थ्रो बॉल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम, मसूरी इंटरनेशनल स्कूल बना विजेता

Blog
 Image


मसूरी। खेल प्रतिभा, अनुशासन और टीम भावना से भरपूर मुकाबलों के बीच गुरु नानक फिफ्थ सेंटेनरी स्कूल (जीएनएफसी), मसूरी  के तत्वावधान में आयोजित बालिका वर्ग की थ्रो बॉल प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में मसूरी के पांच प्रमुख विद्यालयों की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर शानदार खेल कौशल का प्रदर्शन किया। दिनभर चले रोमांचक मुकाबलों में खिलाड़ियों ने बेहतरीन तालमेल, आत्मविश्वास और खेल भावना का परिचय दिया। प्रतियोगिता का आयोजन राउंड रॉबिन लीग प्रणाली के तहत किया गया, जिसमें हर टीम ने जीत के लिए पूरा दमखम दिखाया। मुकाबलों के दौरान दर्शकों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, जिसमें मसूरी इंटरनेशनल स्कूल की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेजबान बीच गुरु नानक फिफ्थ सेंटेनरी स्कू  को 17-15 और 17-12 से पराजित कर विजेता ट्रॉफी अपने नाम की। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। विद्यालय के प्रधान अध्यापक ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी टीमों को बधाई देते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने छात्राओं को भविष्य में भी खेल गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। समापन समारोह में विजेता एवं उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मिजान नेगी, वरुण रावत, गुलबहार, मयंक सहित विद्यालय के शिक्षक एवं खेल प्रेमी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।