मसूरी में छात्र संसद चयन का जोश, भाषण प्रतियोगिता में 37 विद्यार्थियों ने दिखाया दम, आदर्श रावत प्रथम, मनन-खुशी द्वितीय

Blog
 Image


मसूरी। मसूरी स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में छात्र संसद/कन्या भारती एवं शिशु भारती चयन प्रक्रिया के अंतर्गत भाषण प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 37 भ्छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपने विचारों और वक्तृत्व कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने विभिन्न सामाजिक, राष्ट्रीय और नैतिक विषयों पर प्रभावशाली भाषण दिए, जिन्हें सुनकर उपस्थित अभिभावक और विद्यालय परिवार काफी प्रभावित हुआ। छात्रों की अभिव्यक्ति, आत्मविश्वास और प्रस्तुतीकरण ने सभागार में खास माहौल बना दिया। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका अनुज तायल, आर. एन. भार्गव और विजेन्द्र पुंडीर ने निभाई। इस अवसर पर अनुज तायल ने अपने संबोधन में कहा कि “विद्यार्थियों द्वारा चुने गए विषय और उनकी प्रस्तुति अत्यंत सराहनीय रही। सभी प्रतिभागियों ने अपने विचारों से श्रोताओं को आकर्षित किया, जो उनके उज्ज्वल भविष्य का संकेत है। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद आदर्श रावत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर मनन और खुशी शर्मा रहे, जबकि तृतीय स्थान अंशित और अंशिका ने हासिल किया। विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि ऐसे कार्यक्रम छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। इससे न केवल उनके भाषण कौशल में निखार आता है, बल्कि नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास भी मजबूत होता है। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। यह आयोजन विद्यालय के शैक्षणिक और सांस्कृतिक वातावरण को और समृद्ध करने वाला साबित हुआ।