govt-ads

मसूरी में आईडीएच के पास कूडा डंपिग स्टेषन के पास लगा कूड़े का अंबार,

Blog
 Image

मसूरी में आईडीएच के पास कूडा डंपिग स्टेषन के पास लगा कूड़े का अंबार, बदबू से परेशान सभासद बबीता मल्ल के नेतृन्व में लोगों ने पालिका गेट पर किया प्रदर्शन


सभासद बबीता मल्ल ने दी अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी, पालिकाध्यक्ष बोलीं- एक सप्ताह में कूड़ा हटने की उम्मीद’’

पहाड़ों की रानी मसूरी में कूड़ा निस्तारण की समस्या एक बार फिर नगर पालिका के लिए चुनौती बन गई है। मसूरी में आईडीएच के पास कूडा डंपिग स्टेषन में कूड़े का ढेर लगने और उससे उठ रही बदबू से परेशान स्थानीय लोगों ने सभासद बबीता माल के नेतृत्व में नगर पालिका के मुख्य गेट पर प्रदर्शन किया। लोगों का आरोप है कि लगातार गंदगी बढ़ने से क्षेत्र में रहना मुश्किल हो रहा है और इसका असर उप जिला चिकित्सालय आने-जाने वाले लोगों पर भी पड़ रहा है। सभासद ने चेतावनी दी कि जल्द कूड़ा नहीं हटाया गया तो वह अनिश्चितकालीन धरने पर बैठेंगी।
सभासद बबीता माल ने कहा कि क्षेत्र में 40 से अधिक परिवार रहते हैं, जिन्हें लंबे समय से कूड़े और दुर्गंध की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस संबंध में कई बार नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी से शिकायत की गई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। मजबूर होकर स्थानीय लोगों के साथ प्रदर्शन करना पड़ा। उन्होंने कहा कि कूड़े के ढेर से स्थानीय निवासियों के साथ राहगीरों को भी परेशानी हो रही है।
प्रदर्शन में शामिल सामाजिक कार्यकर्ता गौरव गुप्ता, नरेन प्रताप मल्ल और सभासद सचिन गुहेर ने भी नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारी और कर्मचारी जनता की समस्याओं के समाधान में गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं और पालिका का संचालन देहरादून से होने के कारण स्थानीय लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि जनता अपने प्रतिनिधियों को समस्याओं के समाधान के लिए चुनकर भेजती है, ऐसे में जनहित के मुद्दों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होने कहा कि पालिका प्रषासन द्वारा सुचना के अधिकार के तहत मांगी जाने वाली सूचना भी नही दी जा रही है बडे पैमाने में भ्रश्टाचार को अंजाम दिया जा रहा है। उन्होने कहा कि अगर जल्द उनके द्वारा उठाये गए मामलों को लेकर पालिका प्रषासन कार्यवाही नही करता है तरो वह पालिका प्रषासन के खिलाफ हल्ला बोलने को मजबूर होगें।
नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी ने सभासद के प्रदर्शन को जनसमस्याओं के प्रति जागरूकता का संकेत बताते हुए कहा कि कूड़ा जमा होने का मामला उनके संज्ञान में है। उनके अनुसार, 24 अक्टूबर को कूड़ा हटाने के लिए टेंडर कर दिया गया है और उन्हें उम्मीद है कि एक सप्ताह के भीतर क्षेत्र से कूड़ा हट जाएगा। उन्होंने कहा कि पूर्व पालिका बोर्ड के कार्यकाल में बायोमैथे प्लांट बनाया गया था, लेकिन कुछ समय बाद उसका संचालन बंद हो गया। अब प्लांट को दोबारा शुरू करने के लिए शासन स्तर पर कार्रवाई की जा रही है, ताकि कूड़े का स्थायी निस्तारण हो सके। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पूर्व में कूड़ा प्रबंधन को लेकर गंभीर कमियां रहीं, जिनका खामियाजा आज शहर को भुगतना पड़ रहा है।
पालिकाध्यक्ष ने कहा कि कुछ लोग इस मुद्दे पर राजनीति कर रहे हैं, जबकि पालिका का प्रयास शहर की समस्याओं का समाधान करना है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के पति यदि पालिका के कार्यों में हस्तक्षेप करते हैं, तो इसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता ने अपने प्रतिनिधियों को चुनकर भेजा है और उन्हें अपनी जिम्मेदारी स्वयं निभानी चाहिए। उन्होने कहा कि कूडे को हटाने की कार्यवाही पहले की षुरू कर दी गई थी जिसको लेकर 24 अक्ठूबर को कूडा उठाने के लिये आई कम्पनी को वर्क आर्डर जारी कर दिया गया है। फिलहाल, क्षेत्र के लोगों की मांग है कि पहले कूड़े के ढेर को हटाकर गंदगी और दुर्गंध से राहत दिलाई जाए।