

अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ द्वारा मसूरी देहरादून के प्रेस क्लब में आयोजित कार्यक्रम में मसूरी शाखा की घोषणा की कई जिसमें नगर अध्यक्ष गुरुचरण चेनालिया, सचिव सुनील कुमार चेनालिया, कोषाध्यक्ष प्राताप दिलोहर, सरंक्षक सुरेन्द्र पाल ,मुख्य सलाहकार राजेंद्र धावरिया, संगठन मंत्री कैलाश, उपाध्यक्ष मुकेश कांगडा सह-सचिव सुरेन्द्र मंचल, उप कोषाध्यक्ष रवि,प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र धावरिया प्रदेश सह-सचिव राहुल चेनालिया को बनाया गया। इस मौके पर अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के राष्ट्रीय महामंत्री विशाल बिरला ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारी को माला पहनाकर उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि भारतीय सफाई कर्मचारी संघ द्वारा लगातार सफाई कर्मचारियों के हितों के लिए पूरे देश भर में काम किया जा रहा है और मसूरी क्षेत्र में भी सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर समिति कार्य करेगी और उसके निवारण करने के लिए बैठक कर रणनीति बनाई जाएगी। उन्होंने नव नियुक्त पदाधिकारी से मसूरी और आसपास के क्षेत्र में सफाई कर्मचारियों की अधिकारों की रक्षा करने के लिए विशेष काम करने के निर्देश दिए गए। अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ द्वारा के मसूरी नगर अध्यक्ष गुरुचरण चेनालिया ने कहा कि मसूरी क्षेत्र में सफाई कर्मचारियों की के हितों में काम करते है। उन्होंने कहा कि मसूरी में किसी भी सफाई कर्मचारियों का अगर किसी भी प्रकार से उत्पीड़न किया जाता है तो उसका अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं करेगी।