Tuesday, February 7, 2023
  • Login
Doon Xpress | Dehradun News | Uttarakahnd News
Advertisement
  • मुख्य पृष्ठ
  • देहरादून
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • देहरादून
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Doon Xpress | Dehradun News | Uttarakahnd News
No Result
View All Result
Home उत्तराखण्ड

मसूरी में धूमधाम के साथ मनाया गया क्रिसमस का पर्व, विश्व शांति की करी दुआ

News Desk by News Desk
December 25, 2022
मसूरी में धूमधाम के साथ मनाया गया क्रिसमस का पर्व, विश्व शांति की करी दुआ
Share on FacebookShare on Whatsapp

रिपोर्ट- सुनील सोनकर 25.12.2022

मसूरी में क्रिसमस की धूम रही। गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना के बाद प्रभु यीशु मसीह का संदेश दिया गया। साथ ही क्रिसमस के गीत गाए गए। क्रिसमस पर गिरिजाघरों को रंग-बिरंगी लाइटों, फूलों और गुब्बारों से सजाया गया। वहीं प्रभु यीशु मसीह के जन्म से संबंधित मनमोहक झांकियों ने भी लोगों को आकर्षित किया।मसूरी में क्रिसमस पर्व को इसाई समुदाय के साथ स्थानीय लोगों ने बड़ी धूमधाम के साथ मनाया ।इस मौके पर शहर के चर्चो में विशेष प्रार्थना का आयोजन किया गया इस दौरान सभी ने एक-दूसरे को क्रिसमस की बधाई दी। मसूरी में क्रिसमस पर्व पर कैथोलिक और मेथाडिस्ट मेथाडिस्ट चर्च में भगवान यीशु के जन्म के अवसर पर विशेष पूजा अर्चना की गई। इस दौरान चर्च के फादर ने भगवान यीशु से दुआ मांगी कि आने वाला साल पूरे विश्व के लिए मंगलकारी हो हेलो वहीं दूसरी ओर क्रिसमस की छुट्टियां होने के कारण पर्यटकों की भारी भीड़ देखी जा रही है वह र्प्यटक भी किस्मस की बधाई देते हुए नजर आये।

http://doonxpress.in/wp-content/uploads/2022/12/WhatsApp-Video-2022-12-25-at-6.09.42-PM.mp4

इसाई समुदाय के मोहन जॉन ने बताया कि प्रभु यीशु मसीह प्रेम का संदेश लेकर और लोगों को उनके पापों से मुक्ति दिलाने के लिए आए थे। कहा कि क्रिसमस का दिन प्रेम, खुशी, आनंद और आशीष का दिन है। उन्होंने सभी धर्मों के लोगों से मिलजुल कर रहने का आह्वान किया। साथ ही गरीब, असहाय और जरूरतमंदों की सहायता और प्रभु यीशु मसीह के आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित किया। विशेष प्रार्थना के बाद कैरोल गाए गए। क्रिसमस पर शहर के चर्चों में ईसाई समुदाय के अलावा अन्य लोग भी काफी संख्या में पहुंचे। लोगों ने चर्च में कैंडल जलाकर प्रार्थना की। वहीं क्रिसमस को लेकर शहर के चर्चों में विशेष सजावट की गई। रंग-बिरंगी लाइटों, फूलों, गुब्बारों, स्टार आदि से चर्चों को भव्य रूप दिया गया। जादूगर रोड स्थित सेक्रेड हार्ट चर्च में बड़े-बड़े पोस्टर लगाकर प्रभु यीशु मसीह के संदेश दिए गए। मसूरी के विभिन्न चर्चों में कई बच्चे सांता क्लॉज की पोशाक पहनकर पहुंचे। वहीं आरपी चर्च के गेट पर दो सांता क्लॉज खड़े रहे, जिन्हें देखकर चर्च में आने वाले लोग उत्साह से भर गए। वहीं सांता क्लॉज बने लोगों ने चर्च में आने वाले लोगों को टॉफी, चॉकलेट, उपहार आदि बांटे। उधर, चर्च के बाहर भी रौनक देखने को मिली।

http://doonxpress.in/wp-content/uploads/2022/12/WhatsApp-Video-2022-12-25-at-6.09.43-PM.mp4

बाइट- मोहन जॉन, ईसाई समुदाय

यह भी पढ़ें 👉

नैनीताल पर भारी पड़ रही है अधिकारियों की चुप्पी

मसूरी विंटर कार्निवाल की शाम रही पद्मश्री बसंती बिष्ट और वडाली ब्रदर्स के गायक लखविंदर वडाली के नाम

मसूरी में मातृ शक्ति ने गरीबों को दिया क्रिसमस और नये साल का तोहफा गरीब को दी गर्म रजाई और गद्दे

ShareSendTweet
Previous Post

मसूरी में पहली बार मनाया गया तुलसी दिवस, की गई पूजा अर्चना

Next Post

मसूरी में मातृ शक्ति ने गरीबों को दिया क्रिसमस और नये साल का तोहफा गरीब को दी गर्म रजाई और गद्दे

Next Post
मसूरी में मातृ शक्ति ने गरीबों को दिया क्रिसमस और नये साल का तोहफा गरीब को दी गर्म रजाई और गद्दे

मसूरी में मातृ शक्ति ने गरीबों को दिया क्रिसमस और नये साल का तोहफा गरीब को दी गर्म रजाई और गद्दे

ताजा खबरे

  • देहरादून पुलिस द्वारा मिशन कामधेनु के तहत कार्यवाही कर जनता को किया गया जागरूक
  • मसूरी में शिफन कोर्ट के बेधर 84 परिवारों को मिला उक्रांद का साथ, कैबिनेट मंत्रियों को बताया दो कौड़ी का
  • उक्रांद मसूरी के राजेन्द्र प्रसाद सेमवाल बने नगर अध्यक्ष, देवेश्वर प्रसाद जोशी बने संरक्षक
  • सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सेना के पूर्व सैन्य अधिकारियो से की शिष्टाचार भेंट
  • कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने महंत देवेन्द्र दास महाराज जी से की शिष्टाचार भेंट

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • अन्य
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • देश
  • देहरादून
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क सूत्र

Sunil Sonkar

सुनील सोनकर
संपादक

पता : भक्ति भवन न्यू कॉटेज कुलरी मसूरी रेंज मसूरी देहरादून 248179
दूरभाष : +91-9837038315
ई मेल : editordoonxpress@gmail.com
वेबसाइट: www.doonxpress.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 doonxpress.in

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • देहरादून
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा

© 2021 DoonXpress

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In