डीपीएस देहरादून ने जीती इंटर स्कूल ताइक्वांडो चौंपियनशिप, 120 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Blog
 Image


दिल्ली पब्लिक स्कूल देहरादून में आयोजित दिल्ली पब्लिक स्कूल कप-2026 इंटर स्कूल ताइक्वांडो प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार खेल प्रतिभा और तकनीकी कौशल का प्रदर्शन किया। मल्टीपरपज हॉल में आयोजित प्रतियोगिता में देहरादून, हरिद्वार सहित विभिन्न स्कूलों के करीब 120 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। कड़े मुकाबलों के बाद मेजबान दिल्ली पब्लिक स्कूल देहरादून ने ओवरऑल चौंपियन का खिताब अपने नाम किया। फिलफॉट स्कूल ने दूसरा और राजा राममोहन राय स्कूल ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य बीके सिंह और विशिष्ट अतिथि उपप्रधानाचार्य सुजाता सिंह की मौजूदगी में हुआ। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अलग-अलग आयु और भार वर्गों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मुकाबलों में खिलाड़ियों की फुर्ती, आत्मविश्वास और तकनीकी दक्षता देखने को मिली। सब-जूनियर बालक वर्ग के विभिन्न मुकाबलों में त्रियक्ष सैनी, सारण, कौस्तुभ, अर्जुन कुमार, अतीक्ष व्यास, शौर्य उनियाल, आराधक रावत, ओजस रावत, उत्कर्ष ठाकुर, राघव राजपूत, प्रारब्ध, आदित्य अग्रवाल, आयुष्मान, अग्रिम और आदर्श समेत कई खिलाड़ियों ने पदक अपने नाम किए। इनमें त्रियक्ष सैनी, सारण, कौस्तुभ, अर्जुन कुमार, अतीक्ष व्यास, आराधक रावत, ओजस रावत, उत्कर्ष ठाकुर, राघव राजपूत, प्रारब्ध, अग्रिम और आदर्श ने स्वर्ण पदक हासिल कर अपने-अपने वर्ग में शानदार प्रदर्शन किया। वहीं अविराज, ईशान थपलियाल, जयेश रावत, अरनब, देव समेत अन्य खिलाड़ियों ने रजत पदक जीते। प्रखर शर्मा और रुद्र प्रताप ने कांस्य पदक हासिल किया। बालिका वर्ग में आराध्या वर्मा, वनिषा, मानवी, दिव्यना और अलीशा ने स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। अनन्या सैनी ने रजत, जबकि सानवी और आराध्य सिंह ने कांस्य पदक हासिल किया। प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों और ताइक्वांडो अकादमियों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर मुकाबलों को रोचक बनाया। खिलाड़ियों के प्रदर्शन ने दर्शकों को भी उत्साहित किया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में एनआईसी कोच रविंद्र परमार, मनु सोनकर, माहिर मल्होत्रा, अलीशा चौधरी, अंकुश, रिंकू और रोहन सैनी शामिल रहे। निर्णायकों ने मुकाबलों का निष्पक्ष मूल्यांकन करते हुए खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर परिणाम घोषित किए। प्रतियोगिता के समापन पर दिल्ली पब्लिक स्कूल देहरादून के प्रधानाचार्य ने विजेता खिलाड़ियों को पदक प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें नियमित अभ्यास और मेहनत जारी रखने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता में डीपीएस देहरादून का प्रथम, फिलफॉट स्कूल का द्वितीय और राजा राममोहन राय स्कूल का तृतीय स्थान हासिल करना मेजबान स्कूल के लिए विशेष उपलब्धि रहा। आयोजन ने देहरादून में ताइक्वांडो की बढ़ती लोकप्रियता और युवा खिलाड़ियों की प्रतिभा को भी सामने रखा।