govt-ads

बहनों ने संजय कन्नौजिया की कलाई पर बांधी राखी, बोले- मातृशक्ति का स्नेह जनसेवा की सबसे बड़ी ताकत

Blog
 Image


देहरादून। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने कांग्रेस नेता संजय कन्नौजिया को राखी बांधकर उनके सुख, समृद्धि और दीर्घायु की कामना की। बहनों के स्नेह और आशीर्वाद से कार्यक्रम स्थल पर भाई-बहन के रिश्ते के साथ सामाजिक जुड़ाव और आत्मीयता का माहौल भी नजर आया। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी संजय कन्नौजिया की ओर से विभिन्न क्षेत्रों में रक्षाबंधन कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्र की बड़ी संख्या में मातृशक्ति और बहनों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। महिलाओं ने कन्नौजिया की कलाई पर राखी बांधी तो उन्होंने भी बहनों का स्नेह स्वीकार करते हुए उनके सम्मान, सुरक्षा और सहयोग के लिए सदैव तत्पर रहने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम ने पारंपरिक भाई-बहन के रिश्ते के साथ समाज में महिलाओं के सम्मान और उनके साथ खड़े रहने के संकल्प को भी प्रमुखता से सामने रखा।
संजय कन्नौजिया ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के स्नेह का पर्व नहीं, बल्कि विश्वास, सम्मान और सामाजिक एकता का प्रतीक भी है। उन्होंने कहा कि समाज में मातृशक्ति की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। महिलाओं का स्नेह और आशीर्वाद उन्हें निरंतर जनसेवा के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि बहनों द्वारा बांधी गई राखी केवल एक धागा नहीं, बल्कि विश्वास और जिम्मेदारी का प्रतीक है। समाज में महिलाओं को सम्मान और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कार्यक्रम में शामिल सभी बहनों का आभार जताते हुए कहा कि उनका स्नेह उन्हें सामाजिक सरोकारों के लिए और अधिक सक्रियता से कार्य करने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम में चकराता विधायक एवं कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत, कांग्रेस महिला प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला, महानगर अध्यक्ष जसविंद्र सिंह गोगी, प्रदेश सचिव लाल चंद शर्मा समेत कांग्रेस के कई नेता और कार्यकर्ता पहुंचे। इसके अलावा मोहन काला, हरदीप सिंह गढ़वाली, अनिल नेगी, स्वाति नेगी, मदन लाल, सोम प्रकाश वाल्मीकि, सोनिया आनंद और राजीव प्रजापति सहित कई लोग कार्यक्रम में मौजूद रहे।