उत्तराखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत दूरस्थ जिला चिकित्सा केंद्रों में डॉक्टरों की रिक्तियों को कम करने के लिए प्रतिबद्ध

Blog
 Image

देहरादून। स्वास्थ्य विभाग को 30 नये विशेषज्ञ चिकित्सक मिल गए हैं। इन विशेषज्ञ चिकित्सकों की नई तैनाती संबंधित प्रस्ताव को स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने मंजूरी दे दी है। ऐसे में विशेषज्ञ चिकित्सकों की संख्या में और अधिक इजाफा हो गया है। पीजी कोर्स पूरा करने के बाद विभाग में सेवाएं देने से आम लोगों को इन विशेषज्ञ चिकित्सकों की विशेषज्ञता को लाभ मिलेगा। साथ ही दूरस्थ एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं और बेहतर होंगी। इन विशेषज्ञ चिकित्सकों को उनके विशेषज्ञता के आधार पर तमाम जिलों में एक यूनिट के रूप में तैनाती दी गई है, ताकि विशेषज्ञ चिकित्सकों का आपसी समन्वय बना रहे। जिसमें बागेश्वर जिले में एक-एक ईएनटी, ऑब्स एंड गायनी और एनेस्थीसियोलाॅजी की तैनाती की गई है। इसी तरह, पौड़ी जिले में जनरल सर्जरी, रेस्पेरेट्री मेडिसिन, एनेस्थीसियोलाॅजी, आर्थोपेडिक्स के एक-एक विशेषज्ञ चिकित्सक जबकि जनरल मेडिसिन व ऑब्स एंड गायनी के 2-2 विशेषज्ञ चिकित्सकों को तैनाती दी गई है। इसी तरह, पिथौरागढ़ में ऑब्स एंड गायनी, पैथोलाॅजी, फाॅरेंसिक मेडिसिन, एमडी माइक्रोबायोलाॅजी के एक-एक विशेषज्ञ चिकित्सक भेजे गये हैं। रुद्रप्रयाग में पीडियाट्रिक्स, जनरल मेडिसिन और एमडी एनेस्थीसियोलाॅजी, हरिद्वार में कम्युनिटी मेडिसिन, एनेस्थीसियोलाॅजी के साथ ही एमएस जनरल सर्जरी, उत्तरकाशी में जनरल सर्जरी, ईएनटी, एमडी एनेस्थीसियोलाॅजी, आप्थलमोलाॅजी, चमोली में जनरल मेडिसिन, एमएस ईएनटी पद पर तैनाती दी गई है। देहरादून जिले में एमडी पैथोलाॅजी, एनेस्थीसियोलाॅजी एवं एमडी फाॅरेंसिक मेडिसिन की तैनाती की गई है। 

पीजी कोर्स के बाद विभाग में लौटे विशेषज्ञ चिकित्सकों को एक यूनिट के रूप में तमाम जिलों में नई तैनाती दी गई। जिसमें डाॅ. मुकेश वर्मा को जिला चिकित्सालय बागेश्वर, डाॅ. सोनम सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गरूड़ और डाॅ. शिप्रा चन्द्रा को मुख्य चिकित्साधिकारी बागेश्वर के अधीन तैनाती दी गई है. डाॅ. दीपिका, डाॅ. आशीष सांगवान एवं डाॅ. मोनिका नौटियाल को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बीरोंखाल पौड़ी में तैनाती दी गई है। डाॅ. दीक्षा बिष्ट एवं डाॅ. गरिमा को उप जिला चिकित्सालय थलीसैण, डाॅ. शिल्पी एवं डा. प्रीति गौड़ को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पाबौ, डाॅ. संजय डालाकोटी को उप जिला चिकित्सालय कोटद्वार में तैनाती दी गई है। डाॅ. रुचिका कविदयाल, डाॅ. कमल किशोर, डाॅ. निवेदिता सजवाण एवं डाॅ. मणि भूषण पंत को जिला चिकित्सालय पिथौरागढ़ में तैनाती दी गई है। डॉ. हेमा असवाल, डाॅ. गिरीश सिंह रावत एवं डाॅ. किरण रावत को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अगस्तमुनि में तैनाती दी गई है। डॉ. भारती बलूनी को जिला चिकित्सालय हरिद्वार, डाॅ. पल्लवी वर्मा एवं डाॅ. गार्गी त्यागी को उप जिला चिकित्सालय रुड़की, डा. सीमा शर्मा को जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी, डाॅ. आजम अकील को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बड़कोट, डाॅ. गौरव कुमार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, चिन्यालीसौड़ और डाॅ. लोकेश कुमार को मुख्य चिकित्साधिकारी उत्तरकाशी के अधीन नवीन तैनाती मिली है। इसी तरह, डाॅ. श्रेय कुमार को जिला चिकित्सालय चमोली, डाॅ. अमन सैफी को उप जिला चिकित्सालय गैरसैंण, डाॅ. शैफाली देउपा को उप जिला चिकित्सालय ऋषिकेश, डाॅ. अंजली पंवार को उप जिला चिकित्सालय विकासनगर के साथ ही डाॅ. नितिन मलिक को जिला चिकित्सालय कोरोनेशन देहरादून में तैनाती दी गई है। इन विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती से न सिर्फ प्रदेश का स्वास्थ्य तंत्र बेहतर होगा बल्कि आम लोगों को स्थानीय स्तर पर विशेषज्ञ चिकित्सकों के जरिए उचित उपचार मिलेगा। साथ ही चारधाम यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों को भी विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधाएं सुलभ होंगी। स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने कहा प्रदेश में विशेषज्ञ चिकित्सकों की लगातार तैनाती की जा रही है। 30 और नये विशेषज्ञ चिकित्सक आने से प्रदेश की चिकित्सा सेवाओं को और अधिक मजबूती मिलेगी।