राहुल गांधी की टिप्पणी पर मसूरी में भाजपा का प्रदर्शन, फूंका पुतला

Blog
 Image



मसूरी। कांग्रेस नेता एवं नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को लेकर की गई कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में मसूरी में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। भाजपा मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल और नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी के नेतृत्व में कार्यकर्ता पिक्चर पैलेस चौक पर एकत्रित हुए और कांग्रेस पार्टी व राहुल गांधी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला भी फूंका। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री पर इस प्रकार की टिप्पणी करना पूरे देश का अपमान है। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी जनता के मुद्दों से भटक चुकी है और केवल राजनीतिक बयानबाजी के सहारे अपनी जमीन बचाने का प्रयास कर रही है।
भाजपा मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कहा कि राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री और गृहमंत्री को “गद्दार” कहना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और गैर-जिम्मेदाराना बयान है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री पूरे देश का प्रतिनिधित्व करते हैं और उनके खिलाफ इस तरह की भाषा का इस्तेमाल जनता कभी स्वीकार नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लगातार अपनी राजनीतिक जमीन खो रही है और अब जनता के बीच अपनी पहचान बचाने के लिए अनर्गल बयानबाजी कर रही है। पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी मुद्दाविहीन हो चुकी है और जनता अब उसके असली चेहरे को पहचान चुकी है। उन्होंने कहा कि देश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश को आगे बढ़ते हुए देख रही है और कांग्रेस इस विकास को पचा नहीं पा रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में कांग्रेस का राजनीतिक अस्तित्व और कमजोर होगा।प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस विरोधी नारे लगाए और कहा कि देश की जनता राहुल गांधी के इस बयान का जवाब लोकतांत्रिक तरीके से देगी। इस मौके पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, विजय विंदवाल, गुड मोहन राणा, सचिन पवार, जगजीत कुकरेजा, रमेश खंडूरी, अरविंद सेमवाल, सुमित कनौजिया, अमित भट्ट, अनिता धनाई , कमला थपलियाल, सुनील रतूडी सहित भाजपा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।