Monday, May 29, 2023
  • Login
Doon Xpress | Dehradun News | Uttarakahnd News
  • मुख्य पृष्ठ
  • देहरादून
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • देहरादून
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Doon Xpress | Dehradun News | Uttarakahnd News
No Result
View All Result
Home अन्य

हिमगिरी जी विश्वविद्यालय में उन्नत कृषि एवं राष्ट्रीय विकास कार्यक्रम में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने की शिरकत

Sunil Sonker by Sunil Sonker
March 24, 2023
रोबस्ट वर्ल्ड संस्था 20 अगस्त को आनरेरी अवार्ड सेरेमनी के तहत समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को करेगा सम्मानित
Share on FacebookShare on Whatsapp
 प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून स्थित शीशमबाड़ा में हिमगिरी जी विश्वविद्यालय, देहरादून द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वाधान में उन्नत कृषि एवं राष्ट्रीय विकास पर कृषि जागरूकता कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कृषि हमेशा किसी भी देश की अर्थव्यवस्था का एक महत्वपूर्ण क्षेत्र रहा है, जो खाद्य सुरक्षा, रोजगार और आर्थिक विकास में योगदान देता है और हम सब जानते ही हैं कि भारत कृषि प्रधान देश है । उन्नत कृषि, आधुनिक तकनीक और वैज्ञानिक तकनीकों के समावेश के साथ, हाल के दिनों में राष्ट्रीय विकास के पीछे एक प्रेरक शक्ति बन गई है। मंत्री जोशी ने कहा उन्नत कृषि पद्धतियों के उपयोग ने किसानों को उनकी उत्पादकता बढ़ाने, लागत कम करने और उनकी उपज की गुणवत्ता में सुधार करने में सक्षम बनाया है, जिससे देश के समग्र विकास में योगदान मिला है। उन्होंने कहा 2050 तक दुनिया की आबादी लगभग 10 अरब तक पहुंचने का अनुमान है, भोजन की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए खाद्य उत्पादन में वृद्धि की आवश्यकता है।
प्रदेश सरकार भी राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों व अन्य शोध संस्थानों के माध्यम से कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीक को बढ़ाने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि हरित क्रान्ति के जनक के तौर पर गोविन्द बल्लभ पंत कृषि विश्वविद्यालय पंतनगर ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने कहा  केंद्र की सरकार की ही भांति प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व में राज्य सरकार किसानों की आय को दोगुना करने के लिए संकल्पबद्ध है। वर्तमान में सरकार संशोधित बीजों, उन्नत सिंचाई प्रणालियों और सटीक कृषि तकनीकों व कृषि बीमा जैसे माध्यमों से किसानों की फसल की पैदावार में उल्लेखनीय वृद्धि करने के लिए संकल्पबद्ध है। आज राज्य में किसानों के पास बाज़ार से जुड़ने के बहुत से अवसर मिल रहे हैं. हम बाज़ार व किसानों के बीच में जितने कम मध्यस्थक कम कर सकें हम किसान की उतनी अधिक मदद कर सकेंगे। हमें खुशी है की सरकार इस ओर निरंतर प्रयासरत है। मंत्री ने कहा सरकार डिजिटल तकनीक का भरपूर प्रयोग कर कृषि व बागवानी के क्षेत्र को बहुआयामी बना रहे हैं । उन्होंने विद्यार्थियों से आवाहन करते हुए कहा कि  21वीं सदी में जब हमें पूरे विश्व के साथ प्रतिस्पर्धा करनी है तब में आप से यह प्रण लेना होगा कि हम कृषि क्षेत्र को सृजनात्मक व उद्यम योग्य बनाने हेतु निरन्तर संकल्पबद्ध रहेंगे । इस अवसर पर मंत्री जोशी ने कैंपस में वृक्षा रोपण भी किया।  इस अवसर पर रेशम फेडरेशन अध्यक्ष अजीत चौधरी, कुलपति डॉ नागेंद्र पराशर, डॉ रितेश चौधरी सहित विभिन्न कॉलेज के डीन एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉

मसूरी में फोटो खिचाना युवक को पड़ा महंगा, बाइक के साथ गिरा खाई में, युवक की मौत

मसूरी के पास कैम्पटी पुलिस ने अवैध कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

हरिद्वार में आयोजित शहीद सैनिक सम्मान समारोह एवं कवि सम्मेलन कार्यक्रम में सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने की शिरकत

ShareSendTweet
Previous Post

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने असम राईफल्स के 189वें स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में की शिरकत

Next Post

सामाजिक कार्यकर्ता शैलेंद्र सिंह बिष्ट ने सिंचाई मंत्री उत्तराखंड को भेजा पत्र, मसूरी यमुना पेयजल पंपिंग योजना का लाभ मसूरी छावनी क्षेत्र को पेयजल दिए जाने की करी मांग

Next Post
रोबस्ट वर्ल्ड संस्था 20 अगस्त को आनरेरी अवार्ड सेरेमनी के तहत समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को करेगा सम्मानित

सामाजिक कार्यकर्ता शैलेंद्र सिंह बिष्ट ने सिंचाई मंत्री उत्तराखंड को भेजा पत्र, मसूरी यमुना पेयजल पंपिंग योजना का लाभ मसूरी छावनी क्षेत्र को पेयजल दिए जाने की करी मांग

ताजा खबरे

  • मसूरी में फोटो खिचाना युवक को पड़ा महंगा, बाइक के साथ गिरा खाई में, युवक की मौत
  • मसूरी के पास कैम्पटी पुलिस ने अवैध कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
  • हरिद्वार में आयोजित शहीद सैनिक सम्मान समारोह एवं कवि सम्मेलन कार्यक्रम में सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने की शिरकत
  • कांडीखाल में तीन दिवसीय शिविर के दूसरे दिन लोकतंत्र, संविधान, सामाजिक न्याय, महिला सशक्तिकरण पर हुआ  मंथन 
  • यूपीएससी में 348 रैंक हासिल करने वाले हिमांशी सामंत और कक्षा 12वीं में 92.60% अंक प्राप्त करने वाले नेहा प्रजापति को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया सम्मानित

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • अन्य
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • देश
  • देहरादून
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क सूत्र

Sunil Sonkar

सुनील सोनकर
संपादक

पता : भक्ति भवन न्यू कॉटेज कुलरी मसूरी रेंज मसूरी देहरादून 248179
दूरभाष : +91-9837038315
ई मेल : editordoonxpress@gmail.com
वेबसाइट: www.doonxpress.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 doonxpress.in

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • देहरादून
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा

© 2021 DoonXpress

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In