govt-ads

एआईएमएस से मान्यता मिलने के बाद देश-विदेश में पहचान बनाएगी मसूरी अल्ट्रा मैराथन, 1045 धावक दिखाएंगे दमखम

Blog
 Image


29 नवंबर को होगा अल्ट्रा मैराथन का दूसरा संस्करण, उत्साह को देखते हुए आयोजकों ने बंद की ऑनलाइन एंट्री; संदीप साहनी बोले- मसूरी के हर नागरिक का आयोजन को सफल बनाने में मिल रहा सहयोग

मसूरी। पहाड़ों की रानी मसूरी अब पर्यटन के साथ-साथ फिटनेस और एडवेंचर स्पोर्ट्स के क्षेत्र में भी अपनी नई पहचान स्थापित करने की ओर अग्रसर है। आगामी 29 नवंबर को आयोजित होने वाली दूसरी मसूरी अल्ट्रा मैराथन को लेकर आयोजकों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इस बार प्रतियोगिता में देश के विभिन्न क्षेत्रों से कुल 1045 धावक प्रतिभाग करेंगे। प्रतिभागियों की संख्या पिछले वर्ष की अपेक्षा लगभग तीन गुना होने और लोगों के जबरदस्त उत्साह को देखते हुए आयोजकों को पंजीकरण प्रक्रिया बंद करनी पड़ी है। वहीं, इस अल्ट्रा मैराथन को एआईएमएस (।प्डै) से मान्यता मिलना आयोजन के लिए एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। इससे मसूरी अल्ट्रा मैराथन को राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए मंगलवार को मसूरी के एक होटल के सभागार में आयोजकों की बैठक आयोजित की गई, जिसका नेतृत्व मुख्य आयोजक संदीप साहनी ने किया। बैठक में आयोजन से जुड़े विभिन्न पहलुओं, धावकों की व्यवस्थाओं, सुरक्षा, चिकित्सा सुविधाओं और स्वयंसेवकों की तैनाती को लेकर चर्चा की गई।
इस दौरान संदीप साहनी ने बताया कि मशहूर अभिनेता एवं क्रिकेटर फ्रॉम अल्टर का सपना था कि मसूरी में फुल मैराथन का आयोजन किया जाए। इसी सपने को साकार करने के उद्देश्य से मसूरी के सामाजिक संगठनों और स्थानीय नागरिकों के सहयोग से इस आयोजन की शुरुआत की गई। पिछले वर्ष आयोजित पहली मैराथन में 400 से अधिक धावकों ने प्रतिभाग किया था, जबकि इस बार प्रतिभागियों की संख्या बढ़कर 1045 पहुंच गई है। विभिन्न आयु एवं दूरी वर्गों में प्रतिभाग करने के लिए लोगों ने उत्साह के साथ पंजीकरण कराया। अब पंजीकरण बंद कर दिया गया है, क्योंकि इतनी बड़ी संख्या में धावकों के साथ आयोजन को व्यवस्थित और सफलतापूर्वक संपन्न कराना भी आयोजकों के लिए एक बड़ी जिम्मेदारी है।
संदीप साहनी ने कहा कि एआईएमएस से मान्यता मिलना मसूरी अल्ट्रा मैराथन के लिए गौरव की बात है। यह उपलब्धि आयोजन की विश्वसनीयता और पहचान को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में सहायक होगी। उनका प्रयास है कि मसूरी केवल उत्तराखंड ही नहीं, बल्कि पूरे देश और विश्व में फिटनेस एवं मैराथन के एक प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित हो। उन्होंने कहा कि यह सफलता किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि मसूरी के प्रत्येक नागरिक और सहयोगी संगठन की सामूहिक मेहनत का परिणाम है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता का उद्घाटन कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और पर्यटन विभाग के अपर सचिव द्वारा किए जाने की संभावना है। आयोजन में कई जानी-मानी हस्तियां भी शामिल होंगी। वहीं, इस बार की ब्रांड एंबेसडर वर्ष 2025 की मिसेज वर्ल्ड अनुराधा गर्ग होंगी। इसके साथ ही टॉम अल्टर के पुत्र जेमी अल्टर भी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे और अपने पिता के फिटनेस एवं मैराथन आयोजन के सपने को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
आयोजन को सफल बनाने के लिए भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल के जवान स्वयंसेवकों के रूप में सहयोग करेंगे। इसके अलावा संत निरंकारी मिशन, मसूरी नगर पालिका, मसूरी होटल एसोसिएशन, मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन, जिला चिकित्सालय, मसूरी पुलिस और अन्य सामाजिक एवं संस्थागत संगठन भी अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं। संदीप साहनी ने मसूरी की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि स्थानीय लोगों का जिस तरह लगातार सहयोग मिल रहा है, उससे उन्हें पूरा विश्वास है कि यह आयोजन ऐतिहासिक सफलता हासिल करेगा।
मसूरी अल्ट्रा मैराथन का उद्देश्य केवल धावकों को दौड़ के लिए मंच उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि युवाओं और स्थानीय नागरिकों में स्वस्थ जीवनशैली एवं खेल संस्कृति को बढ़ावा देना भी है। इसी उद्देश्य के तहत मैराथन से पहले तीन और पांच किलोमीटर की प्रमोशनल रन तथा टीम हाइब्रिड फिटनेस चौलेंज जैसी गतिविधियां आयोजित की गईं। हाइब्रिड फिटनेस चौलेंज में 11 से 35 वर्ष तक के युवाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इसमें दौड़, फंक्शनल एक्सरसाइज और मनोरंजक खेलों के माध्यम से प्रतिभागियों की शारीरिक क्षमता, सहनशक्ति, समन्वय और टीम भावना को परखा गयज्ञं संदीप साहनी के अनुसार, आज की जीवनशैली में युवाओं को मोबाइल और निष्क्रिय दिनचर्या से बाहर निकालकर खेल एवं शारीरिक गतिविधियों से जोड़ना बेहद जरूरी है। मसूरी अल्ट्रा इसी सोच के साथ आगे बढ़ रही है, ताकि फिटनेस को केवल दौड़ तक सीमित न रखकर इसे व्यापक जनभागीदारी का माध्यम बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि मसूरी के सामाजिक संगठनों, व्यापारियों, होटल व्यवसायियों, पुलिस प्रशासन, चिकित्सा विभाग और आम नागरिकों का सहयोग इस आयोजन की सबसे बड़ी ताकत है। सभी के सामूहिक प्रयासों से मसूरी अल्ट्रा मैराथन आने वाले समय में देश और दुनिया के प्रमुख मैराथन आयोजनों में अपनी जगह बना सकेगी। इस मौके पर अजय मार्क, विजय जुगरान, संजय अग्रवाल, सुरेष गोयल, प्रदीप रौछेला, गंगा सहित कई लोग मौजूद थे।