Monday, September 25, 2023
  • Login
Doon Xpress | Dehradun News | Uttarakahnd News
  • मुख्य पृष्ठ
  • देहरादून
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • देहरादून
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Doon Xpress | Dehradun News | Uttarakahnd News
No Result
View All Result
Home अन्य

गुरु नानक फिफ्थ सैंटनरी स्कूल मसूरी में आयोजित हुआ भव्य आध्यात्मिक समागम

Sunil Sonker by Sunil Sonker
May 7, 2023
गुरु नानक फिफ्थ सैंटनरी स्कूल मसूरी में आयोजित हुआ भव्य आध्यात्मिक समागम
Share on FacebookShare on Whatsapp

गुरु नानक फिफ्थ सैंटनरी स्कूल मसूरी के सभागार में स्वर्गीय सरदार जसपाल सिंह की पुण्यतिथि के अवसर पर दो दिवसीय समागम आयोजित हुआ जिसमें जप-तप   व  सिमरन साधना का भव्य आयोजन किया गया। इसमें देशभर से भारी संख्या में आए लगभग तीन हजार श्रद्धालुओं ने भाग लिया। समागम के मुख्य अतिथि ईश्वरीय महिमा का गुणगान करने वाले पंजाब के लुधियाना से आए गुरु मत प्रचारक , कथावाचक तथा महान कीर्तनीय भाई गुरु शरण सिंह ने अपने साथियों ने कार्यक्रम में शिकरत  की ।कार्यक्रम के आरंभ में छात्र-छात्राओं ने जपुजी साहिब का पाठ किया। छात्र- छात्राओं ने  वंदना हर वंदना गुण गावो गोपाल राय शबद का गायन किया।  पंजाबी विभागाध्यक्ष सरदार हरप्रीत सिंह ने मुख्य अतिथि का परिचय देते हुए उनका अभिनंदन किया भाई गुरु शरण सिंह ने पूरे भारत से यहां पहुंची संगत को गुरुवाणी कीर्तन के द्वारा गुरु चरणों से जोड़ा। उनके शबद गायन की संगीतमय  मंत्र शक्ति से उपस्थित जनसमूह अलौकिक आनंद से अभिभूत हो गया। आपने गुरु नानक देव जी के तीन मूल आदर्श कर्म करना, नाम जपना और बांटना की विस्तृत व्याख्या की। उन्होने बताया कि जप -तप की महिमा साक्षात ईश्वर से भी महान है।

प्रभु के नाम में इतनी शक्ति है कि उनका नाम जपने मात्र से इंसान भवसागर से पार हो जाता है । उसके जन्म -जन्मांतर के पाप नष्ट हो जाते हैं। उसे असीम आत्मिक आनंद की अनुभूति होती है ।उसका मानव जीवन सफल हो जाता है।श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की हजूरी में सजाए गए दीवान में  संगत ने गुरु वाणी का जाप भी किया। उन्होने बताया कि वास्तव में गुरु वाणी सद्चिन्तन, सत्कर्म, और सत्य व्यवहार की पोषिका है। जो समस्त मानवीय प्रगति का मूल आधार है। यही है ईश्वरीय स्तुति का सशक्त साधन और वैदिक ऋषियों की शिक्षा का मूल उद्देश्य। जप -तप के माध्यम से आत्म परिष्कार की शक्तियां उत्पन्न होती हैं और मानव मन दिव्य ऊर्जा से सराबोर हो जाता है। समागम में भाई गुरुचरण के आगमन से विद्यार्थियों में आध्यात्मिक विचारों, संस्कारों, नैतिक मूल्यों व भारतीय संस्कृति के प्रति आस्था इत्यादि गुणों का बीजा रोपण होगा। जो भविष्य में वट वृक्ष का रूप धारण कर सर्वत्र ज्ञान का प्रकाश फैलाएगा। ऋषि- मुनियों की तपोभूमि पर इस तरह का धार्मिक समागम  इस भूमि की गरिमा व महत्व को ही नहीं बढ़ा रहा बल्कि इसके माध्यम से भारत के आध्यात्मिक भविष्य को तराशने का प्रयास  है।गुरु नानक फिफ्थ सैंटनरी स्कूल  संस्था के सचिव सरदार महेंद्र पाल सिंह ने भाई गुरशरण साहब और संगत को अपने विद्यालय में दर्शन देने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने भाई के ऊंचे व सच्चे जीवन और उनके द्वारा किए जा रहे विश्व स्तरीय मानव सेवा के कार्यों से संगत को अवगत कराया।


सरदार महेंद्र पाल सिंह ने विद्यालय की ओर से भाई साहब को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर आने वाली संगत की सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया। मानवता की सेवा ही ईश्वर की सच्ची सेवा है। इस बात को ध्यान में रखते हुए श्रद्धालुओं को  लाने व ले जाने की सुविधा भी विद्यालय द्वारा प्रदान की गई।
इस अवसर पर पंजाबी प्रमोशन कमेटी के अध्यक्ष सरदार जसवंत सिंह, सरदार परमजीत सिंह   गुरु नानक फिफ्थ सैंटनरी स्कूल सोसाइटी के सचिव सरदार महेंद्र पाल सिंह  सदस्य सरदार जशवीन कौर,  सरदारनी गुरिंदर कौर,  प्रधानाचार्य अनिल तिवारी, प्रशासनिक अधिकारी सुनील बख्शी. श्री कुलदीप सिंह त्यागी, नगर पालिका पार्षद श्रीमती जसवीर कौर,  गुरु सिंह सभा मसूरी  से सरदार तनमीत सिंह, सभी अध्यापक, सभी विद्यार्थी तथा देश के विभिन्न क्षेत्रों जैसे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, देहरादून, महाराष्ट्र व अन्य क्षेत्रों से आए श्रद्धालु उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सुनी प्रधानमंत्री मोदी की मन की बात

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने श्रीअन्न महोत्सव की तैयारियों के सम्बन्ध में अधिकारियों के साथ की बैठक

देहरादून मसूरी मार्ग पर देर रात्रि खुलने वाले मैंगी प्वाईंट संचालकों के विरुद्ध मसूरी पुलिस ने की कार्यवाही

ShareSendTweet
Previous Post

19 मई को मशहूर लेखक पद्मश्री पद्मभूषण रस्किन बांड अपना 89 जन्मदिन अपने प्रशंसकों से साथ मनाएंगे

Next Post

महात्मा योगेश्वर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर इन्टर कॉलेज मसूरी में स्वर्गीय एन डी जयाल स्मृति कला प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

Next Post
महात्मा योगेश्वर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर इन्टर कॉलेज मसूरी में स्वर्गीय एन डी जयाल स्मृति कला प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

महात्मा योगेश्वर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर इन्टर कॉलेज मसूरी में स्वर्गीय एन डी जयाल स्मृति कला प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

ताजा खबरे

  • कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सुनी प्रधानमंत्री मोदी की मन की बात
  • कृषि मंत्री गणेश जोशी ने श्रीअन्न महोत्सव की तैयारियों के सम्बन्ध में अधिकारियों के साथ की बैठक
  • देहरादून मसूरी मार्ग पर देर रात्रि खुलने वाले मैंगी प्वाईंट संचालकों के विरुद्ध मसूरी पुलिस ने की कार्यवाही
  • मसूरी में श्री गणेष मूर्ति का धूमधाम के साथ किया गया विसर्जन
  • मालरोड से 3 मीटर नीचे निर्माण की जगह पर 2.19 मीटर पर होटल हैक्मनस् द्वारा किये गए निर्माण को एमडीडीए ने रुकवाया, काटा चालान

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • अन्य
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • देश
  • देहरादून
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार

सम्पर्क सूत्र

Sunil Sonkar

सुनील सोनकर
संपादक

पता : भक्ति भवन न्यू कॉटेज कुलरी मसूरी रेंज मसूरी देहरादून 248179
दूरभाष : +91-9837038315
ई मेल : editordoonxpress@gmail.com
वेबसाइट: www.doonxpress.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 doonxpress.in

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • देहरादून
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा

© 2021 DoonXpress

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In