डबल इंजन सरकार से ही संभव विकास, देश बदल रहा मोदी नेतृत्व में:- निशंक

Blog
 Image


मसूरी। पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता डा. रमेष पोखरियाल निषंक ने मसूरी पहुंचकर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि आज देश की जनता विकास और स्थायित्व चाहती है, जो केवल डबल इंजन सरकार से ही संभव है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से विकास की ओर बढ़ रहा है और भारत विश्व पटल पर नई पहचान बना रहा है।
निशंक ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी पहले दिन से “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” की नीति पर कार्य कर रहे हैं। यही कारण है कि आज भारत विश्व के प्रमुख देशों में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रहा है। उन्होंने कहा कि देश में विकास की नई धारा बह रही है और भारत को विश्वगुरु बनाने की दिशा में तेजी से कार्य हो रहा है।
उन्होंने पश्चिम बंगाल की राजनीति पर निशाना साधते हुए कहा कि वहां के चुनाव परिणामों ने यह साबित कर दिया है कि देशहित के साथ खिलवाड़ करने वालों को जनता माफ नहीं करती। उन्होंने आरोप लगाया किममता बैनर्जी ने बंगाल की स्थिति खराब कर दी है और जनता अब बदलाव चाहती है। उन्होंने कहा कि चुनाव में भाजपा को मिले समर्थन से साफ है कि लोग राष्ट्रहित और विकास की राजनीति के साथ खड़े हैं। निशंक ने कहा कि विपक्ष के पास अब कोई ठोस मुद्दा नहीं बचा है और वह केवल बेबुनियाद आरोप लगाने में जुटा है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र संविधान से चलता है, किसी की व्यक्तिगत दादागिरी से नहीं। उन्होंने कहा कि विपक्ष लगातार भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहा है, लेकिन जनता सब समझ चुकी है।
उत्तराखंड की राजनीति पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में भी भाजपा मजबूत स्थिति में रहेगी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में पहले से ही डबल इंजन सरकार काम कर रही है और केंद्र व राज्य सरकार के समन्वय से प्रदेश में तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुश्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में आधारभूत ढांचे, सड़क, पर्यटन और जनकल्याण योजनाओं पर तेजी से काम हो रहा है।पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि वह स्वयं मुख्यमंत्री रह चुके हैं और अच्छी तरह जानते हैं कि जब केंद्र और राज्य में अलग-अलग सरकारें होती हैं तो विकास कार्यों में कई तरह की दिक्कतें आती हैं। उन्होंने दावा किया कि पिछले 10 वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तराखंड के विकास के लिए जितनी धनराशि दी है, उतनी पहले कई दशकों में नहीं मिली। उन्होंने कहा कि आज उत्तराखंड तेजी से विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है और जनता भाजपा सरकार के कार्यों से संतुष्ट है। यही कारण है कि आने वाले समय में भी प्रदेश की जनता भाजपा को समर्थन देगी।