Tuesday, February 7, 2023
  • Login
Doon Xpress | Dehradun News | Uttarakahnd News
Advertisement
  • मुख्य पृष्ठ
  • देहरादून
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • देहरादून
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Doon Xpress | Dehradun News | Uttarakahnd News
No Result
View All Result
Home अन्य

हिमालयन कार रैली का ग्रेटर नोएडा से हुआ आगाज, 9 नवंबर को मसूरी के हेरिटेज होटल वेलकम द सवाय में पहुंचेगी कार रैली

10 नवंबर को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और पद्म भूषण रस्किन बांड कार रैली को मसूरी से कुफरी के लिये दिखाएंगे हरी झंडी

Sunil Sonker by Sunil Sonker
November 8, 2021
हिमालयन कार रैली का ग्रेटर नोएडा से हुआ आगाज, 9 नवंबर को मसूरी के हेरिटेज होटल वेलकम द सवाय में पहुंचेगी कार रैली
Share on FacebookShare on Whatsapp

कोरोना महामारी की वजह से पिछले दो साल से भारत में मोटरस्पोर्ट्स नहीं हो पा रहा था लेकिन अब इस खेल की देश में धीरे-धीरे वापसी हो रही है। जिसको लेकर हैरिटेज हिमालयन कार रैली का 8 नवंबर को नोएडा से आगाज हो गया है। कार रैली नौ नवंबर हेरिटेज होटल वेलकम द सवाय पहुंचेगी। वहां दस नवंबर को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और पद्म भूषण रस्किन बांड उसे कुफरी के लिए रवाना करेंगे।  बता दें नजीर हुसैन मेमोरियल रैली का आयोजन इंडियन ऑटोमोटिव रेसिंग क्लब के संस्थापक और फेडरेशन ऑफ मोटर स्पोर्ट क्लब ऑफ इंडिया के पूर्व अध्यक्ष नजीर हुसैन की याद में किया जाता है। चार दशक पूर्व तक हिमालयन कार रैली मसूरी से होकर गुजरती थी लेकिन कुछ समय बाद ये बंद कर दी गई थी। एक बार फिर हिमालयन कार रैली मसूरी पहुंच रही जिसको लेकर सभी लोगों में काफी उत्साह का माहौल है वही होटल वेलकम द सवाय के प्रबंधन द्वारा कार रैली को लेकर विशेष तैयारी की जा रही है।
भारत में मोटरस्पोर्ट्स के लिए नजीर हुसैन ने काफी काम किया हैं। वह भारत में मोटर स्पोर्ट्स क्लब आफ फेडरेशन के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। नजीर हुसैन का 16 अक्टूबर को जन्मदिन होता है। उनकी जन्मतिथि पर ही इस ड्राइव की घोषणा की गई। यह रैली आठ से 13 नवंबर तक चलेगी। आठ नवंबर को रैली की शुरुआत ग्रेटर नोएडा से होगी फिर यह आठ नवंबर को लैंसडाउन होते हुए उत्तराखंड के मसूरी और हिमाचल प्रदेश के कुफरी पहुंचेगी। 13 नवंबर को इस रैली का अंत होगा।


कई बार एफआइए एशिया पैसिफिक रैली के चैंपियन रह चुके भारतीय रेसर गौरव गिल ने कहा, जब मैं छोटा था मैंने इस रेस के बारे में सुना था और इसने वास्तव में मुझे प्रेरित किया। मेमोरियल ड्राइव एक गैर-प्रतिस्पर्धी कार्यक्रम है। नजीर को श्रद्धांजलि देने के लिए इसका आयोजन हो रहा है जिन्होंने भारत को अंतरराष्ट्रीय मोटरस्पोर्ट्स पर पहचान दिलाई है।
गौरतलब है कि 1940 में जन्में नासिर हुसैन भारतीय रेसिंग ड्राइवर के साथ ही मोटर स्पोर्ट्स के प्रशासक थे। वह मोटर स्पोर्ट्स एसोसिएशन आफ इंडिया के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। वह वर्ल्ड रैली चैंपियनशिप के मुख्य प्रबंधक व वर्ल्ड मोटर स्पोर्ट्स काउंसिल के सदस्य भी रह चुके हैं। वर्ष 2019 में उनका देहांत हो गया था। उन्होंने 1981 में हिमालय रैली रूट की शुरुआत की थी, जो 1990 तक लगातार संचालित रही। अब 31 वर्ष बाद आठ नवंबर को उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए टीम फायरफॉक्स द्वारा नजीर हुसैन मेमोरियल ड्राइव का आयोजन कराया जा रहा है। रैली में शिरकत कर रही टीम के हर दल में दो सदस्य शामिल रहेंगे।

यह भी पढ़ें 👉

देहरादून पुलिस द्वारा मिशन कामधेनु के तहत कार्यवाही कर जनता को किया गया जागरूक

मसूरी में शिफन कोर्ट के बेधर 84 परिवारों को मिला उक्रांद का साथ, कैबिनेट मंत्रियों को बताया दो कौड़ी का

उक्रांद मसूरी के राजेन्द्र प्रसाद सेमवाल बने नगर अध्यक्ष, देवेश्वर प्रसाद जोशी बने संरक्षक

ShareSendTweet
Previous Post

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने राज्य स्थापना दिवस की तैयारियों को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ करी बैठक

Next Post

मसूरी में राज्य स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर शहीद स्थल पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

Next Post
मसूरी में राज्य स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर शहीद स्थल पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

मसूरी में राज्य स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर शहीद स्थल पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

ताजा खबरे

  • देहरादून पुलिस द्वारा मिशन कामधेनु के तहत कार्यवाही कर जनता को किया गया जागरूक
  • मसूरी में शिफन कोर्ट के बेधर 84 परिवारों को मिला उक्रांद का साथ, कैबिनेट मंत्रियों को बताया दो कौड़ी का
  • उक्रांद मसूरी के राजेन्द्र प्रसाद सेमवाल बने नगर अध्यक्ष, देवेश्वर प्रसाद जोशी बने संरक्षक
  • सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सेना के पूर्व सैन्य अधिकारियो से की शिष्टाचार भेंट
  • कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने महंत देवेन्द्र दास महाराज जी से की शिष्टाचार भेंट

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • अन्य
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • देश
  • देहरादून
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क सूत्र

Sunil Sonkar

सुनील सोनकर
संपादक

पता : भक्ति भवन न्यू कॉटेज कुलरी मसूरी रेंज मसूरी देहरादून 248179
दूरभाष : +91-9837038315
ई मेल : editordoonxpress@gmail.com
वेबसाइट: www.doonxpress.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 doonxpress.in

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • देहरादून
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा

© 2021 DoonXpress

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In