की विदेश नीति को नए तेवर दिए बांग्लादेश का बनना उनमें से कुछ उदाहरण हैं। इससे उन्होंने विश्व मानचित्र पर देश का दबदबा कायम किया। उनके व्यक्तित्व में अजीब सा जादू था जिससे लोग खुद ब खुद उनकी तरफ खिंचे चले आते थे। इस मौके पर छावनी परिषद उपाध्यक्ष महेश चंद, मेघ सिंह कंडारी,कामिल अली, आशीष भट्ट, महिपाल पवार, कादिर, हैदर अली, रीशब, विरेन्द्र थापा, राजीव रावत, दयाल सिंह सहित कई लोग मौजूद थे
सुनील सोनकर
संपादक