Tuesday, March 28, 2023
  • Login
Doon Xpress | Dehradun News | Uttarakahnd News
Advertisement
  • मुख्य पृष्ठ
  • देहरादून
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • देहरादून
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Doon Xpress | Dehradun News | Uttarakahnd News
No Result
View All Result
Home अन्य

45 युवा अधिकारी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल की मुख्यधारा में शामिल

एएसआई पिता ने नवनियुक्त असिस्टेंट कमांडेंट बने बेटे को किया सैल्यूट

Sunil Sonker by Sunil Sonker
January 11, 2023
 मसूरी के लंढौर क्षेत्र में हो रहे भूधसाव को लेकर लोगों में दहशत
Share on FacebookShare on Whatsapp
भारत तिब्बत सीमा पुलिस अकादमी में एक वर्ष के कठिन प्रशिक्षण प्राप्त करने के उपरान्त 22 सहायक सेनानी / जी०डी० एवं 06 माह के कठिन प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद 14 सहायक सेनानी चौट, 05 सहायक सेनानी / चिकित्सा, 04 सहायक सेनानी / जैग, कुल 45 अधिकारी, जिनमें 05 महिला सहायक सेनानी बल की मुख्यधारा में शामिल हुए। इन अधिकारियों को कठोर एवं लम्बे प्रशिक्षण के दौरान युद्ध कौशल, शस्त्र चालन, शारीरिक प्रशिक्षण, आसूचना, मानचित्र अध्ययन, सैन्य प्रशासन, कानून व मानव अधिकार जैसे सैन्य व पुलिस संबंधी विषयों का गहन प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षणार्थियों के जीवन में इस महत्वपूर्ण समारोह में मुख्य अतिथि एवं बल के वि अधिकारियों तथा प्रशिक्षण प्राप्त अधिकारियों के अभिभावकों ने इन युवा अधिकारियों के क पर सितारे सजा कर उनका उत्साहवर्धन किया है तथा उज्जवल भविष्य हेतु शुभकामनायें यह समारोह भारत तिब्बत सीमा पुलिस के बैंड डिस्पले, कराते तथा पी०टी० के प्रदर्शन साथ संपन्न हुआ।
पास आउट होने वाले इन अधिकारियों में उत्तर प्रदेश से 12. दिल्ली से 08 हरियाणा से 05. उत्तराखण्ड से 04, बिहार, पंजाब व महाराष्ट्र से 02-02. व मणिपुर, चण्डीगढ, तमिलनाडु, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, नागालैण्ड, हिमाचल प्रदेश, मध्यप्रदेश, दीक्षांत एवं शपथ ग्रहण समारोह में इन युवा अधिकारियों ने संविधान एवं बल के प्रति निष्ठा तेलंगाना एवं त्रिपुरा से 01-01 प्रशिक्षणार्थी है। जिन्होंने देश सेव की समर्पण की शपथ ली।
प्रशिक्षण उपरान्त आयोजित भव्य पासिंग आउट परेड में बतौर मुख्य अतिथि  अनीश दयाल सिंह, महानिदेशक, भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल ने अपने संबोधन में पास आउट होने वाले सभी अधिकारियों को बल की मुख्यधारा में शामिल होने पर बधाई देते हुए इस बल में उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अनीश दयाल सिंह 1988 बैच के मणिपुर कैडर के आईपीएस अधिकारी है। लगभग 34 वर्षों की राज्य व केंद्रीय पुलिस सेवा के लिए उन्हें सराहनीय सेवाओं के लिए कई पुलिस पदकों से नवाजा जा चुका है।
भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस में 16 बटालियन के एएसआई मोहन सिंह वर्तमान में लद्दाख में सेवा दे रहे हैं उनके बेटे गणेश बरौलिया भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस की पासिंग आउट परेड के बाद असिस्टेंट कमांडेंट बन गए। एएसआई मोहन सिंह ने अपने ऑफिसर बेटे को सैल्यूट देकर उनका अभिवादन किया तो वहीं उनके अधिकारी बेटे ने भी अपने पिता को सैल्यूट करा। पिता मोहन ने बताया कि शुरू से ह ीवह अपने बेटे को फोज में जाने के लिये प्रेरित करते रहे।  और आज उनके बेटे ने उनका सपना पूरा कर दिया। वही नव नियुक्त अधिकारी गणेश ने बताया कि उनको नहीं पता कि वह फौज में कैसे आ गए और यूपीएससी की तैयारी कर रहे थे परंतु एकाएक उनका सिलेक्शन आइटीबीपी में हो गया और आज वह असिस्टेंट कमांडेंट के पद पर नियुक्त हो गए उन्होंने कहा कि आईटीबीपी में नियुक्त होकर वह अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहे है और देश की सेवा के लिए पूरी तरीके से तैयार हैं ।
भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल 19 हजार फीट तक की उंचाई पर स्थित अग्रिम चौकियों में माइनस 45 डिग्री तापमान में भी मुश्किल हालातों में मुस्तैदी से काम करने वाला एक अनुशासित और अति प्रशिक्षित बल है, जो कि देश के अलावा विदेशों में भी महत्वपूर्ण सस्थानों को सुरक्षा प्रदान कर रही है। आंतरिक सुरक्षा हो, देश की सीमा सुरक्षा हो, वी०आई०पी० सुरक्षा प्रतिष्ठित संस्थान, आपदा प्रबंधन या फिर कोई अन्य विशेष कार्य देश को आवश्यकता पड़ने पर अग्रणी रहते हुए अपने कार्य का निवर्हन करता हैं।
मुख्य अतिथि ने नवनियुक्त अधिकारियों का आह्वान करते हुए कहा कि भारत तिब्बत पुलिस बल का इतिहास बहुत गौरवशाली रहा है। बल को आप लोगो से बहुत अपेक्षाएं है, इसलिए बल की परम्पराओं को आगे बढातें हुए बल का नाम रोशन करना है। मुझे उम्मीद है कि शिक्षण काल में प्राप्त प्रशिक्षण से आप हर चुनौतियों का सामना कर सकेगें। युवा अधिकारी के नाते बल की पुरानी परम्पराओं के निर्वहन के साथ-साथ बल में नये विचारों का भी समावेश करें, क्योकि इस बल में बहुत सारे अवसर आपका इंतजार कर रहे है। उन्होंने -शिक्षण के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले निम्नलिखित प्रशिक्षणार्थियों को विशेष बधाई ते हुए उन्हें स्वार्ड ऑफ ऑनर व विजेता ट्राफियों से सम्मानित किया।
इस अवसर को अविस्मरणीय बनाते हुए मुख्य अतिथि ने ई-अमोध पत्रिका का विमोचन किया। – इस पुस्तक में उपरोक्त कोर्सों के अब तक के सफर का संग्रहण किया गया है।
अजय पाल सिंह, उपमहानिरीक्षक / उपनिदेशक अकादमी ने मुख्य अतिथि व दीक्षांत समारोह में उपस्थित समस्त अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने अप संबोधन में इन नव अधिकारियों को दिए गए सघन प्रशिक्षण और प्रशिक्षण के प्रति अकाद की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया।
इस अवसर को अविस्मरणीय बनाते हुए मुख्य अतिथि ने ई-अमोध पत्रिका का विमोचन किया। – इस पुस्तक में उपरोक्त कोर्सों के अब तक के सफर का संग्रहण किया गया है।
27वें सहायक सेनानी / जी०डी० आधार कोर्स के श्रेष्ठ प्रशिक्षणार्थी
1 स०से०जी०डी मोहित सहराय
2 स०से० जी०डी सौरव शर्मा
बेस्ट इन आउटडोर
3 स०से० / जी०डी दिनेश
बेस्ट स्पोर्ट परसन | सोर्ड ऑफ ऑनर फॉर बेस्ट ऑल राउण्ड ट्रेनी
बेस्ट मार्कसमैन बेस्ट इन इनडोर
51वें जी०ओ० कम्बैटाईजेशन कोर्स के श्रेष्ठ प्रशिक्षणार्थी
1. स०से०/बेट भागीरथी
ऑल राउण्ड बेस्ट टेनी
2 स०से० / वेट मिलन कुमार
इस अवसर पर,  पी०एस० डंगवाल, महानिरीक्षक / निदेशक भारत तिब्बत सीमा पुलिस अकादमी ने मुख्य अतिथि एवं दीक्षांत समारोह में उपस्थित मसूरी के सम्मानित जन प्रतिनिधियों, भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के सेवानिवृत एवं सेवारत अधिकारियों, स्थानी प्रशासन के अधिकारियों तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत एवं अभिनन्दन किया ।

यह भी पढ़ें 👉

मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा मसूरी एसडीएम को दिया ज्ञापन, मालरोड और सम्पर्क मार्गों का दुरस्त करने की करी मांग

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सैन्य धाम के संबंध में विभागीय अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

मंत्री गणेश जोशी ने कैंट क्षेत्र में बनने जा रहे सामुदायिक भवन की भूमि का किया निरीक्षण

ShareSendTweet
Previous Post

मसूरी में एमडीडीए ने दो बडे निर्माण किये सीज, लोगो में हड़कंप

Next Post

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सैनिक कल्याण विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा

Next Post
 मसूरी के लंढौर क्षेत्र में हो रहे भूधसाव को लेकर लोगों में दहशत

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सैनिक कल्याण विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा

ताजा खबरे

  • मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा मसूरी एसडीएम को दिया ज्ञापन, मालरोड और सम्पर्क मार्गों का दुरस्त करने की करी मांग
  • सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सैन्य धाम के संबंध में विभागीय अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक
  • मंत्री गणेश जोशी ने कैंट क्षेत्र में बनने जा रहे सामुदायिक भवन की भूमि का किया निरीक्षण
  • मां नैना देवी की पद यात्रा में शामिल हुए मंत्री गणेश जोशी, माता रानी का लिया आशीर्वाद
  • मसूरी के भाजपा नेता रमेश खंडूरी को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का बनाया गया स्वास्थ्य विभाग का प्रतिनिधि

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • अन्य
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • देश
  • देहरादून
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क सूत्र

Sunil Sonkar

सुनील सोनकर
संपादक

पता : भक्ति भवन न्यू कॉटेज कुलरी मसूरी रेंज मसूरी देहरादून 248179
दूरभाष : +91-9837038315
ई मेल : editordoonxpress@gmail.com
वेबसाइट: www.doonxpress.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 doonxpress.in

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • देहरादून
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा

© 2021 DoonXpress

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In