महिला सशक्तिकरण से लेकर मसूरी विकास तक, आर्यन देव उनियाल ने विपक्ष को घेरा
मसूरी। उत्तराखंड भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री एवं अधिवक्ता आर्यन देव उनियाल ने मसूरी में दून एक्सप्रेस से विशेष बातचीत में कहा कि प्रदेश में विपक्ष पूरी तरह मुद्दाविहीन हो चुका है और विकास कार्यों पर बेवजह राजनीति कर जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि मसूरी-देहरादून मार्ग पर क्षतिग्रस्त वैली ब्रिज के विकल्प के रूप में सरकार ने पर्यटन सीजन शुरू होने से पहले वैकल्पिक पुल और यातायात व्यवस्था उपलब्ध कराकर जनता की भावनाओं का सम्मान किया है, लेकिन विपक्ष लगातार इस पर टीका-टिप्पणी कर राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश कर रहा है।
आर्यन देव उनियाल ने कहा कि किसी भी बड़े निर्माण कार्य में तकनीकी समस्याएं आना सामान्य बात है, लेकिन सरकार समय रहते उनका समाधान करती है। उन्होंने कहा कि इसका मतलब यह नहीं कि विकास कार्यों को बदनाम करने के लिए अनावश्यक बयानबाजी की जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष लगातार भ्रामक तथ्यों के आधार पर राजनीति कर रहा है, जबकि धरातल पर सरकार विकास कार्यों को गति देने में जुटी हुई है।
उन्होंने कहा कि मसूरी में ट्रैफिक और पार्किंग की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। पूर्व में कई पॉकेट पार्किंग चिह्नित की गई हैं और बड़ी पार्किंग परियोजनाएं भी प्रस्तावित हैं। उन्होंने सुझाव देते हुए कहा कि मसूरी की यातायात व्यवस्था के लिए केवल सीजनल नहीं बल्कि पूरे 365 दिन मॉनिटरिंग व्यवस्था लागू की जानी चाहिए। इसके आधार पर स्थायी ट्रैफिक प्लान तैयार किया जाए ताकि पर्यटकों और स्थानीय लोगों को राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि अक्सर देखा जाता है कि जब मसूरी में पर्यटन सीजन शुरू होता है, तभी प्रशासन और अधिकारी सक्रिय होते हैं, लेकिन स्थायी समाधान की दिशा में अपेक्षित कार्य नहीं हो पाता। उन्होंने कहा कि अब दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे बनने के बाद मसूरी आने वाले पर्यटकों की संख्या में कई गुना वृद्धि होने की संभावना है। ऐसे में सरकार लगातार लिंक रोड विकसित करने और पार्किंग सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में कार्य कर रही है।
भाजपा नेता ने कहा कि विकास एक निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है और सरकार चरणबद्ध तरीके से सभी योजनाओं को आगे बढ़ा रही है। महिला सशक्तिकरण के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की मंशा पूरी तरह स्पष्ट है और सरकार महिलाओं को उनके अधिकार दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस हमेशा से महिला हितों के मुद्दों का विरोध करती रही है और अब नारी शक्ति वंदन जैसे महत्वपूर्ण विषयों को भी गलत दिशा देने का प्रयास कर रही है।
युवाओं को संदेश देते हुए आर्यन देवुनियाल ने कहा कि युवा वर्ग को अपने कार्यों पर ध्यान देने के साथ राष्ट्र निर्माण में भी भागीदारी निभानी चाहिए। उन्होंने युवाओं से भारतीय जनता पार्टी से जुड़कर विकास की राजनीति को मजबूत करने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री छंतमदकतं डवकप और मुख्यमंत्री च्नेीांत ैपदही क्ींउप के नेतृत्व में प्रदेश में लगातार विकास योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका सीधा लाभ आम जनता को मिल रहा है।
उन्होंने विश्वास जताया कि भाजपा की रीति-नीति, विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं से प्रभावित होकर प्रदेश की जनता आगामी चुनावों में एक बार फिर भाजपा को समर्थन देगी और राज्य में भाजपा सरकार पुनः बनेगी।

