मसूरी में बैडमिंटन प्रतिभाओं का जलवा, रोमांचक मुकाबलों में उभरे नए चैंपियन

Blog
 Image


मसूरी में स्व. टीकम सिंह नेगी स्मृति बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन मसूरी में खेल एवं सांस्कृतिक समिति के तत्वावधान में उत्साह और रोमांच के बीच संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। दर्शकों को कई मुकाबलों में कड़ी टक्कर और रोमांचक खेल देखने को मिला।
प्रतियोगिता के दौरान अंडर-13 गर्ल्स सिंगल वर्ग में खेले गए फाइनल मुकाबले में सलीन ाथापा और दिशा ध्यानी के बीच जोरदार भिड़ंत हुई, जिसमें दिशा ने 31-26 से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया। वहीं दिया बंसल और तेजल के बीच खेला गया जिसमें तेजल ने शानदार खेल दिखाते हुए 31-21 से जीत हासिल की।
अंडर-15 गर्ल्स सिंगल में भी खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबलों में आरणी षर्मा के बीच खेला गया वही दूसरा सेमीिफाइनल श्रेया सिंह और आंकषा के बीच खेला गया जिसमे श्रेया षर्मा ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 31-22 से जीत दर्ज की।
अंडर-16 गर्ल्स सिंगल वर्ग में भी रोमांच चरम पर रहा, जहां खिलाड़ियों के बीच कड़े मुकाबले हुए और प्रतिभाओं ने अपने खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। जिसमें पावनी षर्मा ने श्रेया षर्मा को 31-27 के अंतर से हराकर जीत हासिल की। वही सोनाक्षी तोमर ने आरनी षर्मा क के बीच खेला गया जिसमें आरनी षर्मा ने 31-27 के जीत हासिल की।
डबल्स मुकाबलों में अंडर-15 गर्ल्स वर्ग में दिया और वंशिका की जोड़ी ने बेहतरीन तालमेल दिखाते हुए  श्रेया और आरनी की जोडी को 31-20 से हराकर जीत दर्ज की। वही मनसा व सिद्विक्षा की जोडी  और दक्षा व सलीना की जोडी के बीच खेला गया जिसमें दक्षा व सलीना की जोडी ने 31-25 से मैच जीता।
लड़कों के वर्ग में भी मुकाबले बेहद रोमांचक रहे। अंडर-13 बॉयज सिंगल में मीत अरोड़ा ने सेमीफाइनल में शानदार खेल दिखाते हुए वेद ममगई को 31-28 से हरा कर जीत दर्ज की। वही दूसरा मैच आदिया सिंगल और अक्षय षर्मा के बीच खेला गया जिसमें अक्षय षर्मा ने 31-24 से मैच जीता।
अंडर-15 बॉयज सिंगल में जीतने वाले खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। जिसमें मीत अरोडा को जीतेष खड़का के बीच खेला गया जिसमें जीतेष खड़का ने 31-23 से मैच अपने नाम किया। वही मोक्षित व अंष भास्क्र के बीच खेला गया जिसमें अंष भास्कर ने 31-27 से मैच जीता।   प्रतियोगिता के सफल आयोजन में निर्णायक की भूमिका में आईटीबीपी के अनिल, रोहित, सुनील नेगी, आंनद पवार, सैमुअल चंद सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने अहम योगदान दिया। आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि इस तरह के खेल आयोजनों का उद्देश्य क्षेत्र के युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करना और उनकी प्रतिभा को मंच प्रदान करना है। इस मौके पर एल टनडेल, चम्पा,  विकास रावत,  सुनील पवार, उदित शाह, परविन्द्र रावत सहित अन्य लोग मौजूद थे।