Thursday, June 1, 2023
  • Login
Doon Xpress | Dehradun News | Uttarakahnd News
  • मुख्य पृष्ठ
  • देहरादून
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • देहरादून
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Doon Xpress | Dehradun News | Uttarakahnd News
No Result
View All Result
Home अन्य

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बाजपुर में आयोजित मुख्यमंत्री अंत्योदय निःशुल्क गैस रिफिल योजना” का किया शुभारंभ

धामी सरकार का संकल्प सही को हम छेड़ेंगे नही, गलत को हम छोड़ेंगे नहीं - जोशी

Sunil Sonker by Sunil Sonker
February 12, 2023
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बाजपुर में आयोजित मुख्यमंत्री अंत्योदय निःशुल्क गैस रिफिल योजना” का किया शुभारंभ
Share on FacebookShare on Whatsapp
 जनपद प्रभारी एवं प्रदेश के कृषि कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने रविवार को बाजपुर स्थित ब्लॉक कार्यालय में आयोजित में “मुख्यमंत्री अंत्योदय निःशुल्क गैस रिफिल योजना” का शुभारंभ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। पौड़ी में आयोजित शुभारंभ कार्यक्रम के प्रसारण को भी मंत्री जोशी ने सुना। इस अवसर पर मंत्री जोशी ने कहा कि लाभार्थियों का बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने वर्ष 2022 में चुनावों के दौरान अपने घोषणा पत्र में कहा था कि सरकार बनने पर प्रदेश के (1.84 लाख) अंतोदय कार्ड धारक परिवारों को सालाना 03 निशुल्क गैस रिफिल का लाभ दिया जाएगा। धामी सरकार ने अपने वादे को पूरा करते हुए पिछले वर्ष जुलाई से ही इसे प्रदेश में लागू कर दिया था। मंत्री जोशी ने इस योजना के शुभारंभ पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया। मंत्री जोशी ने कहा मुख्यमंत्री अन्त्योदय निःशुल्क गैस रिफिल योजना से जनपद ऊधम सिंह नगर में प्रचलित अन्त्योदय योजना के कुल 17445 लाभार्थियों को मुख्यमंत्री अन्त्योदय निःशुल्क गैस रिफिल योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री अन्त्योदय निःशुल्क गैस रिफिल योजना का लाभ जनपद में कार्यशील कुल 36 गैस एजेन्सियों के माध्यम से करवाया जा रहा है।
इस योजना के तहत अन्त्योदय लाभार्थियों को वित्तीय वर्ष 2022-23 में अप्रैल 2022 से जुलाई के मध्य प्रथम, माह अगस्त से नवम्बर के मध्य द्वितीय तथा माह दिसम्बर से मार्च 2023 के मध्य तृतीय निःशुल्क गैस सिलेण्डर रिफिल उपलब्ध करायी जा रही है। मंत्री जोशी ने कहा इस योजना के तहत अध्यतन आई०ओ०सी० कम्पनी द्वारा 12031, बी०पी०सी० द्वारा 7261 एंव एच०पी०सी० द्वारा 2095 कुल 21387 रिफिल निःशुल्क अन्त्योदय लाभार्थियों को उपलब्ध करा दी गयी है। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री अन्त्योदय निःशुल्क गैस रिफिल योजना के तहत सरकार द्वारा रूपया 21872846 (दो करोड अट्ठारह लाख बहत्तर हजार आठ सौ छियासी रूपया) धनराशि की रिफिल उपलब्ध करा दी गयी है।
     मंत्री जोशी ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के हर वर्ग की चिंता करते हैं उन्होंने कहा जहां प्रधानमंत्री किसान की चिंता करते हैं वह इस सीमा पर खड़े जवान की भी चिंता करते हैं। उन्होंने कहा केंद्र और राज्य सरकार लगातार गरीबों के कल्याण के लिए कार्य कर रही है। देश के करीब 80 करोड़ गरीबों को फ्री राशन उपलब्ध किया जा रहा है। मंत्री जोशी ने कहा भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार करते हुए प्रदेश में धामी सरकार देश का सबसे नकल विहीन कानून बनाया है। जिसमें कोई गड़बड़ी होने पर आजीवन कारावास तक की सजा का प्रावधान है। मंत्री जोशी ने कहा धामी सरकार का संकल्प है कि सही को हम छेड़ेंगे नही, गलत को हम छोड़ेंगे नहीं।
     मंत्री जोशी ने कहा आज प्रदेश में विधवा पेंशन में बढ़ोतरी की गई है। इसी प्रकार  कृषि के क्षेत्र में मिलेट्स को देश दुनिया तक अपने स्थानीय उत्पादों को पहचान दिलाने के लिए भरसक प्रयास किए जा रहे हैं।  उन्होंने कहा आज जिस मंडवा अमीरो की थाली में परसो जा रहा है। मंत्री जोशी ने कहा प्रदेश में 50 हजार  स्वयं सहायता समूह है।इसमें 6 लाख  महीने जुड़ी हुई है। मंत्री ने कहा इस समूह के माध्यम से किसान के घर से मुंडवा खरीदा जाएगा। जिससे जो संकल्प हमारा है कि 2025 में सवा लाख बहनों को लखपति बनाएंगे उसमे भी कारगर सिद्ध होगा। गौरतलब है कि आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा पौड़ी में “मुख्यमंत्री अंत्योदय निःशुल्क गैस रिफिल योजना” का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी विशाल, डीएसओ तेजबल, उपजिलाधिकारी बाजपुर, महिला मोर्चा भाजपा जिलाध्यक्ष उमा जोशी सहित कई लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉

उत्तराखंड रोल बाल स्केटिंग की टीम में मसूरी इंटरनेशनल स्कूल की 5 छात्रों का हुआ चयन

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से गढ़ी कैंट में रेड़ी ठेली लगाने वालों ने की मुलाकात

मसूरी धोबीघाट जल सोत्र का पानी मसूरी गढ़वाल जल संस्थान ने किया रेगुलेट

ShareSendTweet
Previous Post

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बाजपुर में दो दिवसीय भारतीय जनता पार्टी काशीपुर जिले की कार्यसमिति की बैठक में किया प्रतिभाग 

Next Post

मसूरी में प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, बाबी पवार और अन्य जेल में बंद लोगो की रिहाई की कर रहे मांग

Next Post
मसूरी में प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, बाबी पवार और अन्य जेल में बंद लोगो की रिहाई की कर रहे मांग

मसूरी में प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, बाबी पवार और अन्य जेल में बंद लोगो की रिहाई की कर रहे मांग

ताजा खबरे

  • उत्तराखंड रोल बाल स्केटिंग की टीम में मसूरी इंटरनेशनल स्कूल की 5 छात्रों का हुआ चयन
  • कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से गढ़ी कैंट में रेड़ी ठेली लगाने वालों ने की मुलाकात
  • मसूरी धोबीघाट जल सोत्र का पानी मसूरी गढ़वाल जल संस्थान ने किया रेगुलेट
  • मसूरी देहरादून मार्ग भटटा गांव के पासएक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड्डे में गिरी, दो लोग मामूली रूप् से घायल
  • कृषि एवम् कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने उद्यान विभाग की करी समीक्षा 

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • अन्य
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • देश
  • देहरादून
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क सूत्र

Sunil Sonkar

सुनील सोनकर
संपादक

पता : भक्ति भवन न्यू कॉटेज कुलरी मसूरी रेंज मसूरी देहरादून 248179
दूरभाष : +91-9837038315
ई मेल : editordoonxpress@gmail.com
वेबसाइट: www.doonxpress.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 doonxpress.in

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • देहरादून
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा

© 2021 DoonXpress

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In